Doctor Verified

क्या गर्मियों में गर्म पानी से नहाना सही होता है? डॉक्टर से जानें

Is it Good to Bath With Hot Water in Summer in Hindi: गर्मियों में गर्म पानी से नहाने के बजाय आपको गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। गर्म तापमान में गर्म पानी से नहाना सेहत और त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्मियों में गर्म पानी से नहाना सही होता है? डॉक्टर से जानें

Is it Good to Bath With Hot Water in Summer in Hindi: गर्मियों की शुरूआत हो चुकी है, बल्कि भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों की रोजमर्रा के कार्यों को भी प्रभावित कर दिया है। गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग ठंडा पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं। गर्मियों में ठंडे पानी पीने और ठंडे पानी से नहाने से न केवल शरीर की गर्मी कम होती है, बल्कि इससे आपके मन को भी शांति मिलती है। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो भीषण गर्मी में भी गर्म या गुनगुने पानी से नहाना पसंद करते हैं। और तो और कुछ गर्मियों में गर्म पानी पीने का भी शौक रखते हैं।

अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में गर्म पानी से नहाना सही होता है या नहीं? हालांकि, कुछ मामलों में गर्मियों में गर्म पानी से नहाना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन कई बार ज्यादा गर्मी में गर्म पानी से नहाना आपके लिए कई तरीकों से नुकसानदायक भी हो सकता है। (Which Water is Good For Bath in Summer in Hindi) - 

क्या गर्मियों में गर्म पानी से नहाना सही होता है?

राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन एंड होमियो क्लिनिक में एस्थेटिक फिजिशियन और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. करुणा मल्होत्रा के मुताबिक गर्मियों में गर्म पानी से नहाने के बजाय आपको गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। गर्म तापमान में गर्म पानी से नहाना सेहत और त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपके घर का तापमान सही है और ज्यादा गर्म नहीं है तो आप हल्के गुनगुने पानी से नहा सकते हैं। ऐसा करना आपकी मांसपेशियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। हल्के गर्म या गुनगुने पानी से नहाने से आपके मसल क्रैंप और कमर दर्द की समस्या भी कम हो सकती है।
लेकिन, ज्यादा गर्मी में गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए।

गर्मियों में गर्म पानी से नहाने के नुकसान

  1. गर्मियों में गर्म पानी से नहाना आपके लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है.
  2. गर्मियों में गर्म पानी से नहाने से आपकी त्वचा में रूखापन आने के साथ ही स्किन खुरदुरी भी हो सकती है।
  3. ऐसे में कई बार शरीर में हाइड्रेशन की कमी भी महसूस हो सकती है।
  4. गर्मियों में गर्म पानी से नहाना हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  5. गर्म पानी से नहाने से आपके एग्जिमा और सोरायसिस की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।
  6. ऐसा करने से आपके बाल कमजोर हो सकते हैं और स्कैल्प को भी नुकसान हो सकता है। 

बन सकता है अन्य समस्याओं का भी कारण

  1. गर्मियों के मौसम में अगर आप गर्म पानी से नहाते हैं तो इससे अन्य भी कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।
  2. ऐसे में हार्ट को ब्लड पंप करने में कठिनाई हो सकती है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित हो सकता है।
  3. अगर आप तेज धूप से आ रहे हैं तो ऐसे में तुरंत गर्म पानी से नहाना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
  4. कई बार तेज गर्मी या धूप से आकर गर्म पानी से नहाने से आपको हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन भी हो सकता है। 

Read Next

किस कारण से नाखून पर काली लाइन नजर आ सकती है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer