Expert

गर्मियों में रोज खाने के साथ खाएं कच्चा प्याज, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Health Benefits of Eating onion in Summer: प्याज का तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों में लू से बचाने में मदद करती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में रोज खाने के साथ खाएं कच्चा प्याज, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Health Benefits of Eating onion in Summer: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अप्रैल से ही गर्मी ने अपना सितम दिखना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में तापमान 35 डिग्री के पार जा चुका है। आने वाले समय में पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई जा रही है। उत्तर भारत में गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोग अपने खानपान में कई तरह के बदलाव कर रहे हैं। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए लोग ठोस आहार के साथ-साथ तरह पदार्थ जैसे कि शिकंजी, लस्सी, मिल्कशेक जैसी चीजों का तवज्जों दे रहे हैं। खास बात यह है कि चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग प्याज का भी सेवन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि कच्चे प्याज के पोषक तत्व गर्मी में चलने वाली लू और डिहाइड्रेशन से बचाव करने में मदद करते हैं। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका, तो आइए जानते हैं चिलचिलाती धूप और लू के दौरान प्याज खाने की सलाह क्यों दी जाती है।

प्याज के पोषक तत्व

प्याज में सल्फर, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन B, विटामिन C होता है। इसके अलावा प्याज में कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में प्याज खाने के फायदों के बारे में।

इसे भी पढ़ेंः Pregnancy Diet: प्रेग्नेंसी के दौरान खाएं पोहा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Health-Benefits-of-Eating-onion-in-Summer-t

गर्मियों में कच्चा प्याज खाने के फायदे - Health Benefits of Raw Onion in Summer

लू से करता है बचाव

डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि गर्मियों के मौसम में धूप और लू लगने की वजह से लोग बीमार पड़ जाता है। लू के प्रभाव से बचने के लिए कच्चा प्याज खाने की सलाह दी जाती है। गर्मियों के मौसम में कच्चे प्याज का सेवन करने से हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।

इम्यूनिटी को करता है स्ट्रांग

डाइटिशियन का कहना है कि देश में एक बार फिर कोरोना का ग्राफ ऊपर जा रहा है और गर्मी भी बढ़ रही है। इस स्थिति में भी प्याज क सेवन बहुत लाभदायक होता है। प्याज के पोषक तत्व न सिर्फ इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा रखने में भी मदद करते हैं।

पाचन को रखना है दुरुस्त

गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं जैसे की पेट में दर्द, कब्ज, पेट फूलना और हाजमा खराब होने की शिकायत रहती है। इन समस्याओं से राहत दिलाने में भी कच्चा प्याज काफी फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि पाचन संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए कच्चे प्याज को नींबू के रस के साथ खाना चाहिए।

शरीर को दिलाता है ठंडक

प्यार की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों के मौसम में प्याज का सेवन करने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है, जिसकी वजह से कई बीमारियों से बचाव होता है।

Pic Credit: Freepik.com

 

Read Next

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए पिएं ये 3 स्मूदी, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer