Doctor Verified

साइनस से आपकी आंखों पर क्या असर पड़ता है? जानें डॉक्टर से

साइनस एक आम स्वास्थ्य समस्या है, जिसका अनुभव कई लोग जीवन में एक न एक बार जरूर करते हैं। डॉक्टर से जानते हैं कि साइनस कैसे हमारी आंखों को प्रभावित करता है, इसके लक्षण और इलाज। 
  • SHARE
  • FOLLOW
साइनस से आपकी आंखों पर क्या असर पड़ता है? जानें डॉक्टर से


What is the connection between sinus and eyes: साइनस एक आम स्वास्थ्य समस्या है। इस समस्या से हर कोई कभी न कभी जरूर जूझता है। साइनस के लक्षण आमतौर पर नाक बंद होने, चेहरे में दर्द और सिरदर्द जैसे होते हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि साइनस की समस्या आंखों को भी प्रभावित करती है, जिससे आंखों में परेशानी और नजर से संबंधित गड़बड़ी हो सकती है। अगर सही समय पर इलाज न किया जाए तो इससे कई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। हमने इस विषय पर बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भव्या रेड्डी (Dr. Bhavya Reddy, Consultant - Ophthalmology, Aster Whitefield Hospital, Bangalore) से विस्तार में बात की। उन्होंने बताया कि साइनस की समस्या आंखों के स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करती है और आपको किन लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए।

साइनस और आंखों के बीच क्या संबंध है-What is the connection between sinus and eyes?

दरअसल, इंसानी खोपड़ी में हवा से भरी हुई कई गुहाएं होती हैं जिन्हें साइनस कहते हैं। गुहाएं यानी कि शरीर के अंगों को सहारा देने और उनकी रक्षा करने में मदद करती हैं। ये गुहाएं आंखों, माथे, नाक और गालों के आसपास मौजूद होती हैं। बता दें कि एथमॉइड और स्फेनॉइड साइनस आंखों के ऑर्बिट के बहुत करीब होते हैं, जिस कारण साइनस में कोई भी परेशानी होना आंखों को भी प्रभावित करता है। इस कनेक्शन की वजह से साइनस में सूजन या संक्रमण आसानी से आंखों पर असर डालता है और कभी-कभी यह आंखों से संबंधित कई गंभीर परेशानियों का कारण भी बन सकता है।

इसे भी पढ़ें- साइनस और सर्दी के बीच क्या अंतर है? डॉक्टर से जानें

साइनस से जुड़े सामान्य लक्षण-Common Symptoms of Sinus

साइनस का दर्द अक्सर चेहरे के आसपास होता है, जैसे आंखों के पीछे और गालों के आसपास आदि। लेकिन सबसे जरूरी है कि साइनस का दर्द आंखों पर क्या असर डालता है। इसके क्या लक्षण हैं और कैसे पता चलेगा कि इससे आंखें प्रभावित हो रही हैं?

आंखों में दर्द

सबसे आम लक्षणों में से एक है आंखों के आसपास या पीछे हल्का दर्द। यह खासतौर से एथमॉइड या फ्रंटल साइनस संक्रमण के कारण होता है, जहां दबाव बढ़ने से आंखों और नाक के आसपास परेशानी हो सकती है और दर्द हो सकता है।

What is the connection between sinuse and eyes

आंखों के आसपास सूजन

कई बार होता है कि साइनस कुछ ज्यादा गंभीर होता है, जिससे आपकी आंखों के आसपास सूजन आ सकती है। बता दें कि ऐसा तब होता है जब संक्रमण आंखों के आसपास फैल जाता है।

आंखों से धुंधला दिखना

आंखों से धुंधलापन कई कारणों से हो सकता है, लेकिन साइनस भी उसमें से एक है। जब आपको स्फेनोइड साइनस है, तो यह आपकी आंखों की मांसपेशियों को प्रभावित कर सकता है। बता दें कि आपकी नजर धुंधली हो सकती है। अगर आपको यह लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

आंखों में लालिमा या जलन

साइनस की सूजन के कारण आंखों में लालिमा, किरकिरापन या बहुत ज्यादा आंसू आ सकते हैं। अगर आपकी आंखें लाल हो रही हैं और आपको जलन महसूस हो रही है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

ऑर्बिटल सेल्युलाइटिस

आपको बता दें कि ऑर्बिटल सेल्युलाइटिस एक गंभीर संक्रमण है, जिससे आंखों पर काफी असर पड़ता है और यह संक्रमण आंखों तक फैल सकता है। इसके लक्षणों में आंख का उभार (प्रोप्टोसिस), तेज दर्द, नजर में बदलाव और बुखार शामिल हैं। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

डॉक्टर से कब मिलें-When to See a Doctor

अगर आपकी आंखों में हल्का दबाव या बेचैनी है, तो वे घर पर ठीक हो सकती हैं, लेकिन अगर आपको गंभीर लक्षण नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलना चाहिए। ये संकेत हो सकते हैं कि साइनस का संक्रमण बढ़ गया है या साइनस से बाहर फैल गया है।

  • आंखों में लगातार दर्द या दबाव
  • आंखों के आसपास सूजन
  • दिखने में परेशानी हो रही है
  • चेहरे पर सूजन या लालिमा के साथ बुखार
  • आंखें हिलाते समय दर्द होना

साइनस से आंखों की समस्याओं को कैसे रोकें-How to Prevent and Treat Sinus-Related Eye Issues?

साइनस से आंखों पर पड़ने वाले नेगेटिव प्रभाव को रोकने के लिए क्या करें? तो आइए डॉक्टर भव्या रेड्डी से जानते हैं। उन्होंने बताया है कि

  • साइनस संक्रमण को रोकने के लिए एलर्जी और सर्दी का जल्दी से जल्दी इलाज कराएं।
  • साइनस को साफ रखने के लिए भाप लें या नाक में नमक का स्प्रे डालें।
  • एंटीबायोटिक दवाओं का स्वयं सेवन करने से बचें, हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
  • लंबे समय से साइनस की समस्या है, तो आप डॉक्टर की सलाह लें और हो सकता है कि सीटी स्कैन कराया जाए।
  • कई गंभीर लक्षण दिखने पर एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी की जरूरत हो सकती है।

निष्कर्ष
दरअसल, आपके साइनस और आंखें एक-दूसरे से बहुत मिलती-जुलती हैं और जो एक को प्रभावित करता है, वह दूसरे को भी प्रभावित कर सकता है। हालांकि ज्यादातर साइनस संक्रमणों का इलाज संभव है, लेकिन लगातार लक्षणों को नजरअंदाज करने से, खासकर आंखों से जुड़े लक्षणों को न देखने से, परेशानी हो सकती है और कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको साइनस की समस्या के साथ-साथ आंखों में असामान्य तकलीफ भी हो रही है, तो उसे नजरअंदाज न करें। समय पर डॉक्टर के पास जाना बहुत फायदेमंद हो सकता है।

FAQ

  • आंखों में साइनस क्या होता है?

    दरअसल, इंसानी खोपड़ी में हवा से भरी हुई कई गुहाएं होती हैं जिन्हें साइनस कहते हैं। यह गुहा आंखों के आसपास भी होती है, ऐसे में साइनस होने पर आंखों पर भी पड़ता है। 
  • क्या साइनस आंखों को प्रभावित कर सकता है?

    हां, साइनस से आंखों पर भी असर पड़ता है और कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जैसे आंखों में दर्द, सूजन और आंखों से पानी आना आदि। ऐसे में इन लक्षणों को पहचानें और डॉक्टर की सलाह लें। 
  • क्या साइनस और आंखें जुड़ी हुई हैं?

    दरअसल, साइनस नाक की गुहा से होकर गुजरती है। नाक के पास आंखों की नलिकाएं भी होती हैं, जिस कारण साइनस से आंखों पर भी असर पड़ता है।  

 

 

 

Read Next

कूल्हे और पीठ के निचले हिस्से में दर्द होना करता है Sacroiliitis का संकेत, जानें इसके लक्षण और कारण

Disclaimer

TAGS