Can alkaline water reduce inflammation: कई बार आपने महसूस किया होगा कि आप जब भी कुछ खाते हैं तो आपको गैस और एसिडिटी की समस्या होने लगती है। दरअसल, शरीर में एसिडिक नेचर बढ़ने से यह समस्या हो सकती है। इसके अलावा, एसिडिक लेवल बढ़ने से शरीर में इंफ्लेशन यानी सूजन आदि होने का जोखिम बढ़ जाता है। सूजन शरीर में अन्य रोगों को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स एसिडिक लेवल को कम करने के लिए आपको एल्कलाइन वाटर या ड्रिंक्स पीने की सलाह देते हैं। शरीर के पीएच लेवल को नियंत्रित करने के लिए एल्कलाइन वाटर या ड्रिंक पीना जरूरी होता है। इसके लिए आप डाइट में एल्कलाइन युक्त आहार को शामिल कर सकते हैं। इस लेख में इंस्टाग्राम में लोगों को सेहत से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सहाय से जानते हैं कि एल्कलाइन ड्रिंक्स कैसे बना सकते हैं?
एल्कलाइन ड्रिंक्स के क्या फायदे होते हैं? - Alkaline Water Ke Fayde
- एल्कलाइन ड्रिंक्स शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होती हैं।
- अगर आप दिन में किसी भी एक तरह की एल्कलाइन ड्रिंक का सेवन करते हैं तो इससे शरीर का पीएच लेवल नियंत्रित रहता है।
- शरीर का पीएच लेवल नॉर्मल होने से एनर्जी में बढ़ोतरी होती है और आपको कम थकान महसूस होती है।
- इसके अलावा, एल्कलाइन ड्रिंक्स आपकी गट हेल्थ यानी आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर करती है। जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है।
- साथ ही, इन ड्रिंक्स से स्किन और हेयर भी हेल्दी होते हैं।
सूजन कम करने के लिए एल्कलाइन ड्रिंक्स कैसे बनाएं? - How To Make Alkaline Drink
पुदीने धनिया की ड्रिंक
इसे बनाने के लिए आप 100 ग्राम पुदीना 100 ग्राम धनिया और करीब 50 ग्राम आंवला लें। सभी को मिक्सी में डालें और इसे करीब एक गिलास पानी के साथ पीस लें। यह एल्कलाइन ड्रिंक काफी फायदेमंद होती है।
गाजर और चुकंदर
सर्दियों के मौसम में गाजर और चुकंदर आसानी से मिल जाता है। ऐसे में आप करीब दो से चार गाजर और आधा चुकंदर का जूस निकाल लें। जूस बनाते समय इसमें एक या दो आंवला भी मिलाएं। आपकी एल्कलाइन ड्रिंक तैयार हैं।
हल्दी और काली मिर्च
आप एक गिलास पानी में एक चुटकी हल्दी को उबाल लें। इसके बाद इसमें एक चुटकी भऱ काली मिर्च और अदरक को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
नारियल पानी
नारियल पानी भी आपके शरीर के पीएच लेवल में सुधार करने में मदद करता है। इसके लिए आप नारियल पानी में चिया सीड्स को मिलाकर पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गाजर, चुकंदर और खीरे के जूस से यूरिक एसिड को करें कम, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका
View this post on Instagram
Can Alkaline Water Reduce Inflammation: इस लेख में ऊपर बताई पुदिने और गाजर की एल्कलाइन ड्रिंक में से कोई एक ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इन ड्रिंक्स से सूजन कम होती है। साथ ही, आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है। यदि आपको पहले से कोई रोग है तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन ड्रिंक्स का सेवन करें।