Is Coconut Water Good For High BP: बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं जो बॉडी को एनर्जेटिक रहने में मदद करते हैं। इसके सेवन से डाइजेशन इंप्रूव होता है और पेट से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। बच्चे हो या बड़े नारियल पानी हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर किसी को डिहाइड्रेशन हुआ है या प्लेटलेट्स कम हैं, तो नारियल पानी पीने से तुरंत फायदा होता है। कई लोग मानते हैं कि अगर बीपी हाई है, तो नारियल पानी पीने से बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। लेकिन, क्या ऐसा वाकई होता है या यह महज मिथक है? इस बारे में जानने के लिए हमने कोलकाता स्थित मणिपाल हॉस्पिटल (ब्रॉडवे) के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट प्रोफेसर डॉ राखी सान्याल दत्ता सरमा से बात की।
क्या नारियल पानी पीने से ब्लड प्रेशर कम होता है? Can Coconut Water Reduce High Blood Pressure
एक्सपर्ट के मुताबिक, कई रिसर्च में पाया गया है कि नारियल पानी हार्ट हेल्थ लिए फायदेमंद होता है। इससे हार्ट हेल्थ को फायदा होता है और हाई ब्लड प्रेशर मैनेज करने में मदद मिलती है। अगर किसी को हाई बीपी रहता है, तो वो अपनी डेली डाइट में नारियल पानी शामिल कर सकता है। इससे ब्लड प्रेशर को नैचुरली कम करने में मदद मिलती है।
ब्लड प्रेशर में नारियल पानी पीना क्यों फायदेमंद होता है? Benefits of Coconut Water For High Blood Pressure
न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं
नारियल पानी को हाई बीपी वालों के लिए इसलिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें बीपी कंट्रोल रखने वाले कई न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। इसमें पोटेशियम मौजूद होता है जो बॉडी में सोडियम लेवल बैलेंस रखने वाला मिनरल है।
सोडियम लेवल मेंटेन रहता है
अगर आपकी बॉडी में सोडियम ज्यादा है तो इससे ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है। लेकिन, नारियल पानी पीने से सोडियम लेवल मेंटेन रहता है। साथ ही, एक्स्ट्रा सोडियम शरीर से निकल जाता है।
इसे भी पढ़ें- कच्ची हल्दी और नारियल पानी को साथ लेने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, डायटिशियन से जानें
ब्लड वेसेल्स रिलैक्स्ड होती हैं
ब्लड प्रेशर हाई होने पर तुरंत नारियल पानी पीना चाहिए। इससे बॉडी से यूरिन के जरिए एक्स्ट्रा सोडियम निकल जाता है और ब्लड वेसेल्स रिलैक्स्ड होती हैं। पोटेशियम होने से ब्लड प्रेशर नैचुरली कम होता है।
कार्डियोवस्कुलर हेल्थ के लिए फायदेमंद
पोटेशियम के अलावा नारियल पानी में मैग्नीशियम और कैल्शियम भी मौजूद होता है। ये दोनों मिनरल कार्डियोवस्कुलर हेल्थ मेंटेन रखने के लिए जरूरी माने जाते हैं। इसे डेली डाइट में शामिल करने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रखने में मदद मिलती है। इसमें प्राकृतिक रूप से हाइड्रेटिंग गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन और हार्ट फंक्शन इंप्रूव करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या डायबिटीज में नारियल पानी पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें
इन बातों का रखें ध्यान
- हाई ब्लड बीपी कंट्रोल रखने के लिए नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है। लेकिन, इसे हाई बीपी की दवा की जगह सेवन नहीं किया जा सकता है।
- बीपी कंट्रोल रखने के लिए बैलेंस्ड डाइट, हेल्दी लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और वेट मैनेज करना भी जरूरी है। केवल नारियल पानी पीना काफी नहीं होगा।
- पर्याप्त नींद लें और ब्लड प्रेशर की दवा भी समय पर लें। इससे आपको बीपी नैचुरली कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी।
- जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्याएं रहती हैं या जो पोटेशियम फ्री डाइट लेते हैं, उन्हें अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। क्योंकि, नारियल पानी में पोटेशियम अधिक होता है और यह पोटेशियम लेवल बढ़ने की वजह बन सकता है।
निष्कर्ष
नारियल पानी हार्ट हेल्थ लिए फायदेमंद होता है। इससे हार्ट हेल्थ को फायदा होता है और हाई ब्लड प्रेशर मैनेज करने में मदद मिलती है। इसमें पोटेशियम मौजूद होता है जो बॉडी में सोडियम लेवल बैलेंस रखने वाला जरूरी मिनरल है। ब्लड प्रेशर हाई होने पर तुरंत नारियल पानी पीना चाहिए। इससे बॉडी से यूरिन के जरिए एक्स्ट्रा सोडियम निकल जाता है और ब्लड वेसेल्स रिलैक्स्ड होती हैं। अगर किसी को कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो उसे डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
FAQ
क्या हाई बीपी के मरीज नारियल पानी पी सकते हैं?
जी हां, हाई बीपी के मरीजों के लिए नारियल पानी पीना फायदेमंद है। इसमें पोटेशियम मौजूद होता है जो बॉडी में सोडियम लेवल बैलेंस करने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।नारियल पानी पीने से कौन सी बीमारी खत्म होती है?
नारियल पानी पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसके सेवन से बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स लेवल मेंटेन रहता है और एनर्जी बनी रहती है। यह बॉडी को हाइड्रेट रखता है जिससे डिहाइड्रेशन कंट्रोल रहती है।क्या सुबह खाली पेट नारियल पानी पी सकते हैं?
सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन किया जा सकता है। यह बेहतरीन वर्कआउट और एनर्जी ड्रिंक हो सकता है। इससे डाइजेशन इंप्रूव होगा और दिनभर बॉडी हाइड्रेट भी रहेगी।