Doctor Verified

क्या पीरियड्स के दौरान गर्म पानी से नहाना ठीक है? जानें डॉक्टर से

पीरियड्स के दौरान आप गर्म पानी से नहा सकती हैं। कई महिलाओं के लिए गर्म पानी से नहाना अच्छा साबित होता है। हो सकता है कि कुछ महिलाओं के लिए पीरियड्स में गर्म पानी से नहाना नुकसानदायक भी हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पीरियड्स के दौरान गर्म पानी से नहाना ठीक है? जानें डॉक्टर से


Is it Good to Take Hot Water Bath During Periods in Hindi: पीरियड्स के दौरान महिलाओं की शरीर में कई प्रकार की असहजता होती है। पीरियड्स से होकर सभी महिलाओं को होकर गुजरना पड़ता है। पीरियड्स में अक्सर महिलाओं को हॉट फ्लैशेज, ज्यादा पसीना आने और मूड स्विंग होने की समस्या रहती है। पीरियड्स में महिलाओं को पैर, पेट और कमर के आस-पास के हिस्सों में तेज दर्द होता है। पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं। पीरियड्स में कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि पीरियड्स में होने वाली असहजता को कम किया जा सके।

कई बार महिलाओं के मन में यह सवाल आता है कि पीरियड्स के दौरान गर्म पानी से नहाना ठीक होता है या नहीं? अगर आपके मन में भी यह सवाल रहता है तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आमतौर पर पीरियड्स में गर्म पानी से नहाना सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण तो नहीं है, लेकिन कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स गर्म पानी से नहाने को सुरक्षित मानते हैं। आइए वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं इसके बारे में। (Is it Good to Take Hot Water Bath During Periods in Hindi) - 

क्या पीरियड्स के दौरान गर्म पानी से नहाना ठीक है?

डॉक्टर की मानें तो पीरियड्स के दौरान आप गर्म पानी से नहा सकती हैं। कई महिलाओं के लिए गर्म पानी से नहाना अच्छा साबित होता है। हो सकता है कि कुछ महिलाओं के लिए पीरियड्स में गर्म पानी (Benefits of Bathing with Hot Water in Periods in Hindi) से नहाना नुकसानदायक भी हो सकता है। लेकिन, पीरियड्स के दौरान अगर आप गर्म पानी से नहाती हैं तो इससे मांसपेशियों की टेंशन कम होती है।

लेकिन, ध्यान रखें ऐसे में आपको ज्यादा गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए। ऐसे में आपको हल्के गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। ऐसा करने से पहले आपको आपको अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए साथ ही हाइजीन को लेकर भी पूरी तरह से एक्टिव रहना चाहिए। 

bathinginperiods-inside

ब्लड फ्लो बढ़ाने में मददगार

अगर आप पीरियड्स के दौरान गर्म पानी से नहाते हैं तो इससे शरीर में ब्लड फ्लो तेजी से बढ़ता है। पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो बेहतर रहना बेहद जरूरी होता है। इससे आपकी मांसपेशियां एक्टिव (How to Activate Muscles in Hindi) रहती हैं साथ ही साथ आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल भी अच्छी रहती है। इससे पेल्विक एरिया के आस-पास की मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं और दर्द भी कम होता है। 

इसे भी पढे़ें - महिलाओं में पीरियड्स मिस होने के साथ क्यों होती है गैस बनने की समस्या? जानें डॉक्टर से

पीरियड्स में गर्म पानी से नहाने के फायदे

  1. पीरियड्स में गर्म पानी से नहाना सेहत के लिए कई फायदेमंद हो सकता है।
  2. पीरियड्स में गर्म पानी से नहाने से पीरियड्स के दौरान होने वाले क्रैंप्स और लोअर बैक पेन से राहत मिलती है।
  3. ऐसे में आपको पेट फूलने की समस्या नहीं होती है और पीठ के दर्द में भी आराम मिलता है।
  4. ऐसा करने से आपकी पेट की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, जिससे मेंस्ट्रुअल क्रैंप्स से राहत मिलती है।
  5. इससे आपका मूड अच्छा होता है, जिससे आप खुश रहते हैं।
  6. इससे मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, जिससे ब्लड फ्लो तेज होता है।
  7. अगर आप पीरियड्स के दौरान स्ट्रेस और एंग्जाइटी से परेशान हैं तो ऐसे में भी गर्म पानी से नहा सकते हैं।
  8. ऐसा करने से मेंस्ट्रुअल साइकिल अच्छी बनी रहती है।

FAQ

  • क्या गर्म पानी से नहाना आपके पीरियड के लिए अच्छा है?

    कुछ महिलाओं के लिए गर्म पानी से नहाना फायदेमंद हो सकता है। अगर आप गर्म पानी से नहाते हैं तो ऐसा करना ब्लड फ्लो बढ़ाने में भी मददगार हो सकता है। 
  • पीरियड्स में कैसे पानी से नहाना चाहिए?

    मासिक धर्म के दौरान गर्म और गुनगुने पानी से नहाने से पीरियड्स में फायदा देखने को मिल सकता है। पीरियड्स के दौरान ऐसा करना अच्छा हो सकता है। 
  • क्या रोजाना गर्म पानी से नहाना अच्छा है?

    अगर आप रोजाना गर्म पानी से नहाते हैं तो ऐसा करना कई बार सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। सीमित मात्रा में गर्म पानी से नहाना सही होता है। 

 

 

 

Read Next

पैर की नस चढ़ना किसी बीमारी से जुड़ा हुआ हो सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version