Doctor Verified

गर्मियों में पानी में चंदन डालकर नहाने से क्या होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Chandan Ke Pani Se Nahane Ke Fayde: ज्यादातर लोग चंदन का इस्तेमाल फेस पैक के रूप में करते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है इसका इस्तेमाल नहाने के पानी में मिलाकर करना भी आपके सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में पानी में चंदन डालकर नहाने से क्या होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें


Sandalwood Water Bath Benefits in Hindi: भारत में प्राचीन समय से चंदन का इस्तेमाल पूजा-पाठ, औषधी और स्किन केयर के रूप में हो रहा है। खासकर गर्मियों के मौसम में लोग चंदन का उपयोग अपनी स्किन को हेल्दी और तरोताजा रखने के लिए करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार चंदन की तासीर ठंडी होती है और इसकी खुशबू शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद होती है। वैसे तो ज्यादातर लोग चंदन का इस्तेमाल फेस पैक के रूप में करते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है इसका इस्तेमाल नहाने के पानी में मिलाकर करना भी आपके सेहत के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं पानी में चंदन डालकर नहाने से क्या होता है? (chandan ke pani se nahane ke fayde) 

गर्मी में चंदन के पानी से नहाने के फायदे क्या हैं? - What Are The Benefits Of Bathing With Sandalwood in Hindi?

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, चंदन की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसका इस्तेमाल स्किन और हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। चंदन के गुणों के फायदों को पाने के लिए आप इसका उपयोग अपने नहाने के पानी (pani me chandan dalkar nahane ke fayde) में भी कर सकते हैं, आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-

1. शरीर को ठंडक मिलती है

गर्मी में शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे व्यक्ति को चिड़चिड़ापन, थकान, पसीना और घमौरी जैसी समस्याएं होती हैं। चंदन की ठंडी प्रकृति शरीर की गर्मी को संतुलित करने में मदद करती है। चंदन के पानी से नहाने पर शरीर को ताजगी और ठंडक मिलती है, जिससे थकावट दूर होती है और मन शांत होता है।

2. स्किन के लिए फायदेमंद

गर्मी में स्किन काफी रूखी और बेजान हो जाती है। चंदन का उपयोग स्किन में नमी बनाए रखने और उसे मुलायम बनाने में मदद करता है। इसके एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को गर्मियों के मौसम में इंफेक्शन से बचाते हैं। यह स्किन को ठंडक देकर जलन, खुजली और रैशेज से भी राहत दिलाता है।

इसे भी पढ़ें: स्किन व्हाइटनिंग में बेहद फायदेमंद है लाल चंदन, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल करने का तरीका

3. घमौरी और पसीने की बदबू से राहत

गर्मियों में ज्यादा पसीने के कारण शरीर से बदबू आने की समस्या काफी आम है। लेकिन, चंदन के पानी से नहाने पर इसकी नेचुरल खुशबू आपके शरीर से पसीने की बदबू को कम करने में मदद करती है और शरीर को खुशबूदार बनाती है। इसके अलावा, यह गर्मियों में स्किन को पोर्स को साफ करके घमौरी और फंगल इंफेक्शन से भी बचाने में फायदेमंद है।

4. तनाव कम करें

चंदन की खुशबू नेचुरल तरीके से आपके दिमाग को शांत करती है और उसके काम करने की क्षमता को बढ़ाती है। गर्मियों में मानसिक तनाव, सिरदर्द और नींद न आने जैसी समस्याएं आम होती है। ऐसे में चंदन के पानी से नहाने से मन शांत होता है, मूड बेहतर होता है और नींद भी अच्छी आती है।

5. त्वचा की रंगत में सुधार

गर्मियों में नियमित रूप से चंदन के पानी से नहाने पर ये न सिर्फ आपके शरीर को गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं से राहत दिलाता है, बल्कि स्किन की रंगत में भी सुधार करता है, दाग-धब्बों को हल्का करता है और स्किन को नेचुरल तरीके से ग्लो करने में मदद करता है।

benefits-of-bathing-with-sandalwood-Inside

6. शरीर की एनर्जी को बढ़ाए

गर्मियों में शरीर बहुत जल्दी थक जाता है। चंदन के पानी से नहाने से शरीर को तरोताजा महसूस करती है, जिससे व्यक्ति को एनर्जी मिलती है और थकान दूर होती है। सुबह चंदन के पानी से नहाने से आपके शरीर में पूरे दिन ताजगी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: क्या शिशु की स्किन पर चंदन लगाना सेफ होता है? जानें एक्सपर्ट से

नहाने के लिए चंदन का उपयोग कैसे करें? - How Do You Use Sandalwood Powder in The Bath in Hindi?

गर्मियों में चंदन के पानी से नहाने के लिए सबसे पहले आप एक बाल्टी ठंडे पानी में 1 या 2 चम्मच चंदन पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें या कुछ बूंदे चंदन के तेल की डालें। इसके बाद पानी में चंदन पाउडर या तेल को अच्छी तरह मिलाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। अब आपका पानी नहाने के लिए तैयार है। अगर आप चाहे तो पूरे पानी में चंदन न मिलाकर आखिरी के बचें पानी में भी मिला सकते हैं।

निष्कर्ष

गर्मियों में चंदन के पानी से नहाने से आपका शरीर नेचुरल तरीके से ठंडा रहता है, स्किन हेल्दी रहती है और दिमाग भी शांत रहता है। इतना ही नहीं, ये आयुर्वेदिक उपाय गर्मियों में होने वाली समस्या जैसे गर्मी, घमौरी और स्किन की जलन को भी शांत करता है। इसलिए, आप नियमित रूप से अपने नहाने के पानी में चंदन मिला सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • पानी में नमक मिलाकर नहाने से क्या होता है?

    पानी में नमक मिलाकर नहाने से स्किन की गंदगी साफ होती है, मांसपेशियों को आराम मिलता है और स्किन में चमक आती है। यह पानी स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में फायदेमंद होता है। 
  • चंदन गर्म होता है या ठंडा?

    चंदन की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल गर्मी के मौसम में किया जाता है। सफेद चंदन का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही, गर्मी, जलन, चक्कर और घबराहट जैसी समस्याएं कम होती हैं। 
  • चेहरे पर कौन सा चंदन लगाना चाहिए?

    चेहरे पर लगाने के लिए आपको सफेद या लाल चंदन का इस्तेमाल करना चाहिए। इन दोनों चंदनों के अपने-अपने अलग-अलग फायदे हैं, जो आपकी स्किन से लेकर स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। 

 

 

 

Read Next

किन लोगों को कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer