Doctor Verified

क्या सी-सेक्शन होने के बाद अनियमित पीरियड्स होना सामान्य है? जानें डॉक्टर से

Is It Normal To Have Irregular Periods After C-Section In Hindi: सी-सेक्शन के बाद अनियमित पीरियड्स हो सकते हैं और इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सी-सेक्शन होने के बाद अनियमित पीरियड्स होना सामान्य है? जानें डॉक्टर से


Is It Normal To Have Irregular Periods After C-Section In Hindi: आमतौर पर दो तरह की डिलीवरी होती है। नेचुरल डिलीवरी और सी-सेक्शन। नेचुरल डिलीवरी को वजाइनल डिलीवरी भी कहते हैं। इस प्रोसेस में महिला को डिलीवरी के समय दर्द होता है, लेकिन डिलीवरी के बाद बाडी को हील करने में अधिक समय नहीं लगता है। वहीं, सी-सेक्शन होने पर सर्जरी के जरिए डिलीवरी करवाई जाती है। ऐसा प्रेग्नेंसी में आ रही जटिलताओं के कारण करना पड़ता है। सी-सेक्शन के बाद रिकवरी में भी महिला को काफी समय लगता है। डिलीवरी के बाद की बात करें, तो अक्सर सी-सेक्शन के बाद देखने में आता है कि महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की शिकायत रहती है। सवाल है ऐसा होना सामान्य है या किसी मेडिकल हेल्थ कंडीशन का संकेत? आइए, जानते हैं इस लेख में।

क्या सी-सेक्शन होने के बाद अनियमित पीरियड्स होना सामान्य है?- Is It Okay To Have Irregular Periods After C-Section In Hindi

Is It Okay To Have Irregular Periods After C-Section In Hindi

सी-सेक्शन एक गंभीर प्रोसीजर होता है। सी-सेक्शन करवाने वाली महिलाओं को नेचुरल डिलीवरी करने वाली महिलाओं की तुलना में अधिक शारीरिक कष्ट झेलना पड़ता है। उन्हें कई इंजेक्शन और दवाईयां लेनी पड़ती है, ताकि सही तरह से सेहत में सुधार हो सके। इसके अलावा, उन्हें यह भी ध्यान रखना होता है कि कहीं उनकी वजह से उनके नवजात शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा असर न पड़े। बहरहाल, सी-सेक्शन के बाद अनियमित पीरियड्स होना कोई असामान्य बात नहीं है। वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता के अनुसार, "सी-सेक्शन के बाद महिलाओं को कई कारणों से अनियमित पीरियड्स होते हैं। इसमें हार्मोनल बदलाव एक मुख्य कारण है। सी-सेक्शन के बाद बॉडी को सामान्य अवस्था में लौटने में समय लगता है। वैसे भी प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद महिलाएं ब्रेस्टफीड करवाती हैं। यह भी हार्मोनल बदलाव का कारण होता है। आपको बता दें कि जो महिलाएं ब्रेस्टफीड करवाती हैं, उन्हें शिशु के जन्म के करीब 6 महीने बाद पीरियड्स शुरू होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रेस्टफीड करवाने की वजह से प्रोलेक्टिन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। यह ओवुलेशन में देरी के लिए जिम्मेदार होता है। यही कारण है कि शिशु के जन्म के बाद जो महिलाएं ब्रेस्ट करा रही हैं, उन्हें 6 माह तक पीरियड्स नहीं होते हैं। कुल मिलाकर, कहने की बात यह है कि सी-सेक्शन के बाद कई कारणों से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। हालांकि, यह महिला दर महिला भी निर्भर करता है।"

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद पहली बार होने वाले पीरियड्स से जुड़ी 5 जरूरी बातें, जानें डॉक्टर से

सी-सेक्शन के बाद पीरियड्स से जुड़ी प्रॉब्लम होने पर कब जाएं डॉक्टर के पास

Is It Okay To Have Irregular Periods After C-Section In Hindi

  • सी-सेक्शन के बाद अगर किसी महिला को कुछ ही दिनों में हैवी ब्लीडिंग हो रही है, तो महिलाओं को चाहिए कि वह तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और डॉक्टर को अपनी कंडीशन के बारे में बताएं। ध्यान रखें कि कई बार हैवी ब्लीडिंग इंफेक्शन की ओर भी संकेत कर सकता है।
  • सी-सेक्शन के बाद अगर आपको पीरियड्स क्रैम्प्स काफी ज्यादा हो रहे हैं, असहनीय दर्द हो रहा है, तो इसे भी हल्के में न लें। तुरंत अपनी जांच करवाएं।
  • सी-सेक्शन के बाद महिलाओं को अपनी वजाइनल डिस्चार्ज को लेकर भी कॉन्शस रहना चाहिए। अगर बहुत स्टिकी डिस्चार्ज या उसमें से बहुत गंदी गंध आ रही है, तो इस संबंध में एक्सपर्ट से बात करना जरूरी होता है।
  • अगर किसी वजह से पीरियड साइकिल में हैवी स्पॉटिंग भी होने लगे, तो इस संबंध में भी लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। तुरंत डॉक्टर से मिलें और अपनी समस्या के बारे में बताएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

पीरियड्स के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer