
What Reduces Inflammation the Fastest: चोट लगने की वजह से शरीर में सूजन आना आम बात है। क्योंकि इस समस्या में जल्द आराम मिल जाता है। लेकिन अगर आपको यह समस्या बिना किसी चोट से हो रही है, तो यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकती है। लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याओं जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल भी सूजन की वजह से हो सकती हैं। वहीं क्रोनिक डिजीज भी इसका कारण मानी जाती हैं। ऐसे में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना जरूरी है। इससे समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है। लेकिन अगर लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव अपनाएं जाएं, तो इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस लेख में जानें शरीर की सूजन कम करने के तरीके।
शरीर की सूजन कम करने के लिए अपनाएं ये तरीके- Ways To Reduce Body Inflammation Naturally
वेजिटेरियन डाइट फॉलो करें- Follow Vegetarian Diet
शरीर की सूजन नेचुरल तरीके से खत्म करने के लिए वेजिटेरियन डाइट फॉलो करें। नॉन-वेज फूड प्रोडक्ट में एनिमल के हार्मोन्स भी शामिल होते हैं। ऐसे में अगर आप इन प्रोडक्ट्स का सेवन करेंगे, तो शरीर में सूजन बढ़ सकती है। इसलिए अपनी डाइट से अंडे, मीट और चिकन जैसी सभी चीजें हटा दें। इनकी जगह आप फलों और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
टॉक्सिन वाली चीजें अवॉइड करें- Avoid Toxin Food
अपनी डाइट से उन चीजों को हटा दें जो बॉडी में टॉक्सिन बढ़ा सकती हैं। चाहे आपको इन चीजों का सेवन कभी-कभार ही करते हैं। लेकिन सूजन खत्म करने के लिए इन्हें अवॉइड करना जरूरी है। टॉक्सिन बढ़ाने वाली चीजें जैसे शराब पीना या धूम्रपान करना। इसके अलावा, जंक फूड, रिफाइंड और शुगरी या प्रोसेस्ड फूड के सेवन से समस्या बढ़ सकती है। इसलिए इन सभी चीजों को अवॉइड करें।
इसे भी पढ़ें- शरीर की सूजन दूर करने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय, कई रोगों का जोखिम होगा कम
ग्लूटन और डेयरी अवॉइड करें- Avoid Dairy and Gluten
अगर हार्मोन्स इंबैलेंस होने की वजह से सूजन की समस्या ही है, तो ऐसे में ग्लूटन और डेयरी भी अवॉइड करें। क्योंकि ग्लूटन और डेयरी वाली चीजें शरीर में सूजन बढ़ा सकती हैं। इनके सेवन से हार्मोन्स इंबैलेंस हो सकते हैं और आपको कई समस्याएं हो सकती हैं।
हल्दी को डाइट में शामिल करें- Add Turmeric In Diet
जब भी किसी को चोट लगती है, तो उसे हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसलिए अपनी डेली डाइट में हल्दी एड करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आप हल्दी की चाय या इसका काढ़ा बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- शरीर में सूजन क्यों आती है? डॉक्टर से जानें इसके 6 कारण और बचाव के उपाय
योगा अपनाएं- Do Yoga
एक्सरसाइज और योगा करने से शरीर की सूजन कम करने में मदद मिलती है। कई ब्रिदिंग एक्सरसाइज और योगा करने से आपको शरीर की सूजन कम करने में मदद मिलेगी। इससे बॉडी रिलैक्स होगी और हार्मोन्स बैलेंस करने में भी मदद मिलेगी।
इन टिप्स को फॉलो करने से आपको प्राकृतिक रूप से शरीर की सूजन कम कर सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram
Read Next
अपनी काबिलियत पर शक करना होता है Imposter Syndrome, एक्सपर्ट से जानें इससे छुटकारा पाने के टिप्स
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version