किन कारणों से होता है नाक में सूजन, एक्सपर्ट से जानिए इसके लक्षण और बचाव

नाक में सूजन की वजह से हमें कई परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं नाक में सूजन के कारण, बचाव और लक्षण क्या हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
किन कारणों से होता है नाक में सूजन, एक्सपर्ट से जानिए इसके लक्षण और बचाव

नाक हमारे शरीर का अभिन्न अंग है। नाक से शारीरिक क्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह सांस लेने के साथ-साथ शरीर में प्रवेश करने वाले धूल-कणों को रोकती है। यदि किसी कारण से हमारे शरीर में धूल कण प्रवेश करते हैं, तो इससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली प्रभावित होती है। नाक में होने वाली इसी एलर्जी को एलर्जिक राइनाइटिस कहते हैं। एलर्जिक राइनाइटिस होने के कारण नाक में सूजन की शिकायत होती है। सिर और नाक के बीच के हिस्से में हुए सूजन को ही नाक में सूजन या राइनाटिस कहा जाता है। नाक में सूजन की वजह से नाक से म्युकस निकलता रहता है। इसके अलावा इसके कारण हमारा नाक भरा-भरा सा महसूस होता है। नाक में सूजन की वजह से आंख के आसपास भी सूजन होने लगती है। नाक में सूजन के कारण नेसज पॉलिप्स (Nasal Polyps) या फिर साइनस के लाइनिंग में सूजन होने लगती है। यह समस्या बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी हो सकती है। आइए जानते हैं नाक में सूजन के कारण, लक्षण और बचाव (Symptoms, Causes and Prevention of allergic rhinitis) -

नाक में सूजन के लक्षण ( Symptoms of Allergic Rhinitis)

  • नाक के आसपास सूजन दिखाई देना।
  • लगातार छींकें आना 
  • नाक से पानी जैसा तरल पदार्थ बहना।
  • आंख, नाक और जीभ में खुजली का एहसास होना।
  • नाक बंद होना।
  • सिर में दर्द होना
  • नाक में जमाव महसूस होना।
  • सांस लेने में कठिनाई महसूस होना।
  • गाल में नाक या माथे के आसपास सूजन होना। 
  • गंध और स्वाद की क्षमता में कमी। 

एलर्जिक राइटाइनिस होने पर क्या हो सकती है समस्या?

नाक में सूजन के कारण कान में दर्द - नाक में सूजन की वजह से कुल लोगों के कान में दर्द की शिकायत शुरू हो जाता ही। कान में दर्द नाक की समस्या के साथ-साथ ठीक हो जाता है।

गले में खराश -  नाक में सूजन की वजह से कुछ लोगों को गले में खराश की शिकायत होने लगती है। कुल लोगों को लगता है कि यह सर्दी की वजह से ऐसा हो रहा है, लेकिन नाक में सूजन के कारण भी ऐसा हो सकता है। गले में खराश के साथ खांसी की भी समस्या हो सकती है।

ऊपरी जबड़ों में खुजली -  नाक में सूजन के कारण जबड़ों में खुलजी की परेशानी हो सकती है। यह खुलजी आपको नाक के आसपास भी होती है। 

नाक में सूजन के कारण (Causes of Nasal Inflammation)

फॉर्टिस हॉस्पिटल के साव्यसांची सक्सेना बताते हैं कि नाक के अंदर म्यूकस की वजह से टिशू ब्लॉक होने के कारण सूजन की शिकायत होती है । यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय कर यह लक्षण दिखते हैं, तो उन्हें एलर्जिक राइटाइनिक की समस्या हो सकती है। इसके अलावा नाक में सूजन के कई कारण हो सकते है, जैसे बदलता हुआ मौसम, तापमान में परिवर्तन, धूल कण के संपर्क में आने से, प्रदूषण बढ़ने से, जानवरों के बाल नाक में प्रवेश इत्यादि कारणों से नाक में सूजन की समस्या बढ़ सकती है। कभी-कभी किसी चीज से एलर्जी की वजह से भी व्यक्ति के नाक में सूजन होने लगती है। 

इसके अलावा अस्थमा रोगियों को भी नाक में सूजन की परेशानी हो सकती है। अस्थमा क्रोनिक इंफ्लामेशन का कारण बनता है। 

नाक में सूजन का उपचार (Treatment of Nasal Inflammation)

दवाईयों के माध्यम से नाक में सूजन का उपचार - शुरुआती समय में डॉक्टर नाक में सूजन से छुटकारा दिलाने के लिए आपको कुछ दवाईयां लेने की सलाह देते हैं। जिससे इसमें होने वाली समस्याओं को कंट्रोल करने की कोशिश की जाती है। 

एंटीबायोटिक लेने की सलाह - अगर व्यक्ति को किसी इंफेक्शन के कारण नाक में सूजन हुआ है, तो डॉक्टर उन्हें एंटीबायोटिक्स लेने की सलाह देते हैं। एंटीबायोटिक्स उपचार लेने से इसमें होने वाले कॉप्लीकेशन से बचा जा सकता है। 

अगर समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है, जो डॉक्टर सर्जरी करने की सलाह भी दे सकते हैं। 

नाक में सूजन की जटिलताएं (Complications of nasal inflammation)

  • नाक में सूजन का अगर सही से उपचार ना किया गया, तो व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। नाक में अधिक सूजन होने पर आपके शरीर में सही मात्रा में ऑक्सीजन का प्रवाह नहीं होता है। लंबे समय तक नाक में सूजन की वजह से आपको तमाम परेशानियां हो सकती हैं। 
  • अधिक समय तक नाक में सूजन के कारण ऑल्फेक्टरी नर्व (olfactory nerve) डैमेज हो जाता है, जिसके कारण सूंघने की क्षमता नष्ट हो जाती है। 
  • अगर सही समय पर इस समस्या का इलाज ना कराया गया, तो यह परेशानी आपकी आंखों तक पहुंच सकता है। इसके कारण आपके आंखों की रोशनी भी जा सकती है। 

नाक की सूजन के बचाव (Prevetion of Nasal Inflammation)

नाक में सूजन की समस्या से राहत पाने के लिए आप घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में-

  • नमक पानी से लें भाप - नमक पानी से भाप लेने से आपके नाक से म्युकस आसानी से निकल जाता है। ऐसे में नाक की सूजन ठीक हो सकती है। 
  • खाने में तरल पदार्थों को करें शामिल।
  • रात को सोते समय अपना सिर ऊपर रखें, इससे सांस लेने में परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
  • नमक के पानी से नाक पर करें स्प्रे, इससे नाक सूखने की परेशानी से राहत मिलेगा। 
  • नाक में सूजन की परेशानी बढ़ने पर चेहरे के पास गर्म तौलिया रखें। इससे नाक में सूजन से छुटकारा मिलेगा। 

Read More Articles On    Other Diseases in Hindi

 

Read Next

Fluorosis: क्या तेजी से पीले हो रहे हैं आपके खूबसूरत दांत? हो सकती है आपको दांतों से जुड़ी ये बीमारी

Disclaimer