मांसपेशियों में तनाव दूर करने के घरेलू उपचार

Muscle Stress Ayurvedic Remedies: मांसपेशियों में दर्द या तनाव दूर करने के लिए आयुर्वेदिक हर्ब्स का इस्तेमाल उपयोगी होता है, जानें मांसपेशियों में तनाव का उपचार।  
  • SHARE
  • FOLLOW
मांसपेशियों में तनाव दूर करने के घरेलू उपचार

Muscle Stress Ayurvedic Remedies in Hindi: मांसपेशियों में दर्द और तनाव होने पर आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह समस्या बड़े लोगों से लेकर बच्चों तक सभी को हो सकती है। कई बार खेलते समय मांसपेशियों पर जोर या दबाव पड़ने की वजह से आपको तनाव की समस्या हो सकती है। मांसपेशियों में तनाव होने पर आपकी परेशानी बढ़ जाती है। इसकी वजह से आपको उठते-बैठते या चलते समय काफी समस्या होती है। मांसपेशियों में तनाव को दूर करने के लिए घरेलू उपाय अपनाना बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल मांसपेशियों में दर्द की समस्या किसी एक कारण की वजह से नहीं होती है, मांसपेशियों में तनाव और खिंचाव आने पर आप इन आयुर्वेदिक नुस्खों को अपना सकते हैं।

मांसपेशियों में तनाव का उपचार- Muscle Stress Ayurvedic Remedies in Hindi

बहुत ज्यादा कसरत करने, भारी वजन उठाने और खेलते समय चोट आदि लगने की वजह से मांसपेशियों में तनाव की समस्या हो सकती है। इसके अलावा मांसपेशियों में तनाव कई दूसरे कारणों से भी हो सकता है। मांसपेशियों में तनाव दूर करने के लिए आप इन नुस्खों को अपना सकते हैं-

Muscle Stress Ayurvedic Remedies

इसे भी पढ़ें: लगातार रहने वाले मांसपेशियों में दर्द के पीछे छिपे हैं ये 4 कारण, जानें किस कारण आपके हाथ-पैर में हो रहा दर्द

1. अदरक

अदरक का इस्तेमाल मांसपेशियों में तनाव दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अदरक में एनाल्जेसिक गुण होता है, जो सूजन और दर्द कम करने में बहुत फायदेमंद होता है। मांसपेशियों में तनाव दूर करने के लिए अदरक का टुकड़ा लें और इसे पानी में डालकर अच्छी तरह से उबालें। उबालने के बाद इस मिश्रण में एक चम्मच शहद मिलाएं और दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको मांसपेशियों में तनाव की समस्या में फायदा मिलेगा। 

2. तुलसी का इस्तेमाल

मांसपेशियों में तनाव से छुटकारा पाने के लिए तुलसी का इस्तेमाल भी बहुत फायदेमंद होता है। तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। तुलसी की पत्तियों का रस निकालकर इसमें सरसों का तेल मिलाएं और दर्द वाली जगह पर लगाएं। ऐसा करने से आपको तुरंत फायदा मिलेगा। मांसपेशियों में तनाव होने पर दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करें। 

3. सेंधा नमक

सेंधा नमक का इस्तेमाल दर्द और सूजन दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेंधा नमक में मौजूद मैग्नीशियम मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है और दर्द या सूजन में बहुत उपयोगी होता है। मांसपेशियों में तनाव दूर करने के लिए सेंधा नमक को गर्म पानी में डालकर नहाने से फायदा मिलता है।

4. हल्दी का इस्तेमाल

मांसपेशियों में तनाव की समस्या दूर करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन दर्द और सूजन की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल दवाओं को बनाने में भी किया जाता है। मांसपेशियों में तनाव होने पर सरसों के तेल में हल्दी मिलाकर सिंकाई करने से आपको फायदा मिलेगा।

5. सरसों के तेल का इस्तेमाल

सरसों का तेल मांसपेशियों में तनाव को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से आपको अकड़न, दर्द और सूजन में फायदा मिलता है। सरसों के तेल में लहसुन की दो कलियां डालें, अ इस तेल को हल्का गुनगुना करके प्रभावित जगह पर मालिश करें। ऐसा कुछ समय तक करने से आपको फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: मांसपेशियों में दर्द हो सकता है कई बीमारियों का संकेत, लक्षणों से पहचानकर कराएं सही इलाज

मांसपेशियों में तनाव या दर्द की समस्या किसी भी कारण से हो सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए ऊपर बताये गए आयुर्वेदिक नुस्खों का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। अगर आपकी समस्या ज्यादा गंभीर है, तो इन नुस्खों को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

बवासीर में गुलकंद के फायदे, एक्सपर्ट से जानें खाने का तरीका

Disclaimer