Expert

किस समय कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए, एक्सपर्ट से जानें

What Time Should Raw Onion Not be Eaten : कच्ची प्याज खाने का भी सही समय होता है। आप किसी भी समय इसका सेवन नहीं कर सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
किस समय कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए, एक्सपर्ट से जानें


What Time Should Raw Onion Not be Eaten : प्याज में औषधीय गुण होते हैं। इसे आप खुद को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं। प्याज को सब्जी के साथ पकाकर या कच्चा दोनों ही तरीके से खाया जा सकता है। प्याज को आप किसी भी तरह खाएं, यह सेहत के लिए फायदेमंद होती है। हालांकि, आपको प्याज खाते हुए समय का जरूर ध्यान रखना चाहिए। जी हां, आपको जानकर भले ही हैरानी हो सकती है, लेकिन आप कच्चे प्याज को किसी भी समय नहीं खा सकते हैं। इससे शरीर को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की डाइटिशियन प्रांजल कुमत (Pranjal Kumat, Dietitian, Mahatma Gandhi Hospital, Jaipur) से जानेंगे कि किस समय कच्चे प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।    

कच्चे प्याजों को किस समय नहीं खाना चाहिए? - At What Time Should Raw Onions Not be Eaten

Raw Onion

कच्चा प्याज खाने से शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं, लेकिन आपको इसे रात के समय नहीं खाना चाहिए। जी हां, अगर आप रात के समय कच्चा प्याज खाते हैं, तो शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपरात को छोड़कर दिनभर में किसी भी समय कच्चा प्याज खा सकते हैं। आइए इसे रात में खाने से शरीर पर होने वाले असर के बारे में जानते हैं।

रात में कच्चा प्याज क्यों नहीं खाते हैं? - Why Do We Not Eat Raw Onion At Night

पाचन-तंत्र को होगा नुकसान

अगर आप रात के समय कच्ची प्याज का सेवन करते हैं, तो पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल कच्ची प्याज में 'फ्रुक्टेन' नाम का कार्बोहाइड्रेट होता है, जो पाचन-तंत्र के लिए अच्छा नहीं होता है। इसके ज्यादा सेवन से व्यक्ति को पेट में कब्ज, एसिडिटी, गैस और अपच जैसी समस्या हो सकती है। अगर आप पेट की किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो कच्चा प्याज न खाएं।

ब्लड प्रेशर की समस्या

कच्चे प्याज खाने से ब्लड प्रेशर का लेवल घट सकता है। कच्चे प्याज में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी जैसे कई पोषक-तत्व होते हैं। इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यही वजह है कि ब्लड प्रेशर की दवा का सेवन करने वाले मरीजों को प्याज खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- सर्दी-खांसी और गले की खराश से हैं परेशान तो पिएं प्याज का पानी, जानें पीने का तरीका

माइग्रेन के दर्द में बढ़ोतरी

अगर आपको माइग्रेन की समस्या है, तो कच्ची प्याज का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। दरअसल प्याज में 'टायरामाइन' मौजूद होता है, जो सिरदर्द को बढ़ाने का काम करता है। अगर आपको अक्सर सिरदर्द या माइग्रेन रहता है, तो आपको रात के समय कच्चे प्याज का सेवन कम करना चाहिए।

ब्लड शुगर में आ सकती है कमी

बता दें कि कच्चा प्याज ब्लड में शुगर की मात्रा को बहुत कम कर सकता है। ऐसे में जिन लोगों को शुगर की समस्या रहती है, उन्हें कच्चे प्याज का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही, आप प्याज का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है प्याज का सेवन, जानें 11 बड़े फायदे

आप दिन में किसी भी समय कच्चा प्याज खा सकते हैं, लेकिन आपको इसका सेवन रात के समय भूल से भी नहीं करना चाहिए। इससे शरीर को ऊपर बताई कई छोटी-बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान रखें कि आपको डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह के बिना कच्ची प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।

Read Next

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा कैल्शियम की जरूरत क्यों होती है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer