Fri Sep 11, 2026 | 11:44 PM IST

Doctor Verified

Breast Pain: ब्रेस्ट में बाईं तरफ दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण

महिलाओं के बाएं ब्रेस्ट में दर्द होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इस लेख में आगे जानते हैं महिलाओं को किन कारणों से हो सकता है बाएं ब्रेस्ट में दर्द।

Causes Pain Under Left Breast In Hindi: महिलाओं में ब्रेस्ट पेन होना किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। बाएं ब्रेस्ट के नीचे की ओर दर्द होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इस हिस्से के नीचे हृदय, लंग्स, स्पलिन, पैंक्रियाज और बड़ी आंत गुजरती है। ऐसे में शुरुआती दौर में आप इस दर्द को उन अंगों से संबंधित मान सकते हैं। कई बार यह दर्द बेहद हल्का होता है, जो कुछ घरेलू उपायों से भी आसानी से दूर हो जाता है। लेकिन, कुछ मामलों में यह गंभीर बीमारी का संकेत दे सकता है। अगर महिला को बाएं ब्रेस्ट में दर्द (pain in left breast symptoms) बार-बार हो रहा हो या यह दर्द बहुत तेज हो, तो इस स्थिति में डॉक्टर इसके सही कारणों का पता लगाने के लिए कुछ जांच करने की सलाह दे सकते हैं। इस लेख में साईं पॉलीक्लीनिक की सीनियर गायनोक्लॉजिस्ट डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि महिलाओं के बाएं ब्रेस्ट में दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं। (sharp pain under left breast symptoms) 

ब्रेस्ट में बाईं तरफ दर्द होने के कारण - Pain Under Left Breast Causes in hindi

मस्कुलोस्केलेटल पेन - Musculoskeletal Pain In Hindi

मस्कुलोस्केलेटल पेन (Musculoskeletal Pain) में मांसपेशियां, हड्डियां और कनेक्टिव टिश्यू शामिल होते हैं। इनका अधिक इस्तेमाल करने, किसी तरह की चोट या सूजन के कारण ब्रेस्ट के बाईं ओर दर्द (Breast Pain) हो सकता है। हाथ को हिलाते समय यह दर्द महसूस हो सकता है। साथ ही, प्रभावित हिस्से की मांसपेशियों में अकड़न और सूजन आने लगती है। किसी तरह के व्यायाम व भारी चीज उठाने से महिलाओं को यह समस्या हो सकती है। 

 Pain Under Left Breast Causes

गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD)

कुछ महिलाओं को खाने के बाद एसिडिटी की समस्या होती है। इसमें पेट का एसिड एसोफैगस (आहार नली) में वापस चला जाता है, इसे GERD कहते हैं। इस दौरान महिलाओं को सीने में जलन (Heart Burn) महसूस हो सकती है। यह एसिड रिफ्लक्स बाएं ब्रेस्ट के नीचे जलन या दर्द का कारण बन सकता है। इस समस्या में महिलाओं को खाना खाने में परेशानी होती है। यह समस्या दवाओं के प्रभाव के कारण भी हो सकती है। 

कॉस्टोकॉन्ड्राइटिस - Costochondritis

पसिलयों और ब्रेस्टबोने की कार्टिलेज्स में सूजन आने पर कॉस्टोकॉन्ड्राइटिस (Costochondritis) की समस्या हो सकती है। इस दौरान महिलाओं को बाएं ब्रेस्ट के नीचे तेज दर्द (sharp pain under left breast) महसूस होता है। इस समस्या में महिलाओं को सांस लेने में परेशानी, पसलियों पर दबाव पड़ने पर दर्द महसूस होता है। ब्रेस्ट में चोट, वायरल इंफेक्शन, अर्थराइटिस की वजह से कॉस्टोकॉन्ड्राइटिस हो सकता है। इसमें महिलाओं को बाएं ब्रेस्ट के नीचे दर्द लंबे समय तक रह सकता है। 

गैस्ट्राइटिस - Gastritis

गैस्ट्राइटिस पेट की परत की सूजन है, जो ऊपरी पेट में दर्द पैदा कर सकती है, कभी-कभी यह दर्द बाएं स्तन के नीचे महसूस होता है। इस समस्या में पेट के ऊपरी हिस्से में कुछ चुभने की तरह दर्द होता है। ऐसे मं महिलाओं को खाने के बाद उल्टी व मतली की समस्या हो सकती है। साथ ही, पेट भरा-भरा महसूस होता है। 

हृदय संबंधी समस्या - Heart Related Problem

बाएं ब्रेस्ट के नीचे हृदय से जुड़ी नसें गुजरती हैं। ऐसे में हृदय की नसों (Heart Problems) में होने वाले बदलाव का असर बाएं ब्रेस्ट पर पड़ सकता है। इस समस्या में महिलाओं को हृदय से जुड़ी समस्याओं का संभावित जोखिम हो सकता है। इस दौरान डॉक्टर कुछ टेस्ट करने की सलाह दे सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: एक ही ब्रेस्ट में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण

Causes Pain Under Left Breast In Hindi: महिलाओं के बाएं ब्रेस्ट के नीचे दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। कुछ लक्षण बेहद हल्के होते है, जो आसानी से कुछ समय के बाद अपने आप ही ठीक हो जाते हैं। जबकि, कुछ गंभीर समस्या का संकेत होते हैं। ऐसे में महिलाओं को बाएं ब्रेस्ट के नीचे होने वाले दर्द को अनदेखा नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से मदद लेनी चाहिए। 

Read Next

पीरियड्स के दौरान वजाइना में दर्द क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vikas Arya

Vikas Arya

Chief Sub Editor

विकास आर्य ओनलीमायहेल्थ के संपादकीय विभाग के साथ बतौर मुख्य उप संपादक कार्य कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव है। विकास ने कई प्रिंट और डिजिटल मीडिया संस्थानों में सेवाएं दी हैं। इन्हें खबरों के साथ विभिन्न विषयों पर फीचर लेखन और संपादकीय कार्य करना पसंद है। ये संपादकीय कार्यों में उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रासंगिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना अपना लक्ष्य समझते हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 25, 2024 17:11 IST

    Published By : Vikas Arya

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content