Doctor Verified

सर्दियों में नारियल पानी कब पीना चाहिए? जानें सही समय और फायदे

Best Time To Drink Coconut Water: नारियल पानी सेहत के लिए लाभकारी होता है लेकिन इसका सेवन सही समय पर करना भी जरूरी है। यहां जानिए, सर्दियों में नारियल पानी कब पीना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में नारियल पानी कब पीना चाहिए? जानें सही समय और फायदे

सोशल मीडिया के इस दौर में लोग खानपान की चीजों का सेवन दूसरे लोगों को देखकर शुरू कर देते हैं और बाद में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करते है। दरअसल, यह जरूरी नहीं है कि एक व्यक्ति को जो चीज फायदा कर रही है वह सभी के लिए फायदेमंद हो। ऐसा इसलिए, क्योंकि आयुर्वेद में बताया गया है कि व्यक्ति को अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार ही खानपान रखना चाहिए। जैसे कि वर्तमान समय में कई लोग सर्दियों में भी रोजाना नारियल पानी का सेवन करते हैं और इसे हेल्दी समझते हैं। जबकि आयुर्वेद में नारियल पानी सर्दियों के मौसम में शरीर की प्रकृति के अनुसार लेने की सलाह दी गई है। ऐसे में कई लोगों का सवाल होता है कि सर्दियों में नारियल पानी कब पीना चाहिए? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की है।

सर्दियों में नारियल पानी कब पीना चाहिए? - What Is The Best Time to Drink Coconut Water in Winte

नारियल पानी गर्मी के मौसम में खासतौर पर फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करने और शरीर को ठंडक प्रदान करने का काम करता है। इसके अलावा, यह त्वचा को निखारने और शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। हालांकि, नारियल पानी का सेवन जब सही समय पर किया जाता है, तभी इसके फायदे मिलते हैं। यह जानना जरूरी है कि किस मौसम में, किस स्थिति में और कितनी मात्रा में नारियल पानी पिया जाए, ताकि शरीर पर इसका पॉजिटिव असर हो। खासकर सर्दियों में, नारियल पानी की ठंडी तासीर से बचने के लिए इसे सोच-समझकर पिया जाना चाहिए। सर्दियों में नारियल पानी का सेवन कब करना चाहिए (Which is the best time to drink coconut water), इस बारे में आयुर्वेद के अनुसार कुछ विशेष बातें हैं, जिन्हें जानकर आप इसका सही तरीके से सेवन कर सकते हैं।

नारियल पानी की तासीर

आयुर्वेद के अनुसार, हर फूड या ड्रिंक्स की तासीर (गर्म या ठंडी) होती है। नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को शीतलता प्रदान करती है। गर्मी के मौसम में जब शरीर में ज्यादा गर्मी होती है, तब नारियल पानी का सेवन शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन प्रदान करता है। यही कारण है कि गर्मी के मौसम में यह बहुत लाभकारी होता है। लेकिन सर्दियों में इस ठंडी तासीर के कारण नारियल पानी का सेवन कुछ सावधानी से किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए रोज पिएं नारियल पानी और अनार की स्मूदी, त्वचा को मिलेंगे कई फायदे

सर्दियों में नारियल पानी का सेवन कब और कैसे करें? - What is the best way to drink coconut water

आयुर्वेद के अनुसार, सर्दियों में नारियल पानी का सेवन सुबह के समय सबसे फायदेमंद होता है। सुबह के समय पाचन तंत्र भी सक्रिय रहता है। इस समय नारियल पानी पीने से शरीर को ताजगी और ऊर्जा यानी एनर्जी मिलती है। इसके अलावा, सुबह के समय नारियल पानी पीने से शरीर में जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को भी पूरा किया जा सकता है।

Best Time to Drink Coconut Water

इसे भी पढ़ें: किन लोगों को नारियल पानी नहीं पीना चाहिए? जानें इसके नुकसान

अगर आपकी तासीर गर्म है या आपको शरीर में गर्मी का अनुभव होता है, तो आप सर्दियों में नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। नारियल पानी शरीर को ठंडक प्रदान करता है, जो गर्मी से राहत देता है। हालांकि, अगर आपकी तासीर ठंडी है और आपको सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं रहती हैं, तो आपको सर्दियों में नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में अधिक ठंडक पैदा हो सकती है, जो सर्दियों में समस्या पैदा कर सकती है।

ज्यादा सेवन से बचें

सर्दियों में नारियल पानी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। रोजाना इसका सेवन करने से बचना चाहिए, खासकर यदि आपके शरीर की तासीर ठंडी है। अगर आप नारियल पानी का सेवन करना चाहते हैं, तो एक कप से अधिक सेवन से बचें। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन ठंडक को बढ़ा सकता है, जिससे सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

निष्कर्ष

आयुर्वेद के अनुसार, सर्दियों में नारियल पानी का सेवन सोच-समझकर और सही समय पर किया जाना चाहिए। यदि आपकी तासीर गर्म है और आप सर्दियों में इसका सेवन करना चाहते हैं, तो सुबह के समय इसका सेवन करें। ध्यान रखें कि ठंडक या सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचने के लिए इससे परहेज करें या सीमित मात्रा में पिएं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

पेट की सूजन कम करने के लिए पिएं ये 4 पावरफुल एल्कलाइन ड्रिंक्स, कई रोगों में मिलेगा फायदा

Disclaimer