Doctor Verified

क्या बैक्टीरियल इंफेक्शन (एंडोकार्डिटिस) की वजह से हो सकती है हार्ट फेलियर की समस्या, डॉक्टर से जानें क्या है

कुछ समस्याएं हृदय रोग में मुख्य भूमिका निभाते हैं। इस लेख में जानते हैं कि क्या हृदय की अंदरुनी परत में सूजन से हार्ट फेलियर हो सकता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बैक्टीरियल इंफेक्शन (एंडोकार्डिटिस) की वजह से हो सकती है हार्ट फेलियर की समस्या, डॉक्टर से जानें क्या है


अनियमति लाइफस्टाइल और अनुवांशिक कारणों से हृदय रोग होने की संभावना बढ़ जाती हैं। वहीं, नसों से जुड़े कुछ संक्रमण भी हृदय कार्यों को प्रभावित कर सकते हैं। इस तरह हृदय की अंदुरुनी परत (एंडोकार्डियम) में सूजन की वजह से भी हृदय कार्य प्रभावित हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि इस स्थिति का सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह हार्ट फेलियर का भी कारण बन सकता है। इस स्थिति में सूजन हृदय के वाल्व प्रभावित होते हैं, जिसकी वजह से हृदय पर दबाव पड़ता है, जो आगे चलकर हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारी की वजह बन सकती हैं। एंडोकार्डिटिस (Endocarditis) एक तरह का संक्रमण है, यह तब होता है जब बैक्टीरिया रक्त में प्रवेश कर हृदय के वाल्व या ऊतकों में पहुंच जाते हैं। इस लेख में नारायणा अस्पताल के कार्डियोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. सौरभ चोपड़ा से जानते हैं कि क्या एंडोकार्डाइटिस हार्ट फेलियर का कारण बन (Can Endocarditis Causes Heart Failure) सकता है? 

क्या एंडोकार्डिटिस की वजह हो सकती है हार्ट फेलियर की समस्या, जानें इनमें कनेक्शन - Can Endocarditis Causes Heart Failure In Hindi 

हार्ट की पंपिंग क्षमता कम होना

एंडोकार्डिटिस के कारण हृदय की मांसपेशियों (Heart Muscles) पर असर पड़ता है। इस संक्रमण के कारण हार्ट की पंपिंग क्षमता कमजोर हो सकती है, जिससे शरीर के विभिन्न अंगों को पर्याप्त मात्रा में ब्लड नहीं मिल पाता। जब हार्ट ब्लड को ठीक से पंप नहीं कर पाता है, तो हृदय को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे समय के साथ हार्ट फेलियर का जोखिम बढ़ जाता है।

Can Endocarditis Causes Heart Failure In Hindi

हृदय वाल्व को नुकसान पहुंचाना

एंडोकार्डिटिस मुख्य रूप से हृदय के वाल्व को प्रभावित करता है। यह वाल्व हृदय में ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब संक्रमण के कारण इन वाल्व में सूजन या घाव बन जाते हैं, तो वाल्व ठीक से काम नहीं कर पाते। इससे वाल्व में लीक (leaking) हो सकती है या वाल्व पूरी तरह से बंद हो सकते हैं। वाल्व की यह खराबी हृदय को प्रभावी ढंग से रक्त पंप करने से रोकती है, जिससे हार्ट फेलियर की संभावना बढ़ जाती है।

सेप्टिक एम्बोली की समस्या

एंडोकार्डिटिस के दौरान हृदय की अंदरूनी परत में बनने वाले इंफेक्टेड क्लॉट कुछ मामलों में ब्लड सर्कुलेशन के द्वारा शरीर के अन्य हिस्सों में पहुंच सकते हैं। इन्हें सेप्टिक एम्बोली (Septic emboli) कहा जाता है। ये एम्बोली महत्वपूर्ण अंगों जैसे ब्रेन, लंग्स, किडनी आदि में ब्लड सर्कुलेशन को रोक सकते हैं, जिससे उन अंगों की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। इसके कारण हार्ट पर दबाव उत्पन्न होता है, और यह हार्ट फेलियर का कारक बन सकता है। 

ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट

एंडोकार्डिटिस के दौरान हृदय के वाल्वों पर छोटे-छोटे थक्के (Clots) बन सकते हैं, जिन्हें वेजिटेशन (Vegetation On heart) कहा जाता है। ये क्लॉट्स ब्लड सर्कुलेशन को बाधित कर सकते हैं, जिससे हार्ट और शरीर के अन्य अंगों तक ब्लड की आपूर्ति में कमी हो सकती है। यदि यह रुकावट बढ़ती है, तो हार्ट धीरे-धीरे कमजोर हो सकता है। ऐसे में हार्ट फेलियर या अन्य समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है। 

इसे भी पढ़ें: हार्ट की बीमारियों का पता लगाने के लिए कौन-कौन से टेस्ट करवाने चाहिए? डॉक्टर से जानें

एंडोकार्डिटिस एक गंभीर इंफेक्शन है, जो हार्ट के वाल्व की बनावट को प्रभावित कर सकता है। यदि, इस स्थिति का समय से इलाज न किया जाए  तो यह हार्ट से जुड़ी बड़ी बीमारियों की वजह बन सकता है। हार्ट से जुड़ी किसी भी समस्या को अनदेखा न करें। किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

Read Next

ऑफिस में इन आसान टिप्स को अपनाकर हार्ट को बनाएं हेल्दी, दूर होंगी कई समस्याएं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version