Causes Of Irregular Periods After Miscarriage In Hindi: मिसकैरेज महिलाओं को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी कमजोर कर देता है। मिसकैरेज के बाद महिला बहुत ज्यादा कमजोरी और थकान से घिर जाती है। इस दौरान अगर महिला को पर्याप्त रेस्ट न मिले और अच्छी केयर न हो,तो भविष्य में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ महिलाओं को मिसकैरेज के बाद पीरियड्स से जुड़ी प्रॉब्लम होने लगती है। उनकी शिकायत होती है कि उन्हें रेगुलर पीरियड्स नहीं होते हैं। कुछ महिलाओं को इन दिनों पीरियड क्रैम्प्स होते हैं, तो कुछ महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होती है। कुछ महिलाएं अनियमित पीरियड्स से भी दो-चार होती हैं। सवाल है? इन दिनों अनियमि पीरियड्स होने के क्या कारण हो सकते हैं? आइए, जानते हैं कि वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से।
मिसकैरेज के बाद अनियमित पीरियड्स के कारण- What Causes Delay In Period After Miscarriage In Hindi
हार्मोनल बदलाव
इस बात का ध्यान रखें कि मिसकैरेज के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इसमें विशेषकर, हार्मोनल बदलाव शामिल होते हैं। मिसकैरेज होने के कारण महिलाओं के शरीर में एकाएक एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है। इसी कारण उन्हें मिसकैरेज के बाद कुछ समय तक अनियमित पीरियड्स की दिक्कत बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें: बच्चेदानी में कोई भी समस्या होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
संक्रमण का खतरा
हर महिला की बॉडी अलग है। कोई मिसकैरेज के बाद जल्दी रिकवरी कर जाता है, तो किसी महिला को औसत से अधिक समय लगता है। वहीं, कुछ महिलाओं की रिकवरी दर कम होने या अन्य समस्याओं का कारण संक्रमण हो जाता है। संक्रमण होने पर भी महिलाओं को अनियमित पीरियड्स हो सकते हैं। अगर आपको अनियमित पीरियड्स के साथ-साथ बुखार, असहजता या अन्य समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
थायराइड डिजीज
जिन महिलाओं को थायराइड जैसी मेडिकल कंडीशन है, उन्हें भी मिसकैरेज के बाद अनियमित पीरियड्स की समस्या होती है। आमतौर पर इस समस्या से जूझ रही महिलाओं को 3 से 6 हफ्ते के बाद पीरियड्स शुरू होते हैं। वहीं, अगर आपके पीरियड 3 से 6 महीने के बाद भी सामान्य स्थिति में न लौटे, तो बेहतर है कि आप एक बार डॉक्टर के मिलें।
गर्भाशय से जुड़ी परेशानी
मिसकैरेज के बाद गर्भाशय से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं, जैसे यूटरीन लाइनिंग से खून बहना और गर्भावस्था के टिश्यूज के बाहर निकलने के बाद अनियमित पीरियड्स की समस्या हो सकती है। हालांकि, जैसे-जैसे दिन बीतते जाते हैं, सभी समस्याएं कम हो जाती हैं।
मिसकैरेज के बाद पीरियड्स सामान्य कब तक होते हैं?
विशेषज्ञों की मानें, तो मिसकैरेज के बाद पीरियड साइकिल कब तक सामान्य होगा, यह कई तरह के फैक्टर्स पर निर्भर करता है। जैसे अगर महिला की हेल्थ सही है और रिकवरी तेजी से हो रही है, तो 4-6 सप्ताह के बीच पीरियड साइकिल नॉर्मल हो जाएंगे। लेकिन, कुछ महिलाओं को पूरी तरह ठीक होने में 2 से 8 सप्ताह का समय लग सकता है। इसलिए, पीरियड्स साइकिल के सामान्य होने का कोई सटीक जवाब नहीं हो सकता है। विशेषज्ञ इस बात से सहमति जताते हैं कि मिसकैरेज जैसे हादसे के बाद महिलाको करीब 2 महीने का समय पूरी तरह ठीक होने में लग सकता है। हां, कुछ महिलाओं को इमोशनली रिकवर करने में इससे ज्यादा समय भी लग सकता है।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version