Home Remedies To Reduce Body Swelling: कुछ लोगों के जोडों और मांसपेशियों में अक्सर दर्द देखने को मिलता है। कभी-कभी यह दर्द हल्का, तो कई बार काफी गंभीर हो सकता है। इस तरह की स्थितियां आमतौर पर शरीर में सूजन के कारण होती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से क्रोनिक सूजन से ग्रसित है तो यह कई अन्य गंभीर रोगों का भी कारण बन सकती है। शरीर की सूजन हृदय रोग, रक्त वाहिकाओं से जुड़ी समस्याएं, डायबिटीज, कैंसर, अल्जाइमर और मोटापा आदि जैसे रोगों के लिए जिम्मेदार एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक है। क्योंकि जब शरीर में सूजन धीरे-धीरे बढ़ती रहती है तो यह हमारी धमनियों, शारीरिक अंगों और जोड़ों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती है। यह कई क्रोनिक रोगों का कारण भी बन सकती है।
लेकिन अच्छी बात यह है कि अगर आप शरीर में सूजन के लक्षणों जैसे जोड़ों में दर्द को समय रहते पहचान लेते हैं, तो डॉक्टर इसका निदान करके आसानी से कम कर सकते हैं और कई रोगों से आपको बचा सकते हैं। डॉक्टर से उपचार के साथ ही कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी आप शरीर की सूजन से छुटकारा पा सकते हैं। इस लेख में हम इससे छुटकारा पाने के लिए 5 घरेलू उपाय बता रहे हैं।
शरीर की सूजन कम करने के घरेलू उपाय- Home Remedies To Reduce Body Inflammation In Hindi
1. वजन प्रबंधित रखें
अध्ययनों में पाया गया है कि जिन लोगों का वजन अधिक होता है उनके शरीर सूजन की समस्या अधिक देखने को मिलती है। इसलिए वजन कम करने कोशिश करें या इसे अधिक बढ़ने न दें।
2. स्ट्रेस न लें
तनाव क्रोनिक सूजन के लिए जिम्मेदार प्रमुख जोखिम कारकों में से एक है। इसलिए खुश और शांत रहने का प्रयास करें। मेडिटेशन और योग का अभ्यास करें, इससे तनाव के प्रबंधन में बहुत मदद मिलेगी।
इसे भी पढें: फंगल इंफेक्शन का इलाज है दालचीनी का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका
3. ब्लड शुगर कंट्रोल रखें
जब रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है और वह शरीर द्वारा यूज नहीं हो पाता है, तो इससे हाई ब्लड शुगर की समस्या हो जाती है। जो क्रोनिक सूजन का कारण बनती है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करें, क्योंकि इन्हें पचने में समय लगता है और अचानक ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। सफेद आटा, चीनी और चावल आदि का सीमित मात्रा में ही सेवन करें। व्हाइट ब्रेड, सफेद चावल और मीठी चीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
4. एक्टिव रहें
अगर आप नियमित एक्सरसाइज करते हैं, खेल खेलते हैं, पैदल चलना, स्विमिंग जैसी एक्सरसाइज करते हैं तो इसे सूजन को कम करने में बहुत मदद मिलती है। इसलिए कोशिश करें कि दिन में कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज के लिए समय जरूर निकालें।
इसे भी पढें: चेहरे की खुजली ने कर दिया है परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी राहत
5. खानपान का ध्यान रखें
संतुलित और पोषक तत्वों से आहार को फॉलो करके आप आसानी से सूजन से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन कोशिश करें कि आपकी डाइट में ताजे फल-सब्जियां, ओमेगा -3 फैटी एसिड वाले फूड्स अधिक हों जैसे मछली, टोफू, अखरोट, अलसी के बीज आदि। इसके अलावा ब्लूबेरी, लहसुन, अंगूर, अजवाइन, जैतून का तेल, अदरक और हल्दी आदि एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। लेकिन आपको ज्यादा मीठा, तला-भुना, नमकीन और अधिक मसालेदार फूड्स खाने से बचना चाहिए।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version