
सर्दियों में अक्सर लोग शरीर की सूजन का सामना करते हैं। ऐसे में इस सूजन के पीछे कई कारण जैसे अत्यधिक ठंड, शारीरिक गतिविधियों की कमी, जरूरी पोषक तत्वों की कमी आदि जिम्मेदार हो सकते हैं। वहीं कुछ तरीके शरीर की सूजन को दूर करने में भी आपके बेहद काम आ सकते हैं। आज का हमारा लेख उन्हीं तरीकों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन तरीकों को अपनाकर आप शरीर की सूजन को दूर कर सकते हैं। इसके लिए हमने आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक (Ayurvedacharya Dr. M Mufik) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
1 - ग्रीन टी का इस्तेमाल
सूजन को कम करने में ग्रीन टी आपके बेहद काम आ सकती है। ऐसे में आप ग्रीन टी को अच्छे से उबालकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और बने मिश्रण का सेवन करें। आप इस मिश्रण का सेवन नियमित रूप से एक या दो बार करें। ऐसा करने से शरीर की सूजन से राहत मिल सकती है। इसके अलावा यह शरीर से अतिरिक्त पानी को पचाने में भी आपके काम आ सकता है।
2 - हल्दी वाले दूध का सेवन
हल्दी वाले दूध के इस्तेमाल से शरीर की सूजन को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप एक बर्तन में दूध को अच्छे से उबालें और उसमें एक चम्मच हल्दी मिलाकर सेवन करें। आप चाहे तो इस दूध में चीनी भी मिला सकते हैं। यदि आप रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करते हैं तो शरीर को डिटॉक्सिफाई किया जा सकता है। ये शरीर की सूजन को दूर करने में भी उपयोगी साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दी में बच्चों की उंगलियों में सूजन की हो समस्या तो अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय
3 - सरसों के तेल का इस्तेमाल
पुराने समय में शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए तेल से की गई मालिश एक अच्छा परिणाम देती थीं। ऐसे में बता दे कि शरीर की सूजन को दूर करने में सरसों के तेल की मालिश आपके बेहद काम आ सकती है। आप सरसों के तेल को हल्का सा गर्म करें और प्रभावित स्थान पर तेल से अच्छे से मालिश करें। ऐसा करने से न केवल रक्त प्रवाह में सुधार आ सकता है बल्कि दर्द से राहत मिल सकती है।
4 - सेंधा नमक का प्रयेग
सेंधा नमक के इस्तेमाल से भी शरीर की सूजन को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप नहाने के पानी में सेंधा नमक को मिलाएं उस पानी से नहाए। ऐसा करने से ना केवल शरीर की सूजन दूर होती है बल्कि यदि आप इस पानी से नहाते हैं तो शरीर के फूलने की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- पेट में सूजन के लक्षण: जानें पेट में अंदरूनी सूजन के कारण और घरेलू उपाय
5 - नारियल के तेल का इस्तेमाल
शरीर की सूजन को दूर करने में नारियल का तेल भी आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप एक कटोरी में नारियल के तेल को गर्म करें और प्रभावित स्थान पर हल्के हल्के हाथों से मालिश करें। ऐसा करने से ना केवल सूजन दूर हो सकती है बल्कि सूजन के कारण होने वाला दर्द से भी राहत मिल सकती है। आप नारियल के तेल की मालिश दिन में दो बार नियमित रूप से कर सकते हैं।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि शरीर की सूजन को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं। लेकिन यदि आपको त्वचा से संबंधित कोई भी समस्या है तो अपनी दिनचर्या में उपर बताई चीजों का इस्तेमाल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।