सेब खाने का सही समय क्या है? डायटीशियन से जानें इससे होने वाले 11 फायदे

सेब स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं सेब खाने का सही समय क्या है और इससे क्या फायदे हो सकते हैं?  
  • SHARE
  • FOLLOW
सेब खाने का सही समय क्या है? डायटीशियन से जानें इससे होने वाले 11 फायदे


सेब स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। बचपन से आपने कई बार कहावत सुनी होगी कि ‘एन एप्पल ए डे, कीपस द डॉक्टर अवे’। इसका मतलब यह है कि रोजाना एक सेब खाने से आप डॉक्टर से दूर रहेंगे। यानि कई तरह की बीमारियों से दूर हो सकते हैं। सेब में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपको कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मददगार हो सकते हैं। रोजाना सेब खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जो आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकती है। वैसे तो सेब का किसी भी समय में सेवन किया जा सकता है। लेकिन सुबह के समय में सेब का सेवन अधिक लाभकारी होता है। आज हम इस लेख में डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन से जानेंगे कि सुबह के समय सेब खाने से होने वाले फायदे और सेब खाने का सही समय क्या है?

सेब खाने का सही समय क्या है? (right time to eat apple)

डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि सेब किसी भी समय खाया जा सकता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। हालांकि, अगर सुबह के समय आप सेब का सेवन करते हैं, तो इससे आपको अधिक लाभ होता है। दरअसल, सेब में फाइबर और पेक्टिन भरपूर रूप से मौजूद होता है। ऐसे में रात के वक्त इसका सेवन करने से पचने में परेशानी हो सकती है। इसलिए सुबह के वक्त इसका सेवन आपके लिए बेस्ट टाइम हो सकता है। सुबह अगर आप रोजाना सेब का सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में 

सुबह के समय सेब खाने से होने वाले फायदे ? (Health benefits of Eating Apple in the Morning)

1. कोलेस्ट्रॉ़ल को करे कंट्रोल

इन दिनों कई लोगों का कोलेस्ट्रॉल अनियंत्रित होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा बढ़ता है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से कम उम्र में ही लोग हृदय रोग की चपेट में आ रहे हैं। डायटीशियन बताती हैं कि रोजाना सुबह के समय सेब का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर काफी ज्यादा बढ़ रहा है, तो सेब को उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - सूखे सेब खाने के फायदे: विटामिन सी और आयरन से भरपूर होते हैं सूखे सेब, जानें इन्हें खाने के 9 फायदे

2. कब्ज में दिलाए राहत

कब्ज और गैस की परेशानी से जूझ रहे मरीजों के लिए सेब का सेवन लाभकारी हो सकता है। दरअसल, सेब में फाइबर मौजूद होता है, जो कब्ज की शिकायत को दूर करता है। अगर आपको कब्ज है, तो सुबह नास्ते के तौर पर सेब का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप सेब मुरब्बा भी खा सकते हैं। 

3. दांतों को रखे स्वस्थ 

दांतों को हेल्दी बनाए रखने में सेब का काफी योगदान हो सकता है। दरअसल, सेब में फाइबर होता है, जो दांतों को मजबूत बनाए रखने में आपकी मदद करता है। वहीं, इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरस गुण पाए जाते हैं, तो वायरस और बैक्टीरिया को दूर कर सकते हैं। सुबह के वक्त सेब का सेवन करने से मुंह में सलाइवा की मात्रा बढ़ती है, जिससे आप पायरिया की शिकायत से बच सकते हैं।

4. अस्थमा रोगियों के लिए असरकारी

अस्थमा रोगियों के लिए सेब का सेवन फायदेमंद होता है। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि सेब का सेवन करने से अस्थमा अटैक को कम किया जा सकता है। डायटीशियन का कहना है कि सेब में फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है, जो फेफड़ों को मजबूत बनाए रखने में असरदार हो सकता है। रिसर्च में यह भी साबित किया गया है कि जो लोग नियमित रूप से सेब का जूसपीते हैं, उन्हें फेफड़ों से जुड़ी बीमारी कम होती है। 

5. पाचन तंत्र को करे मजबूत 

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में सेब फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, सेब अल्कालिनिटी लीवर को शरीर के शोधन में मदद कर सकता है। इसके अलावा सुबह के समय सेब का सेवन करने से शरीर का पीएच लेवल नियंत्रित हो सकता है। इससे आपका पाचनतंत्र मजबूत हो सकता है। पाचन तंत्र मजबूत होने से पेट से जुड़ी कई बीमारियां दूर रहती हैं। साथ ही इससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

6. पथरी से करे बचाव

किडनी स्टोन की समस्या से बचने के लिए आप रोजाना सुबह सेब का सेवन कर सकते हैं। यह आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। रोजाना एक सेब आपको पथरी के खतरे से बचा सकता है। इसलिए अधिकतर डॉक्टर्स रोजाना सेब खाने की सलाह देते हैं।

इसे भी पढ़ें - ज्यादा सेब खाने से हो सकती हैं ये 5 परेशानियां, जानें सेहत के लिए कैसे है नुकसानदायक

7. वजन कम करने में मददगार

सुबह के वक्त सेब का सेवन करने से आपके शरीर का वजन कम हो सकता है। दरअसल, सेब में फाइबर भरपूर रूप से होता है। ऐसे में जब आप सुबह इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। ऐसे में जब आप सुबह सेब खाते हैं, तो आपको खाने की क्रेविंग कम होती है। जिससे आपका वजन कम हो सकता है।

 

8. अल्जाइमर रोग से करे बचाव

रोजाना सुबह सेब का सेवन करने से अल्जाइमर जैसी गंभीर समस्या से बचान किया जा सकता है। दरअसल, सेब का सेवन करने से मस्तिष्क की कोशिकाएं की सुरक्षा बोती है। इससे अल्जमाइमर होने का खतरा कम रहता है। 

9. स्किन की बढ़ाए खूबसूरती

चेहरे पर निखार लाने के लिए आप रोजाना सेब का सेवन कर सकते हैं। सुबह रोजाना सेब का सेनम करने से चेहरे पर मौजूद सफेद दाग-धब्बों को कम किया जा सकता है। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आ सकता है। साथ ही आपके फेस पर मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी भी कम हो सकती है। इसलिए रोजाना एक सेब का सेवन जरूर करें। 

10. हड्डियों को करे मजबूती 

सेब में फाइबर के साथ-साथ कैल्शियम भी भरपूर रूप से मौजूद होता है। अगर आप प्रतिदिन सेब का सेवन करते हैं, तो आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती है। साथ ही इससे शारीरिक थकान भी कम होती है। 

11. डायबिटीज को करे कंट्रोल

डायबिटीज के खतरों को कम करने में सेब लाभकारी होता है। साथ ही यह आपके शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। सेब में मौजूद पोषक तत्व शरीर में ग्लूकोज की कमी को पूरा करने में आपकी मदद करता है। शरीर में ग्लोकूज  की पूर्ति होने से आपको इन्सुलिन लेने की आवश्यता नहीं होती है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है, तो रोजाना सुबह 1 सेब का सेवन जरूर करें।

सेब स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। आप किसी भी वक्त इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अधिक लाभ के लिए सुबह के वक्त इसका सेवन किया जा सकता है। वहीं, रात के समय कम मात्रा में सेब खाने की कोशिश करें। 

Read Next

प्याज का रस पीने के फायदे: वजन घटाने से लेकर सीजनल बीमारियों से बचाव तक, जानें प्याज का जूस पीने के 8 लाभ

Disclaimer