Doctor Verified

क्या पीरियड्स के दौरान सच में ब्रेस्ट का आकार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टर से

Do Breasts get Bigger During Periods : क्या पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट के आकार में कोई बदलाव होता है? आइए इस सवाल का जवाब डॉक्टर से जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पीरियड्स के दौरान सच में ब्रेस्ट का आकार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टर से


Do Breasts get Bigger During Periods : पीरियड्स अपने आप में कोई समस्या नहीं होते हैं। हालांकि, इनकी वजह से कई तरह की समस्याओं का समाना करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। आप सभी ने हार्मोनल और इमोशनल बदलावों के बारे में जरूर सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका शरीर पर कैसा असर होता है? कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में पेन और सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि कई महिलाओं के मन में सवाल आता है कि क्या पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट का साइज बढ़ सकता है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो जयपुर में स्थित ए 70 लाइफट्रोन्स क्लिनिक की निदेशक और एसडीएम अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की एचओडी डॉ निशि गुप्ता से जान लेते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि क्या पीरियड्स के दौरान महिलाओं के ब्रेस्ट साइज में बदलाव आते हैं या नहीं?

मासिक धर्म चक्र के दौरान क्या होता है?- What Happens During Menstrual Cycle

breast size during periods

मासिक धर्म चक्र (menstrual cycle) घटनाओं का एक क्रम है, जो 21-35 दिनों के बीच रह सकता है। इस दौरान शरीर गर्भावस्था के लिए तैयार होता है। इस साइकिल की शुरुआत मासिक धर्म से होती है। इसमें ओवुलेशन पीरियड आता है। बता दें कि ओवुलेशन में अंडे को फर्टिलाइज होने का अवसर मिलता है। अगर यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो मासिक धर्म के साथ चक्र फिर से शुरू होता है। बता दें कि आपका मासिक धर्म चक्र दिमाग और प्रजनन प्रणाली (reproductive system) के बीच कई हार्मोनों से जुड़ी क्रियाओं पर निर्भर करता है। आइए इन हार्मोन्स का नाम जानते हैं:
- एस्ट्रोजन
- फॉलिकल-स्टिम्युलेटिंग हार्मोन (FSH)
- ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (LH)
- प्रोजेस्टेरोन
बता दें कि मासिक धर्म चक्र के दौरान बदलते हार्मोन कई प्रकार के लक्षण पैदा करते हैं, जिसमें ब्रेस्ट से जुड़े बदलाव भी शामिल होते हैं। आइए इन बदलावों के बारे में जानते हैं।

मासिक धर्म चक्र की वजह से ब्रेस्ट में क्या बदलाव होते हैं?- What Changes Occur in the Breast Due to the Menstrual Cycle

जी हां, मासिक धर्म चक्र में ब्रेस्ट के अंदर बदलाव होते हैं। हालांकि, यह बदलाव इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप इस साइकिल के कौन-से लेवल पर हैं। इस दौरान आपको ब्रेस्ट में सूजन, कोमलता, दर्द और बनावट में बदलाव नजर आ सकते हैं। बता दें कि मासिक धर्म से पहले ब्रेस्ट बाहरी क्षेत्रों की ओर गांठदार और लटके हुए महसूस हो सकते हैं। ऐसा दूध ग्रंथि (milk glands) के बढ़ने की वजह से होता है। ऐसे में आपके ब्रेस्ट सूजे हुए, दर्दनाक या कोमल भी महसूस हो सकते हैं। हालांकि, ये भावनाएं स्थाई नहीं होती हैं।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है चंद्र नमस्कार, जानें फायदे

पीरियड्स के कारण ब्रेस्ट के आकर में बदलाव होते हैं?- Do Periods Cause Changes in Breast Size

इस बात को लेकर शोध किए जा रहे हैं। दरअसल, शरीर की बनावट अलग होने के कारण कई महिलाओं में ब्रेस्ट साइज बढ़ सकता है और कई महिलाओं में ऐसा नहीं होता है। हालांकि, यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में आने वाले कोई भी बदलाव स्थाई नहीं होते हैं। आइए अब जानते हैं कि महिलाओं में ब्रेस्ट से जुड़े बदलाव और किन स्थितियों में हो सकते हैं:

  • कैंसर
  • पेरिमेनोपॉज
  • प्रेग्नेंसी

इसे भी पढ़ें- पीरियड के दौरान ओव्यूलेशन होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें

अगर आपको पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में कुछ असामान्य बदलाव नजर आते हैं, तो आपको इस स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, अगर ब्रेस्ट में आए बदलाव ठीक नहीं हो रहे हैं, तो इस स्थिति में भी आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इस तरह की स्थितियां महिलाओं की सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती हैं।

Read Next

पहली बार बनी हैं मां, तो डॉक्टर से जान लीजिए डिलीवरी के बाद कैसे रखें खुद का ध्यान

Disclaimer