Can Delayed Period Cause Breast Pain in Hindi: पीरियड्स के दौरान महिलाओं की शरीर में कई असमानताएं देखी जाती हैं। पीरियड्स होना हर महिला में एक आम और सामान्य प्रक्रिया है। पीरियड्स के दौरान सभी में अलग-अलग लक्षण दिखाई दे सकते हैं। पीरियड्स में कुछ महिलाओं को पेट में दर्द होता है तो कुछ को मूड स्विंग और कमर में दर्द होता है। वहीं, कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जो पीरियड्स में ब्रेस्ट पेन होने की भी शिकायत हो सकती है।
क्या आप भी पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में दर्द होने का सामना करती हैं? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। अगर आपको पीरियड्स आने पर ब्रेस्ट में तेज दर्द होता है तो इसे नजरअंदाज न करें। कई बार यह किसी स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा भी हो सकता है। इस बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बातचीत की। आइए जानते हैं इसके बारे में।
क्या देर से पीरियड्स आने पर ब्रेस्ट में दर्द होता है?
डॉक्टर के मुताबिक पीरियड्स में देरी होने पर ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है। हालांकि, इसके पीछे अन्य भी कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। पीरियड्स में देरी होना प्रेग्नेंसी का सबसे आम लक्षण होता है। ब्रेस्ट में दर्द होना अर्ली प्रेग्नेंसी का भी संकेत हो सकता है, जिसमें ब्रेस्ट में दर्द होना आम है।
देखा जाए तो कई महिलाएं पीरियड्स आने से पहले स्तनों में दर्द महसूस करती हैं, लेकिन यह समस्या पीरियड्स की शुरूआत होने के बाद अपने आप ठीक हो जाती है। मेंस्ट्रुअल साइकिल में किसी प्रकार की समस्या आने पर आपको अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए।
पीरियड्स में देर होने पर ब्रेस्ट में दर्द होने के कारण
- पीरियड्स में देर होने पर ब्रेस्ट में दर्द होने के पीछे कई कारण जिम्मादार हो सकता है।
- पीरियड्स में देर होने पर ब्रेस्ट में दर्द कई बार इसलिए भी होता है क्योंकि इस दौरान महिलाओं के हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव देखा जाता है।
- मेंस्ट्रुअल साइकिल में देर होने पर ब्रेस्ट में दर्द होने के पीछे कई बार ज्यादा दवाएं लेना भी जिम्मेदार हो सकता है।
- मेंस्ट्रुअल साइकिल में देर होने पर ब्रेस्ट में दर्द इसलिए भी होता है क्योंकि ऐसे में कई बार प्रेग्नेंसी भी हो सकती है।
- पीरियड्स में आने वाले उतार-चढ़ाव के चलते भी कई बार ब्रेस्ट में दर्द महसूस हो सकता है।
ब्रेस्ट में दर्द होने के कारण
- ब्रेस्ट में दर्द होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार माने जा सकते हैं।
- अगर आपके ब्रेस्ट में दर्द हो रहा है तो ऐसे में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन में बदलाव की वजह से भी हो सकता है।
- ब्रेस्ट में दर्द होने के पीछे इंफेक्शन और सूजन भी एक बड़ा कारण हो सकता है।
- ब्रेस्ट में दर्द होने पर ब्रेस्ट के टिशु में गड़बड़ी होने पर भी ऐसा हो सकता है।
- ज्यादा कैफीन का सेवन करने से भी आपको ब्रेस्ट में दर्द महसूस हो सकता है।
- इंजरी होने पर भी ब्रेस्ट में दर्द महसूस हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - क्या पीरियड्स के दौरान सच में ब्रेस्ट का आकार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टर से
ब्रेस्ट के दर्द को कम करने के लिए क्या करें?
- ब्रेस्ट में दर्द को कम करने के लिए आपको एक्सरसाइज, योग, स्विमिंग और वॉकिंग आदि करनी चाहिए।
- ब्रेस्ट के दर्द को कम करने के लिए आपको आप हीट थेरेपी और गर्म पानी से नहा सकते हैं।
- इसके लिए आप दर्द निवारक दवाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने वाली तकनीकों का भी सहारा लेना चाहिए।
- ऐसे में आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने चाहिए और पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स लेने चाहिए।
FAQ
बिना पीरियड के पीरियड जैसा दर्द क्यों होता है?
कई बार आपको बिना पीरियड के पीरियड जैसा दर्द महसूस हो सकता है। ऐसा आमतौर पर हार्मोनल असंतुलन के चलते होता है। अगर आपके हार्मोन्स बैलेंस नहीं है तो यह समस्या हो सकती है।पीरियड ना आने के क्या लक्षण होते हैं?
पीरियड्स नहीं आने पर आपको कई तरीके के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में आपको बुखार, शरीर में दर्द होने के साथ ही साथ मुहासे निकलने जैसी समस्या हो सकती है।पीरियड कितने दिनों तक लेट हो सकता है?
पीरियड का लेट होना एक सामान्य बात है और यह 2-3 दिनों तक सामान्य माना जाता है। लेकिन अगर पीरियड में ज्यादा देरी हो रही है तो आपको अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version