चेहरे की सूजन (swelling on face), चेहरे की सेल्स और टीशूज में होने वाली सूजन के कारण होती है। इसमें एक व्यक्ति का चेहरा फूला हुआ होता है और कई बार इसमें दर्द व बेचैनी भी महसूस हो सकती है। इसमें होता ये कि शरीर में होने वाली किसी चीज के रिएक्शन के कारण सेल्स व टिशूज की परतों में सूजन आ जाती है। चेहरे की सूजन पलकों, गालों और होठों पर सबसे अधिक स्पष्ट होती है और आमतौर पर कुछ घंटों के भीतर गायब हो जाती है, हालांकि कुछ मामलों में, सूजन आपकी गर्दन और गले तक फैल सकती है। ऐसे में आपको चेहरे पर होने वाली इस सूजन के कारणों के बारे में जानना चाहिए ताकि गंभीर होने पर आप जल्द-जल्द से इसे अपने डॉक्टर को दिखा सकें और अपना इलाज करवा सकें। तो आइए जानते हैं चेहरे पर सूजन का कारण।
चेहरे पर सूजन का कारण-Swelling on face causes in hindi
चेहरे की सूजन आम तौर पर कुछ विशिष्ट कारणों से होती है, जैसे कि
1. नींद ना पूरी होने की वजह से
नींद ना पूरी होने की वजह से आपके चेहरे में सूजन आ सकती है। दरअसल, पर्याप्त नींद न लेने से शरीर के तरल पदार्थ के पुनर्वितरण में समस्या हो सकती है। यानी कि आपके शरीर में जितना भी तरह पदार्थ है वो एक जगह जमा हो सकता है जिसकी वजह से शरीर के किसी खास अंग में सूजन नजर आ सकती है और यही चेहरे के साथ भी होता है। इसके अलावा, असहज तकिए का इस्तेमाल करने और पर्याप्त पानी न पीने से भी यह समस्या हो सकती है।
2. स्ट्रेस के कारण
तनाव आपके चेहरे पर सूजन का कारण भी बन सकता है क्योंकि जब आप चिंतित महसूस कर रहे होते हैं, तो आपकी एर्डेनल ग्रंथियां सामान्य से अधिक कोर्टिसोल का उत्पादन करती हैं, जिससे चेहरे की सूजन सहित कई तरह के शारीरिक लक्षण हो सकते हैं।
3. एलर्जी के कारण
कई बार लोगों को किसी चीज से एलर्जी होने पर भी उनके चेहरे में सूजन आ जाती है। जैसे कि गोल्ड एलर्जी से, मेकअप से, कुछ लगाने व खाने वाले प्रोडक्ट्स से या फिर पेड़-पौधों व पालतू जानवरों से। दरअसल, इन चीजों का असर जब हमारे शरीर पर होता है तो हमारा इम्यून सिस्टम इन्हें अपना दुश्मन समझ कर हमला कर देता है और रिएक्ट करता है, जिसके बदले में शरीर में सूजन जैसे लक्षण नजर आते हैं। कई बार आंखों से जुड़ी एलर्जी के कारण भी चेहरे पर सूजन की समस्या हो सकती है।
4. एडिमा के कारण
यह तब होता है जब आपकी त्वचा के नीचे बहुत अधिक तरल पदार्थ जमा हो जाता है, आमतौर पर आपके चेहरे के आसपास। यह हमेशा स्पष्ट नहीं होता है कि इसका क्या कारण है, लेकिन यह पराग, लेटेक्स , भोजन, पानी और यहां तक कि धूप सहित कई तरह की चीजों से एलर्जी की प्रतिक्रिया के कारण हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : सर्दी में सिर दर्द: ठंड के मौसम में इन कारणों से हो सकता है सिर दर्द, एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय
5. दवाइयों से एलर्जी के कारण
दवाइयों से एलर्जी होने पर भी आपके चेहरे पर सूजन नजर आ सकती है। इसके कारण आपके चेहरे पर एलर्जी के कारण स्किन रैश हो सकती है। इसके अलावा एस्पिरिन, इबुप्रोफेन, नेप्रोक्सन जैसे एंटी स्टेरायडल दवाइयों के लेने से रिएक्शन का असर चेहरे पर हो सकता है।
6. कीड़े-मकोड़ों के काटने से
मधुमक्खियां और मकड़ियां जैसे कीड़े-मकोड़ों के काटने से भी आपके चेहरे पर सूजन हो सकते हैं। आपको इनके काटने से या डंक से आपकी त्वचा को जलन हो सकता है। यह आमतौर पर कुछ घंटों या दिनों में ठीक हो जाता है। एलर्जी की प्रतिक्रिया सूजन को खराब कर सकती है जो कि आगे चल कर गंभीर हो सकता है।
7. फूड एलर्जी के कारण
फूड एलर्जी के कारण भी आपके चेहरे पर सूजन हो सकती है। मछली, नट और डेयरी आमतौर पर इसे ट्रिगर कर सकते हैं। यह आपके चेहरे पर मिनटों में, विशेष रूप से आपके होठों और आंखों के आसपास सूजन का कारण बन सकता है। आप अपनी त्वचा पर या अपने कान, मुंह या गले के अंदर भी हल्का-हल्का मिचली और खुजली महसूस कर सकते हैं। ऐसे में अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें : पेट के बाएं हिस्से में दर्द के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें किन बीमारियों का हो सकता है संकेत
8. साइनस के कारण
साइनस के कारण नाक के अंदर प्रेशर बना रहता है जिससे सूजन होती है। साइनस की वजह से मुंह में सूजन भी आ सकता है। इसमें हमें दर्द और सूजन भी हो सकती है। आपका डॉक्टर आराम के लिए दर्द निवारक दवाएं और कभी-कभी एंटीबायोटिक दवाएं भी दे सकता है।
9. सेल्युलाइटिस
सेल्युलाइटिस एक प्रकार का बैक्टीरियल इंफेक्शन है। इसमें बैक्टीरिया त्वचा की निचली परतों को संक्रमित करते हैं। बच्चों में यह चेहरे और गर्दन में सबसे आम है। पहला संकेत आमतौर पर लाल और सूजी हुई त्वचा होती है जिसे छूने से दर्द का अनुभव हो सकता है। इसके साथ ही आप अपनी त्वचा पर लाल दाने या घाव देख सकते हैं। अगर आप इन लक्षणों को देखें तो अपने डॉक्टर को दिखाएं।
10. प्रेग्नेंसी में
प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं के चेहरे में सूजन आ जाती है। लेकिन चेहरा, हाथ या पैर अचानक सूज जाते हैं, तो यह इस गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है। दरअसल, ये प्रीक्लेम्पसिया के लक्षण हो सकते हैं। इससे आपको सिरदर्द, मतली, सांस लेने में तकलीफ या पेट दर्द भी हो सकता है। यह गर्भावस्था के लगभग 20 सप्ताह में शुरू होता है और ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण बनता है। लक्षण दिखने पर तुरंत अपने डॉक्टर को बताएं।
इसके अलावा चोट, ज्यादा नमक खाने और पानी कम पीने से भी आपके चेहरे में सूजन आ सकती है। लेकिन ये सूजन ज्यादा देर तक नहीं रहना चाहिए। अगर रहता है और शरीर में कुछ और लक्षण नजर आते हैं तो अपने डॉक्टर को दिखाएं।
all images credit: freepik