Pet me sujan ke lakshan: जानें पेट में अंदरूनी सूजन के कारण और घरेलू उपाय

अधिक खाना खाने या गैस आदि की वजह से पेट में दर्द होना एक सामान्य समस्या मानी जाती है। लेकिन, कई बार यह पेट में सूजन का भी कारण हो सकता है। आगे जानते हैं कि पेट में सूजन के क्या कारण होते हैं और इससे बचाव के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
Pet me sujan ke lakshan: जानें पेट में अंदरूनी सूजन के कारण और घरेलू उपाय


पेट या आंतों में होने वाली समस्या के चलते पेट में सूजन की परेशानी देखने को मिल सकती है। पेट में सूजन होने पर व्यक्ति को पेट में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। कई बार यह दर्द तीव्र भी हो सकता है। ज्यादातर मामलों में पेट दर्द की समस्या को अनदेखा कर दिया जाता है। ऐसे में आंतों पर होने वाला रोग गंभीर रूप ले सकता है। यही वजह है कि पेट से जुड़ी किसी भी लक्षण जैसे की दर्द, मरोड़, गुढगुढ की आवाज, गैस, अपच आदि को हल्के में नहीं लेना चाहिए। पेट के अंदरूनी परत में सूजन के लिए आईबीएस, लैक्टॉज इंटोलरेंस या अल्सर आदि कारण हो सकते हैं। इस लेख में जानते यशोदा अस्पताल के के सीनियर एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. राहुल चौड़ा से जानते हैं कि पेट में सूजन के कारण, लक्षण और इलाज क्या हो सकता है? 

पेट में सूजन के क्या लक्षण महसूस होते हैं?

  • जी मिचलाना और उल्टी होना
  • भूख कम लगना
  • लगातार हिचकी आना
  • सख्त मल त्यागना
  • मल के कलर में बदलाव होना
  • खून की उल्टी हो जाना

ध्यान दें कि यदि मल के रंग में बदलाव आए या खून की उल्टी हो तो यह बेहद ही गंभीर स्थिति होती है ऐसे में व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी जरूरी होती है।

पेट में सूजन के क्या कारण होते हैं?

पेट में सूजन की कई कारण हो सकते हैं। जिसमें आगे बताए कारणों को शामिल किया जा सकता है। 

  • नियमित रूप से फास्ट फूड का सेवन करने से पेट की अंदरुनी परत को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में सूजन हो सकती है।
  • यदि आप बिना चबाए तेजी से खाना निगल लेते हैं तो ऐसे में आपको एसिडिटी बढ़ने की समस्या हो सकती है, जो आगे चलकर सूजन का कारण बन सकती है।
  • आईबीएस (Irritable Bowel Syndrome) भी पेट की सूजन का कारण माना जाता है। यह एक पाचन संबंधी विकार है, जिसमें सूजन, गैस, डायरिया या कब्ज बार-बार हो सकती हैं।
  • लैक्टोज इन्टॉलरेंस के कारण भी सूजन होने की संभावना बढ़ सकती है। यह एक तरह की एलर्जी होती है, जिसके चलते आंतो पर प्रभाव पड़ता है।
  • जब व्यक्ति अधिक मात्रा में तनाव में रहता है तब भी पेट में सूजन की समस्या हो सकती है।

  • जब व्यक्ति को हेलीकोबेक्टर पाइलोरी वायरस (Helicobacter pylori virus) हो जाता है तब भी यह समस्या हो सकती है।
  • अत्यधिक मात्रा में धूम्रपान या शराब के सेवन करने से पेट में सूजन की समस्या हो सकती है।
  • जब व्यक्ति दर्द निवारक गोलियों का अधिक मात्रा में सेवन करता है तो पेट में सूजन की समस्या हो सकती है।
  • जब व्यक्ति ऑटोइम्यून विकार का शिकार हो जाता है तब भी यह समस्या हो सकती है।

stomach swelling causes in

पेट में सूजन से बचाव के लिए क्या करें?

  • व्यक्ति को अपनी डाइट में पौष्टिक तत्वों को जोड़ना चाहिए।
  • भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए।
  • रात के वक्त हल्का भोजन करना चाहिए।
  • प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से बचें।
  • मिर्च मसाले या अत्यधिक तेल का सेवन करने से बचें।

पेट में सूजन को दूर करने के घरेलू उपाय

  • दही के सेवन से पेट की सूजन को दूर किया जा सकता है। बता दें कि दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं जो पेट की कई समस्या को दूर करने में उपयोगी है।
  • शहद के सेवन से भी पेट की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप शहद के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो पेट की सूजन को दूर कर सकते हैं।
  • अनानास के सेवन से भी पेट की समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप नियमित रूप से अनानास का सेवन करें। ऐसा करने से जलन और सूजन दोनों ही दूर हो सकते हैं।
  • हल्दी के सेवन से भी पेट की सूजन को दूर किया जा सकता है। बता दें कि हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से पेट की सूजन से राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: पेट में दर्द की वजह बन सकता है एब्डोमिनल माइग्रेन, जानें इसके कारण और बचाव के तरीके

ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि पेट में सूजन की समस्या को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं। लेकिन उससे पहले उनके कारण और लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी है। पेट की सूजन के पीछे कुछ आम कारण और कुछ गंभीर कारण हो सकते हैं। ऐसे में सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। उसके बाद ही अपनी डाइट में बदलाव करें।

FAQ

  • पेट की सूजन खत्म करने के लिए क्या करें?

    पेट की सूजन को दूर करने के लिए आपको इसके कारणों का इलाज कराना होगा। लेकिन, कुछ समय के लिए आराम के लिए आप ठोस आहार का सेवन न करें।
  • रुक-रुक कर पेट दर्द क्यों होता है?

    रुक-रुक कर पेट दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें संक्रमण, सूजन, रुकावट, या आंतों की गड़बड़ शामिल हैं। यह दर्द पाचन संबंधी समस्याओं, जैसे कब्ज, दस्त, या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) के कारण भी हो सकता है।
  • बिना वजह पेट में दर्द क्यों होता है?

    यह दर्द पाचन से जुड़ी समस्या, किसी तरह की चोट, इंफेक्शन या बीमारी से संबंधित हो सकता है। कुछ मामलों में अन्य अंगों के इंफेक्शन की वजह से भी पेट में इंफेक्शन होने की संभावना हो सकती है।

 

 

 

Read Next

साइनस से आपकी आंखों पर क्या असर पड़ता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version