One Breast Pain Causes In Hindi: ब्रेस्ट में पेन या टेंडरेनस का मुख्य कारण अक्सर हार्मोनल फ्लक्चुएशन को माना जाता है। ऐसा इसलिए, क्यांकि पीरियड्स के दौरान अक्सर एस्ट्रोजन के स्तर में तेजी से बदलाव आते हैं। इसी वजह से पेट दर्द, कमर दर्द, मूड स्विंग्स होते हैं। ऐसे में ब्रेस्ट पेन या टेंडरनेस का अहसास भी महिलाओं को होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कई महिलाओं को एक स्तन में दर्द का अहसास भी होता है। तो एक स्तन में दर्द का कारण भी हार्मोनल बदलाव होते हैं या इसका कोई और कारण हो सकता है। इस समस्या के बारे में हर महिला को पता होना चाहिए। ध्यान रखें कि ब्रेस्ट पेन को लेकर लापरवाही करना किसी बड़ी बीमारी की ओर संकेत कर सकता है। आइए, जानते हैं कि एक स्तन में दर्द का क्या कारण हो सकता है? इसकी सच्चाई के बारे में जानने के लिए हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
एक स्तन में दर्द क्यों होता है?- Why Do I Have Pain In Only One Breast In Hindi
पेरिमेनोपॉज के कारण- Perimenopause
पेरिमेनोपॉज वह कंडीशन होती है, जब महिला के पीरियड्स बंद होने वाले होते हैं। यानी मेनोपॉज से पहले का समय। हर महिला को पेरिमेनोपॉज से गुजरना पड़ता है। यह फेस कुछ महीनों से लेकर एक साल तक चल सकता है। कुछ महिलाओं को इस दौरान हैवी ब्लीडिंग होती है, तो कुछ महिलाओं के पीरिड्स एक सप्ताह से लेकर 10-15 दिनों तक चल सकते हैं। यह स्थिति हर महिला में अलग होती है। लेकिन, पेरिमेनोपॉज के दौरान महिला के शरीर में हार्मोनल बदलाव भी काफी ज्यादा होते हैं। यही कारण है कि पेरिमेनोपॉज की वजह से अक्सर महिलाओं को एक ब्रेस्ट में दर्द का अहसास होता है यानी यह स्तन दर्द का कारण बन सकता है।
इसे भी पढ़ें: Tender Breast: ब्रेस्ट में दर्द और सूजन को भूलकर भी न करें अनदेखा, जानें इसके कारण और बचाव
ब्रेस्ट इंफेक्शन- Breast Infection
ब्रेस्ट इंफेक्शन की समस्या किसी भी महिला को हो सकती है। ब्रेस्ट इंफेक्शन होने पर महिला को बुखार और एक ब्रेस्ट में दर्द की समस्या होने लगती है। यही नहीं, ब्रेस्ट में रेडनेस और स्वेलिंग भी नजर आ सकती है। अगर किसी महिला को ब्रेस्ट में इंफेक्शन है, तो उन्हें इसकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। ब्रेस्ट इंफेक्शन का जल्द से जल्द इलाज करवाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट में दर्द और थकान की समस्या हो कारण हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, महिलाएं ऐसे दर्द के प्रति रहें सचेत
ब्रेस्ट इंजुरी- Breast Injury
ब्रेस्ट इंजुरी भी एक ब्रेस्ट में दर्द का करण हो सकती है। जो महिलाएं नियमित रूप से स्पोर्ट्स खेलती हैं, उन्हें ब्रेस्ट इंजुरी का खतरा रहता है। ऐसी महिलाओं को ब्रेस्ट इंजुरी की वजह से एक ब्रेस्ट में दर्द की शिकायत हो सकती है। इसी तरह, ब्रेस्ट सर्जरी भी एक ब्रेस्ट में दर्द का कारण हो सकती है। इस तरह का दर्द कुछ दिनों से लेकर कई सप्ताह तक हो सकता है। अगर किसी वजह से दर्द से राहत न मिले, दर्द बढ़ता जाए, स्वेलिंग होने लगे और ब्रेस्ट में लम्प नजर आने लगे, तो इसकी अनदेखी न करें। तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें: Breast Pain After Menopause: मेनोपॉज के बाद स्तनों में दर्द होने पर डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए? जानें
अनसपोर्टिव ब्रा- Unsupportive Bra
कई बार अच्छी क्वालिटी की ब्रा न पहनने के कारण भी महिला को एक ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है। खासकर, जो महिलाएं सही साइज की ब्रा नहीं पहनती हैं, उन्हें इस तरह की समस्या ज्याद होती है। महिलाओं को चाहिए कि हमेशा अपने साइज की ब्रा पहनें। छोटी ब्रा पहनने से स्किन और मांसपेशियां में खिंचाव आ सकता है। ऐसे में एक ब्रेस्ट या दोनों ब्रेस्ट में दर्द की शिकायत होने लगती है।
इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद स्तन में दूध की अधिकता होना होता है Breast Engorgement, जानें इसके कारण और बचाव
ब्रेस्टफीडिंग- Breastfeeding
ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ब्रेस्ट पेन होना सबसे कॉमन समस्या हो सकती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे बच्चे का पर्याप्त दूध न पीना, दूध का जम जाना आदि। अगर बच्चा गलत तरीके से दूध पीता है, तब भी ऐसी समस्या आ सकती है। कई बार, दूध पिलाने के दौरान निप्पल में भी दर्द होने लगता है। हालांकि, समय के साथ-साथ इस तरह की समस्या अपने आप कम होने लगती है। हां, अगर महिला के स्तन में दूध जम जाए, तो इसे निकालने के लिए उन्हें डॉक्टर से संपर्क करना पड़ सकता है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
स्तन के दाहिने हिस्से में दर्द क्यों होता है?
स्तन के दाहिने हिस्से में दर्द क्यों हो रहा है, इससे पहले यह जान लेना आवश्यक है कि महिला की उम्र क्या है? क्या वह प्रेग्नेंट है? क्या वह ब्रेस्टफीड करा रही है। कई बार ब्रेस्टफीड कराने के कारण स्तन में दर्द हो सकता है। इसके अलावा, पीरियड्स और मेनोपॉज भी स्तन के दाहिने हिस्से में दर्द को ट्रिगर कर सकते हैं।ब्रेस्ट कैंसर में दर्द कब होता है?
ब्रेस्ट कैंसर में दर्द हो, यह जरूरी नहीं है। वैसे तो ब्रेस्ट में दर्द होने के सामान्य कारण हो सकते हैं। इसमें पीरियड्स, मेनोपॉज और पेरिमेनापॉज जैसी स्थितियां शामिल हैं। इन सभी कंडीशन में महिलाओं में हार्मोन का स्तर बदल जाता है, जिसका असर उनकी ओवर ऑल हेल्थ पर पड़़ता है।स्तन के ऊपरी बाएं हिस्से में दर्द क्यों होता है?
शरीर के ऊपरी बायां हिस्सा पेट, हृदय, फेफड़े, अग्न्याशय से संबंधित है। अगर इन हिस्सों में तकलीफ हा, तो उसे हृदय संबंधी, पाचन संबंधी या स्तन से जुड़ी समस्याओं से जोड़कर देखा जाता है। बहरहाल, आपको दर्द क्यों हो रहा है, इसकी सटीक जानकारी के लिए आवश्यक है कि आप डॉक्टर के पास जाएं।