Doctor Verified

सुबह बासी मुंह सौंफ का पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Benefits Of Drinking Fennel Water On An Empty Stomach: सुबह के समय पेट को साफ रखने के लिए खाली पेट पानी पीने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आगे जानते हैं कि सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से क्या फायदे होते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह बासी मुंह सौंफ का पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें


Benefits Of Drinking Fennel Water On An Empty Stomach: भारत में आज भी ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। सुबह के समय दूध वाली चाय पीने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध वाली मीठी चाय लोगों को डायबिटीज, गैस और एसिडिटी का कारण बन सकती है। साथ ही, यह पाचन क्रिया को भी प्रभावित कर सकती है। यही वजह है कि डॉक्टर्स और आयुर्वेदाचार्य दूध की मीठी चाय की जगह पर ग्रीन टी, पुदीने की चाय, गर्म पानी और सौंफ का पानी पीने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद और भारतीय रसोई घर में सौंफ (Fennel Seeds) का विशेष स्थान है। जहां एक ओर इसे खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, वहीं दूसरी ओर इसके औषधीय गुणों से पूर्ण है। खासकर, सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। सौंफ में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। इस लेख में राजहंस चेरिटेबल अस्पताल के आयुर्वेदाचार्य डॉ श्रेय शर्मा से जानते हैं कि सुबह के समय खाली पेट सौंफ का पानी पीने से फायदे हो सकते हैं?

सुबह बासी मुंह सौंफ का पानी पीने से क्या होता है? - Benefits Of Drinking Fennel Water On An Empty Stomach In the Morning In Hindi

मोटापे के कंट्रोल करने में सहायक (Helps in Weight Loss)

आज के समय में शारीरिक गतिविधियो में कमी के चलते लोगों को मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ता है। मोटापा लोगों में आलस की एक बड़ी वजह माना जाता है। साथ ही मोटापे के कारण व्यक्ति थोड़े से काम के बाद ही थकान महसूस करने लगता है। अगर, आप भी वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो सौंफ का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सौंफ पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है। इससे भूख कंट्रोल होती और आप अनावश्यक खाने से बच जाते हैं।

Benefits of drinking fennel water on an empty stomach in the morning ib

पाचन तंत्र में करें सुधार (Improves Digestion)

सुबह के समय उठते ही सौंफ का पानी पीने से व्यक्ति की पाचन क्रिया बेहतर होती है। सौंफ में पाए जाने वाले तत्व गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। जब आप सौफ का पानी पीते हैं तो इससे पाचक रस बनने में मदद मिलती है। ऐसे में आपको पूरा दिन पाचन से जुड़ी समस्या में आराम मिलता है।

शरीर के टॉक्सिन को बाहर करने में सहायक (Natural Body Detoxifier)

सुबह के समय खाली पेट सौंफ का पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। साथ ही, आपका पेट आसानी से साफ होता है। सौंफ का पानी नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है। यह लिवर पर जमा होने वाले फैट को कम करने में सहायक हो सकता है। साथ ही, इससे व्यक्ति की इम्यूनिटी मजबूत होती है।

पीरियड्स की समस्याओं में राहत (Relieves Menstrual Issues)

जो महिलाएं सुबह के समय सौंफ का पानी पीती हैं उनके लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द, ऐंठन और अनियमितता बनी रहती है उनको यह आराम पहुंचाने में मदद करता है। यह गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है। जिससे दर्द में राहत मिलती है।

मुंह की दुर्गंध से छुटकारा (Prevents Bad Breath)

कुछ लोगों को डायबिटीज व मुंह की किसी समस्या के चलते मुंह से बदबू आने की समस्या होती है। मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए भी आप सौंफ का पानी सुबह बासी मुंह पी सकते हैं। यह मुंह के बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है। जिससे मुंह से आने वाले दुर्गंध काफी हद तक कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: पाचन को बेहतर बनाने के लिए रोज पिएं सौंफ का पानी, जानें बनाने का तरीका

Benefits Of Drinking Fennel Water On An Empty Stomach: सौंफ का पानी तैयार करने के लिए आप रात को सोने से पहले करीब एक गिलास में दो चम्मच सौंफ को भिगोकर रख दें। अगली सुबह पानी को छानकर आ पी सकते हैं। इसके अलावा, यदि आप गर्म पानी पीते हैं तो ऐसे में इस पानी को गैस में गर्म करने के बाद छानकर इसे पी सकते हैं। सुबह के समय चाय की जगह पर आप इसे पीना शुरु कर सकते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है और चाय के साइड इफेक्ट्स से बचने का एक कारगर विकल्प हो सकता है।

FAQ

  • सौंफ खाने से कौन-कौन सी बीमारी ठीक होती है?

    सौंफ का इस्तेमाल खाना पचाने के लिए किया जाता रहा है। सौंफ ब्लोटिंग, गैस, अपच जैसी समस्याओं को दूर करती है और पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में भी काफी मदद करती है।
  • सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से क्या फायदा होता है?

    सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है, कब्ज और गैस की समस्या से राहत मिलती है, वजन कम करने में मदद मिलती है और शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है।
  • सौंफ की तासीर क्या होती है?

    सौंफ की तासीर ठंडी होती है। यह इसे गर्मियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है, क्योंकि यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी सहायक होती है।

 

 

 

Read Next

सौंफ और अदरक का पानी पीने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer