Body Inflammation Causes: शरीर में सूजन आने की समस्या को अक्सर लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। सूजन कई तरह की होती है और इसके कारण भी अलग-अलग होते हैं। लेकिन अगर आपके पूरे शरीर में लगातार सूजन की समस्या बनी रहे, तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दरअसल शरीर में जब कोई वायरस या बैक्टीरिया अटैक करता है, तो इसकी वजह से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली एक्टिव हो जाती है। जब ये बैक्टीरिया या वायरस कोशिकाओं पर अटैक करते हैं, तो इन्हें ठीक करने के लिए इम्यून सिस्टम की तरफ से प्रतिक्रिया होती है। इसकी वजह से शरीर के अलग-अलग अंगों में सूजन की समस्या हो सकती है। लेकिन अगर आप लंबे समय से पूरे शरीर में सूजन की समस्या (Chronic Inflammation) से ग्रसित हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पूरे शरीर में सूजन होना कई गंभीर बीमारियों की तरफ इशारा करता है, आइए जानते हैं इसके बारे में।
शरीर में सूजन की कारण ये बीमारियां- These Disease Can Cause Body Inflammation
शरीर में सूजन की समस्या के कई कारण होते हैं, लेकिन अगर आप लंबे समय से पूरे शरीर में सूजन की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका कारण कुछ बीमारियां हो सकती हैं। इन बीमारियों की वजह से शरीर में सूजन का खतरा बढ़ जाता है-
इसे भी पढ़ें: थायराइड में सुबह उठने के बाद शरीर में रहती है सूजन? इन उपायों से पाएं राहत
टॉप स्टोरीज़
1. गठिया की वजह से सूजन
गठिया की वजह से शरीर में सूजन हो सकती है। गठिया की समस्या में जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकता है। इसकी वजह से मरीज को चलने-फिरने में परेशानी और कई अन्य लक्षण हो सकते हैं।
2. किडनी से जुड़ी बीमारी
किडनी में खराबी होने पर चेहरे और हाथ-पैर में सूजन की समस्या हो सकती है। दरअसल किडनी से जुड़ी बीमारी में शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते हैं, इसकी वजह से सूजन की समस्या हो सकती है।
3. थायराइड की वजह से सूजन
थायराइड शरीर में आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारी है। इसकी वजह से आपके शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। थायराइड के लक्षण दिखने पर आपको सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
4. लिवर से जुड़ी बीमारी
लिवर खराब होने पर आपका पूरा शरीर प्रभावित होता है। इसकी वजह से आपके शरीर में सूजन और गंभीर दर्द भी हो सकता है। लिवर खराब होने के संकेत दिखने पर आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
5. डायबिटीज या मधुमेह की वजह से सूजन
मधुमेह या डायबिटीज की वजह से भी शरीर में सूजन हो सकती है। शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने के कारण सर्कुलेशन रुक जाता है। इसकी वजह से हाथ-पैर और शरीर के कई अंगों में सूजन हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: शरीर में सूजन क्यों आती है? डॉक्टर से जानें इसके 6 कारण और बचाव के उपाय
इन बीमारियों की वजह से शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। अगर आपके शरीर में भी ऐसे लक्षण दिखें तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। नियमित व्यायाम और हेल्दी डाइट का सेवन करने से आप इन समस्याओं से बच सकते हैं। सूजन की समस्या इन बीमारियों के अलावा कई अन्य कारणों से भी हो सकती है, इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह लिए कोई भी इलाज खुद से नहीं करना चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)