Doctor Verified

गर्म या ठंडा! हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए किस पानी से नहाएं?

हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि वे नहाने के लिए गर्म या ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं- 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्म या ठंडा! हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए किस पानी से नहाएं?


आज के समय में खराब डाइट, लाइफस्टाइल, शारीरिक गतिविधियों की कमी और तनाव के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या काफी आम बन गई है। कम उम्र के लोग ही बीपी बढ़ने की समस्या से परेशान रहने लगे हैं। एक्सरसाइज न करना और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन लोगों में हाई बीपी का एक बड़ा कारण है। ऐसे में हाई बीपी की समस्या होने पर न सिर्फ खानपान का ध्यान रखना जरूरी है, बल्कि हर छोटी सी छोटी बात पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित कई मरीजों में यह कंफ्यूजन रहती है कि वे ठंडा या गर्म किस पानी से नहाएं। तो आइए गुरुग्राम के पारस हेल्थ के निदेशक एवं यूनिट हेड, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित भूषण शर्मा (Dr Amit Bhushan Sharma, Director & Unit Head, Cardiologist, Paras Health, Gurugram) से जानते हैं कि गर्म या ठंडा, हाई बीपी में कौन-से पानी से नहाना होता है अच्छा?

हाई ब्लड प्रेशर में कैसे पानी से नहाना चाहिए?

डॉ. अमित भूषण शर्मा के अनुसार, “हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को अपने नहाने के पानी का चुनाव काफी सोच-समझकर करना चाहिए। गर्म पानी से नहाने से ब्लड वेसल्स फैल सकती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट आ सकती है और दिल की धड़कन बढ़ सकती है, जिससे दिल पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है। ज्यादा गर्म पानी में से देर तक रहने से चक्कर आना और बेहोशी की समस्या भी हो सकती है। दूसरी ओर, बहुत ठंडे पानी से नहाने से ब्लड वेसल्स सिकुड़ सकते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर में अस्थायी बढ़ोतरी हो सकती है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या हाई बीपी के मरीज रक्तदान कर सकते हैं? डॉक्टर से जानें

डॉ. अमित भूषण शर्मा का कहना है कि, "हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को ज्यादा देर नहाने से बचना चाहिए। इतना ही नहीं नहाने के लिए गुनगुना या हल्का गर्म पानी सबसे ज्यादा सुरक्षित विकल्प माना जाता है, क्योंकि ये ब्लड प्रेशर में अचानक बदलाव लाए बिना आराम पहुंचाते हैं। हाई बीपी के मरीजों को तापमान में अचानक होने वाले बदलाव से भी बचना चाहिए, जैसे गर्म पानी से सीधे ठंडे पानी से नहाना।"

इसे भी पढ़ें: हाई बीपी में कौन सा नमक खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें और तब करें सही चुनाव

high-bp-me-kaise-pani-se-nahana-chahiye-inside

हाई बीपी में नहाने के दौरान क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

डॉ. अमित भूषण शर्मा के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर होने पर नहाने के दौरान कई तरह की सावधानियां बरतनी जरूरी हैं, जैसे-

  • हाई बीपी होने पर लोगों को ज्यादा देर तक नहाने से बचना चाहिए, खासकर अगर पानी गर्म है तो 5 से 10 मिनट तक नहाना आपके लिए काफी है।
  • नहाने से पहले पानी का तापमान अपने हाथों से चेक करें। अगर वह बहुत ज्यादा गर्म और ठंडा लगे तो उसे गुनगुना करने की कोशिश करें।
  • गर्म पानी से तुरंत ठंडे पानी में न जाएं, यानी पहले गर्म और फिर ठंडे पानी से न नहाएं। इससे हाई बीपी पर असर पर सकता है और शरीर को शॉक पैदा हो सकता है।
  • अगर आप ठंड के मौसम में नहा रहे हैं तो बाथरूम का तापमान बहुत ज्यादा ठंडा न हो इस बात का ध्यान दें, क्योंकि ठंडे बाथरूम में नहाने से शरीर पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है।
  • नहाने से पहले कुछ मिनट अपने शरीर को आराम दें और नहाने के बाद भी शरीर को तौलिए से सुखाकर थोड़ी देर आराम से बैठ जाए, ताकि शरीर का तापमान धीरे-धीरे नॉर्मल हो सके।
  • खाली पेट या खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से बचें, क्योंकि यह दोनों ही स्थिति में आपके ब्लड प्रेशर को अस्थिर कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में अक्सर चक्कर क्यों आ जाते हैं? डॉक्टर से जानें कारण  

निष्कर्ष

डॉ. अमित भूषण शर्मा का कहना है कि हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए और नहाने के दौरान अपने शरीर की प्रतिक्रिया पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही अगर आपका सिर घूमने लगे, चक्कर आए और दिल की धड़कन तेज हो जाए तो तुरंत नहाना बंद करें और अपने शरीर को शांत करने की कोशिश करें।
Image Credit: Freepik


बीपी बढ़ने पर क्या महसूस होता है?
हाई ब्लड प्रेशर होने पर व्यक्ति को सिरदर्द, धुंधला दिखाई देना, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना या नाक से खून आने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।

 

हाई बीपी को तुरंत कम करने के लिए क्या खाएं?
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कम करने के लिए आप केला, नारियल पानी, खट्टे फल और दही जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं, जो पोटेशियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

BP में क्या नहीं खाना चाहिए?
ब्लड प्रेशर बढ़ने पर आपको नमक, चीनी, प्रोसेस्ड फूड्स, कैफीन और ज्यादा तला-भुना खाने से बचना चाहिए। इसके स्थान पर आप पोटेशियम से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

Read Next

आपको कैसे पता चलेगा कि साइनस संक्रमण मस्तिष्क में फैल गया है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

TAGS