पेट के बाईं ओर दर्द होना एक गंभीर समस्या है, इसके पीछे कई कारण और बीमारियों हो सकती हैं। अगर आपको पेट के बाईं ओर दर्द, ऐंठन, सूजन आदि महसूस होती है तो आपको डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए। पेट के बाईं ओर पैनक्रियाज़, छोटी आंत, लेफ्ट किडनी, लेफ्ट ओवरी, महिलाओं में फैलोपियन ट्यूब होता है। लेफ्ट साइड पेन होना इन अंगों में समस्या का कारण भी हो सकता है। अगर आपको पेट के बाईं ओर दर्द के साथ बुखार, चेस्ट पेन, डायरिया, स्टूल में ब्लड, उल्टी, सूजन आदि लक्षण दिखें तो समझ जाएं कि स्थिति गंभीर है और तुरंत अस्पताल पहुंचें। इस लेख में हम पेट के लेफ्ट साइड होने वाले दर्द के कारण और बचाव के उपायों पर चर्चा करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
image source:herstepp.com
1. पेट से जुड़ी समस्याएं (Stomach problems)
पेट से जुड़ी ऐसी कई समस्याएं होती हैं जिनके कारण आपके पेट के बाईं ओर दर्द की समस्या हो सकती है जैसे-
- अगर आप ज्यादा देर भूखे रहते हैं तो भूख लगने के कारण भी पेट में गैस बन सकती है और दर्द की समस्या हो सकती है।
- ज्यादा खा लेने से भी गैस की समस्या हो जाती है और पेट के बाईं ओर दर्द हो सकता है।
- पेट की इनर लाइनिंग में सूजन के कारण पेट के बाईं ओर सूजन की समस्या हो सकती है।
- पेट में अल्सर होने के कारण भी पेट के बाईं ओर दर्द की समस्या हो सकती है।
- अगर आपके पेट की नसों में खिंचाव है तो आपके पेट की बाईं ओर तेज दर्द हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में विटामिन D के लिए धूप में किस समय और कितनी देर बैठना चाहिए? जानें डॉक्टर से
2. अपच होना (Indigestion)
अपच की समस्या होने पर आपको पेट के बाईं ओर दर्द की समस्या हो सकती है। पेट में दर्द होने के साथ अपच होने पर जलन, भारीपन, एसिडिटी जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। इस दौरान आपको डॉक्टर से संपर्क करके दवा और हल्की डाइट का सेवन करना चाहिए।
3. किडनी इंफेक्शन (Kidney infection)
किडनी में इंफेक्शन होने पर आपके पेट के बाईं ओर दर्द की समस्या हो सकती है। इसका बड़ा कारण है बैक्टीरियल इंफेक्शन, इंफेक्शन जैसे ही किडनी में प्रवेश करता है वो दर्द का कारण बनता है। अगर आपकी किडनी में इंफेक्शन है तो आपको पीठ के निचले हिस्से में दर्द, कमर में दर्द, पेशाब में खून आदि लक्षण नजर आ सकते हैं।
4. किडनी में स्टोन (Kidney stone)
image source:google
किडनी में स्टोन की समस्या होने पर पेट की बाई ओर दर्द की समस्या हो सकती है। किडनी में मिनरल्स जमा होने के कारण किडनी में पथरी की समस्या होने लगती है। इन स्टोन का साइज बढ़ने पर पेट की बाईं ओर दर्द की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में जल्दी-जल्दी पड़ते हैं बीमार? जानें क्या हो सकते हैं कारण और कैसे करें बचाव
पेट के बाईं ओर होने वाले दर्द से कैसे बचें? (How to prevent left abdominal pain)
- किडनी की समस्या से बचने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। एक दिन में आपको कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पीना चाहिए।
- पेट के बाईं ओर होने वाले दर्द से बचने के लिए आपको हल्का खाना चाहिए और मसालेदार खाना और तले-भुने खाने से परहेज़ करना चाहिए।
- आपके पेट के बाईं ओर दर्द हो रहा है तो आपको एक्सरसाइज करना अवॉइड करना चाहिए इसके साथ ही भारी सामान उठाना भी अवॉइड करना चाहिए।
- जो लोग एल्कोहल या धूम्रपान का ज्यादा सेवन करते हैं उनके गुर्दे में भी इंफेक्शन के कारण दर्द हो सकता है इसलिए आपको इन चीजों का सेवन अवॉइड करना चाहिए।
ऊपर बताए गए कारणों के लक्षण नजर आने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, देरी होने पर समस्या गंभीर स्टेज की ओर बढ़ सकती है।
main image source;cleverclinichd.pt