कब्ज से छुटकारा पाने के लिए पिएं ये 3 स्मूदी, जानें बनाने का तरीका

Smoothies For Constipation In Hindi: कब्ज से छुटकारा पाने के लिए ये 3 तरह की स्मूदी काफी फायदेमंद हैं और बनाना भी आसान है। आप भी आजमाएं।

Meera Tagore
Written by: Meera TagoreUpdated at: Apr 12, 2023 00:00 IST
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए पिएं ये 3 स्मूदी, जानें बनाने का तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Smoothies For Constipation In Hindi: खराब जीवनशैली और खराब खानपान की वजह से कब्ज की समस्या हो जाती है। कब्ज की समस्या से निपटने के लिए आप फल और सब्जियों से बनी स्मूदी पी सकते हैं। दरअसल, स्मूदी में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे कब्ज की प्रॉब्लम से छुटकारा आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा, स्मूदी आंत के स्वास्थ्य में सुधार कर पाचन क्षमता को बेहतर करता है। इसके साथ-साथ स्मूदी पीने में बहुत टेस्टी होती है, जिसे लोग आसानी से अपनी डाइट का हिस्सा बना लेते हैं। स्मूदी फाइरबर के अलावा, विटामिन और मिनरल्स का अच्छा सा्रेत भी है। पेश है, कुछ शानदार स्मूदी की रेसिपीज।

Smoothies For Constipation In Hindi:

चिया सीड स्मूदी

अगर आपकी पाचन क्षमता कमजोर है और अक्सर कब्ज की समस्या बनी रहती है, तो आपको चिया सीड्स से नबी स्मूदी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। चिया सीड से बने इस स्मूदी की मदद से आपकी आंत क्लीन होती है, पाचन तंत्र बेहतर होता है और प्रतिरक्षा प्रणाली भी सही तरह से काम करने लगती है। चिया सीड से स्मूदी बनाने के लिए आपको चाहिए दो कप पालक, एक कसा हुआ अदरक, 1 कप जमी हुई रसभरी, 1/2 एवोकैडो, 2 बड़े चम्मच चिया सीड्स, 2 बड़े चम्मच दही और 250 मिली पानी या दूध। अब इन सभी सामग्रियों को अच्छी रतह से पीस लें। ध्यान रहे, कि मिक्सचर में किसी तरह की गांठ बाकी न रह जाए। अच्छी तरह स्मूदी तैयार होने के बाद इसे गिलास में डालें और पी लें।

इसे भी पढ़ें: अगर कब्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा तो ट्राई करें ये 5 आसान टिप्स, जल्द होगी समस्या दूर

कीवी, तोरी और सेब की स्मूदी

कीवी, सेब और तोरी को कब्ज दूर करने के लिए बेहतरीन माना जाता है। जहां, एक ओर कीवी में पाचक एंजाइम्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करते हैं, आंत में रुकावट को कम करते हैं और मल को नर्म करने का काम भी करते हैं। सेब की बात करें, तो इसमें फ्रुक्टोज होता है, यह एक ऐसा तत्व है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है। जबकि तोरी भी अघुलनशील यानी इनसॉल्यूबल फाइबर (फाइबर, जो पानी में नहीं घुलते) का एक स्रोत है। इस स्मूदी को बनाने के लिए आप चाहें, तो सभी सामग्रियों को उबाल लें। तीनों सामग्री की मात्रा एक समान रखें। आप अपने स्वाद अनुसार मात्रा कम-ज्यादा कर सकते हैं। स्वाद अनुसार अन्य चीजें जैसे चीनी या क्रीम भी इसमें मिक्स कर सकते हैं। उबालने के बाद सामग्री को ठंडा होने दें। अब इसे मिक्सर में पीस लें। इसमें जरूरत अनुसार पानी भी मिक्स करें।

इसे भी पढ़ें: कब्ज से छुटाकारा पाना है, तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

आम से बनी स्मूदी

आम पेट के लिए बहुत ही अच्छा फल माना जाता है। गर्मी के सीजन में लोग इसे बहुत ही चाव से खाना पसंद करते हैं। लोग आम से बनी स्मूदी, शेक आदि खूब खाना पसंद करते हैं। अगर आप आम से बनी स्मूदी पीना चाहते हैं, तो इसमें चिया सीड, दही, 250 मिली लीटर बादाम का दूध और आधा चम्मच नींबू का रस भी मिक्स कर लें। इन्हें अच्छी तरह ग्राइंड करें। गिलास में डालें। अब इसे पी लें। इस स्मूदी में पाचन एंजाइम होते हैं, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगारा साबित होते हैं।

यहां बताए गए सभी स्मूदी कोई भी पी सकता है। लेकिन ध्यान रखें की अगर यहां बताए गए किसी भी खाने की चीज से आपको एलेर्जी है, तो उसे अपनी स्मूदी में न डालें।

image credit: freepik
  

Disclaimer