
Who should not eat onions: गर्मियों में लोग कच्चे प्याज का सेवन ज्यादा करते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर ठंडा रहता है। ऐसे में लोग खाने के साथ सिरके वाला प्याज या कच्ची प्याज पर नींबू डालकर खाते हैं। इससे खाने का स्वाद दोगुना तो होता ही है। साथ ही, इसके सेवन से सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं। लेकिन इसका सेवन करना भी हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। कुछ लोगों को कच्चा प्याज खाने से परेशानी हो जाती है। ऐसे में अब समझना मुश्किल होता है कि किन लोगों को इसका सेवन करना चाहिए या किन्हें कच्चा प्याज अवॉइड करना चाहिए। इसका जवाब जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से समझें इस बारे में।
कच्ची प्याज का सेवन किन्हें नहीं करना चाहिए? Who Should Not Eat Raw Onion
सर्दी-खांसी से ग्रस्त लोग
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, जिन लोगों को सर्दी-खांसी की समस्या रहती है, उन्हें कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए। क्योंकि, ऐसे में प्याज खाने से शरीर में कफ बढ़ सकता है। इसके कारण परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है। जिन लोगों को हमेशा ही जुखाम की समस्या रहती है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
स्किन एलर्जी से ग्रस्त लोग
जिन लोगों को स्किन एलर्जी रहती है, उन्हें कच्ची प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि, इसमें ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो समस्या बढ़ा सकते हैं। इसलिए त्वचा संबंधित किसी भी समस्या में कच्चा प्याज खाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें- किस समय कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए, एक्सपर्ट से जानें
पाचन से जुड़ी समस्या होना
जिन लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं रहती है उन्हें प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि, ऐसे में प्याज का सेवन करने से पाचन तंत्र में परेशानी आ सकती है। अगर आपकी अपच या पेट फूलने की समस्या रहती है, तो आपको आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करना चाहिए।
ठंडी चीजों से एलर्जी
अगर आपको प्याज या ठंडी चीजों से एलर्जी है, तो आपको कच्ची प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि, ऐसे में अगर आप प्याज खाते हैं, तो आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है।
इन बातों का रखें ध्यान
एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों में कच्चे प्याज का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद है। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर में रस बढ़ाता है। इसके असर को कम करने के लिए आप सिरके वाली प्याज खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बवासीर (पाइल्स) की बीमारी में बहुत फायदेमंद कच्ची प्याज, जानें सेवन का तरीका
निष्कर्ष
कच्चे प्याज का सेवन करना हर किसी के लिए सेफ नहीं होता है। कुछ लोगों को इसके सेवन से परेशानी भी हो सकती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, जिन लोगों को पाचन से जुड़ी या सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं रहती हैं, उन्हें कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा, स्किन एलर्जी या प्याज से एलर्जी वाले लोगों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से बात करें।
FAQ
कच्चा प्याज किसे नहीं खाना चाहिए?
जिन लोगों को पाचन या सर्दी-जुकाम से जुड़ी जैसी समस्याएं रहती हैं, उन्हें कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा, स्किन एलर्जी या प्याज से एलर्जी वाले लोगों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।प्याज कब नहीं खाना चाहिए?
अगर आपको खांसी-जुकाम की समस्या रहती है, तो ऐसे में प्याज का सेवन न करें। इसके अलावा, पाचन और स्किन एलर्जी रहने पर भी इसका सेवन न करें।प्याज खाने से कौन-कौन सी बीमारी दूर होती है?
प्याज खाने से कई समस्याओं से राहत मिलती है। इसके सेवन से, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ये इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करती है। इसके सेवन से, सर्दी-जुकाम और गले की खराश से राहत मिलती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version