Doctor Verified

साइनस इंफेक्‍शन में सूजन और दर्द से पाएं राहत, अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

साइनस की सूजन (Sinus Inflammation) से राहत के लिए अजवाइन की भाप, मुलेठी का काढ़ा, अजवाइन और लौंग की भाप जैसे घरेलू उपाय कारगर हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
साइनस इंफेक्‍शन में सूजन और दर्द से पाएं राहत, अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय


Home Remedies For Sinus Inflammation: 36 साल की मनीषा शर्मा, जो पेशे से एक टीचर हैं, पिछले छह महीने से बार-बार सिरदर्द, चेहरे में भारीपन और बंद नाक और नाक में सूजन की समस्या से परेशान थीं। शुरुआत में उन्होंने सोचा कि ये सर्दी या एलर्जी के कारण है, लेकिन जब दिक्कतें बढ़ने लगीं और सांस लेने में भी परेशानी होने लगी, तो डॉक्टर से संपर्क किया। उन्हें बताया गया कि साइनस इंफेक्शन की वजह से उनकी नाक में सूजन हो रही है। मनीषा को एंटीबायोटिक और स्टीम लेने की सलाह दी गई, लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने कुछ घरेलू उपाय भी अपनाए, जिनसे उन्हें काफी राहत मिली। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, साइनस से जुड़ी समस्याएं दुनिया की लगभग 10 प्रत‍िशत आबादी को प्रभावित करती हैं। यह कोई सामान्य सर्दी-जुकाम नहीं, बल्कि लापरवाही बरतने पर क्रॉनिक साइनसाइटिस में बदल सकता है, जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इस लेख में हम बताएंगे ऐसे घरेलू नुस्खे, जो नेचुरल तरीके से साइनस की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की।

1. नमक वाला गरारा करें- Saline Gargle

गरम पानी में एक चुटकी सेंधा नमक डालकर दिन में 2 बार गरारे करें। इससे गले में जमा बलगम निकलता है और नाक-गला साफ रहता है। कुछ एक्‍सपर्ट्स का मानना है कि यह उपाय साइनस के बैक्टीरियल इंफेक्‍शन से लड़ने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- किन लोगों को साइनस इंफेक्शन का जोखिम ज्यादा होता है? जानें डॉक्टर से

2. भाप लें- Steam Inhalation

साइनस की सूजन को कम करने के लिए सबसे पहला और आसान उपाय है भाप लेना। गरम पानी में पुदीना की कुछ बूंदें डालकर 10 मिनट तक भाप लें। इससे बंद नाक खुलती है, बलगम पतला होता है और चेहरे के आसपास की सूजन कम होती है। डॉक्टर भी साइनस पेशेंट्स को दिन में 2 बार स्टीम लेने की सलाह देते हैं।

3. अजवाइन और लौंग की भाप लें- Ajwain & Clove Steam

sinus-swelling-home-remedies

एक कटोरी में अजवाइन और लौंग भूनें और उसमें से निकलने वाली भाप को सूंघें। इससे नाक के अंदर की सूजन कम होती है और सांस लेने में आसानी होती है। डॉक्टर बताते हैं क‍ि इस उपाय को केवल बड़े ही प्रयोग करें, यह बच्‍चों के ल‍िए सही नहीं है।

4. मसाला चाय प‍िएं- Drink Herbal Spiced Tea

अदरक, तुलसी, काली मिर्च और दालचीनी से बनी मसाला चाय सूजन को कम करती है और इम्यून सिस्टम मजबूत करती है। ये सामग्रि‍यां, शरीर को गर्म रखती हैं और साइनस की वजह से होने वाली सूजन को भी कम करती हैं। गर्मि‍यों में इसे सीम‍ित मात्रा में ही प‍िएं। द‍िनभर में 1 से 2 कप से ज्‍यादा न प‍िएं।

5. काली मिर्च और शहद का सेवन करें- Consume Black Pepper with Honey

डॉक्टरी नजरिए से यह नुस्खा असरदार है। 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर को 1 चम्मच शहद के साथ मिलाकर दिन में 2 बार लेने से नाक की सूजन और बंद नाक की समस्‍या में राहत मिलती है।

6. मुलेठी का काढ़ा प‍िएं- Drink Mulethi Kadha

मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। 1 चम्मच मुलेठी को 1 कप पानी में उबालकर दिन में 1 बार पिएं। डॉक्टर आयुर्वेद में इसे साइनस सूजन को कम करने वाला टॉनिक मानते हैं।

7. नीलगिरी तेल का इस्तेमाल करें- Use Eucalyptus Oil For Relief

गर्म पानी में कुछ बूंदें नीलगिरी के तेल में डालकर भाप लेने से साइनस की सूजन और बंद नाक से राहत मिलती है। आयुर्वेद में इस उपाय का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है।

साइनस की सूजन को नजरअंदाज करना सेहत के लिए गंभीर हो सकता है, लेकिन सही घरेलू उपायों से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इन नुस्खों को अपनाकर आप बिना साइड इफेक्ट के साइनस की तकलीफ से राहत पा सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

World Malaria Day: मच्छर भगाने के लिए घर पर नैचुरल चीजों से बनाएं मॉस्किटो स्प्रे, जानें तरीका

Disclaimer