Doctor Verified

सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद पहली बार पीरियड्स आने पर आपको पता होनी चाहिए ये 5 बातें

Things To Know About Your First Period After C-Section: सी-सेक्शन के बाद महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में इनके पहले पीरियड्स भी नॉर्मल से अलग हो सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे- 
  • SHARE
  • FOLLOW
सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद पहली बार पीरियड्स आने पर आपको पता होनी चाहिए ये 5 बातें


Things To Know About Your First Period After C-Section in Hindi: स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं और अन्य कारणों से आज के समय में अधिकतर महिलाओं को सी-सेक्शन से बच्चे होते हैं। ऩर्मल डिलीवरी के मुकाबले सी-सेक्शन के बाद महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होता है। सी-सेक्शन यानी सिजेरियन सेक्शन के बाद, आपके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, क्योंकि यह प्रेग्नेंसी से पहले की स्थिति में वापस आ जाता है। खासकर, डिलीवरी के बाद पहले पीरियड्स आना (first period after c-section)। हालांकि डिलीवरी के कुछ समय बाद हर महिला को पीरियड्स आते हैं, किसी को पहले आते हैं तो किसी को पीरियड्स आने में समय लगता है। लेकिन, सी-सेक्शन के बाद पीरियड्स आने को लेकर कई महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं, ब्लीडिंग फ्लो, कम दर्द या ज्यादा दर्द आदि चीजों को लेकर महिलाओं में कंफ्यूजन रहती है। तो आइए जयपुर के दिवा अस्पताल और आईवीएफ केंद्र की प्रसूति एवं स्त्री रोग की विशेषज्ञ, लेप्रोस्कोपिक सर्जन और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शिखा गुप्ता (Dr. shikha gupta, Laparoscopic surgeon and IVF specialist, DIVA hospital and IVF centre) से जानते हैं कि सी-सेक्शन के बाद पहली बार पीरियड्स आने से जुड़ी जरूरी चीजों के बारे में, जिसके बारे में हर महिला को पता होना चाहिए?

सी-सेक्शन के बाद पहली बार पीरियड्स आने से जुड़ी जरूरी बातें - Things To Know About Your First Period After C-Section in Hindi

1. सी सेक्शन के बाद खूनी डिस्चार्ज होना आम है

डिलीवरी के लगभग 4 से 6 हफ्ते के बाद, आपकी योनि से कुछ खूनी डिस्चार्ज निकलता है, जिसे लोकिया भी कहा जाता है। इस तरह का डिस्चार्ज नॉर्मल माना जाता है क्योंकि यह अपने आप बाहर निकल जाता है, चाहे आपकी डिलीवरी सी-सेक्शन से हुई हो या नॉर्मल। ध्यान रहे कि यह ब्लीडिंग आपके पीरियड्स से अलग होते हैं। इसके अलावा, यह डिस्चार्ज लंबे समय तक नहीं रहना चाहिए और इसका रंग गाढ़ा नहीं होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सिजेरियन डिलीवरी के बाद ये 5 लक्षण हो सकते हैं हर्निया (Hernia) का संकेत, डॉक्टर से जानें इसके कारण और इलाज

2. आपके पहले पीरियड का समय

सी-सेक्शन के बाद आपके पीरियड वापस आना हर महिला के लिए अलग-अलग हो सकता है। आमतौर पर, अगर आप शिशु को ब्रेस्टफीड नहीं करा रही हैं, तो आपके पीरियड्स डिलीवरी के 6 से 8 हफ्तों के अंदर वापस आ सकते हैं। हालांकि, अगर आप स्तनपान करा रही हैं, तो आपके पीरियड में कई महीनों या एक साल तक की देरी भी हो सकती है। यह देरी प्रोलैक्टिन हार्मोन के कारण होती है, जो स्तनपान के दौरान ओव्यूलेशन को कम कर देती है।

3. पीरियड साइकिल में बदलाव

सी-सेक्शन के बाद महिलाओं के पीरियड साइकिल में बदलाव हो सकता है। सी-सेक्शन के बाद आपके पीरियड्स बहुत हैवी या हल्के हो सकते हैं, साथ ही इसमें क्रैम्प्स भी कम या ज्यादा हो सकता है। सी सेक्शन के बाद पीरियड्स में इस तरह का बदलाव पूरी तरह आम है क्योंकि आपका शरीर प्रेग्नेंसी के बाद कई तरह के हार्मोनल बदलावों से गुजरता है।

first period after c-section

4. पोस्टपार्टम रिकवरी और पीरियड हेल्थ

ध्यान रखें कि आपका शरीर सी सेक्शन के बाद रिकवरी मोड में होता है, जिसे ठीक होने के लिए समय की जरूरत है। सी सेक्शन के दौरान आपके पेट में लगे चीरे, कभी-कभी आपके पीरियड्स आने पर असुविधा का कारण बन सकते हैं। इसलिए, किसी भी तरह के इंफेक्शन को रोकने के लिए सही हाइजीन बनाए रखना जरूरी है। ऐसे में अगर आपको पीरियड्स के दौरान बदबुदार डिस्चार्ज, बुखार या पेल्विक में तेज दर्द होता है, तो आप तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

इसे भी पढ़ें: सिजेरियन डिलीवरी के टांके कितने दिनों में भरते हैं? डॉक्टर से जानें

5. ऐंठन और बेचैनी होना

कई महिलाओं को सी सेक्शन के बाद पहली बार पीरियड्स होने पर क्रैम्प्स का अनुभव हो सकता है। ये क्रैम्प्स प्रेग्नेंसी से पहले वाले पीरियड की ऐंठन से अलग हो सकता है, क्योंकि सी-सेक्शन के बाद आपका गर्भाश्य खींच गया है और अपने नॉर्मल आकार में वापस आने के लिए ज्यादा तेजी से सिकुड़ सकता है। ऐसे में आप कुछ टिप्स को फॉलो करके सी-सेक्शन के बाद होने वाली असुविधा से राहत पा सकते हैं।

निष्कर्ष

सी-सेक्शन के बाद आपका पहला पीरियड आपके पोस्टपार्टम जर्नी में अहम भूमिका निभाता है। हालांकि, सी-सेक्शन के बाद आपके पीरियड्स में कई तरह के बदलाव हो सकते हैं, जिसके कारण आपको ज्यादा दर्द और हैवी ब्लीडिंग का सामना करना पड़ सकता है।
Image Credit: Freepik

Read Next

सामान्य और असामान्य पीरियड्स के बीच क्या अंतर है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer