सी-सेक्शन के बाद बेली फैट घटाने के लिए कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

सी-सेक्शन या सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद आमतौर पर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। आइये जानते हैं बेली फैट कम करने वाली कुछ एक्सरसाइज के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
सी-सेक्शन के बाद बेली फैट घटाने के लिए कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


सी-सेक्शन या सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद आमतौर पर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। नॉर्मल डिलीवरी की तुलना में सी-सेक्शन डिलीवरी का रिकवरी टाइम थोड़ा ज्यादा होता है, जिस कारण महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। हालांकि, एक्सरसाइज के जरिए इसे नियंत्रित रखा जा सकता है। चलिए फिटनेस कोच और एक्सपर्ट नेहा से जानते हैं सी-सेक्शन के बाद बेली फैट कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।

एल्बो नी टच एक्सरसाइज

फिटनेस एक्सपर्ट नेहा के मुताबिक सी-सेक्शन के बाद एल्बो नी टच एक्सरसाइज करना बेहद फायदेमंद एक्सरसाइज मानी जाती है। यह आपके शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाने के साथ ही साथ बेली फैट को कम करने में भी मददगार साबित होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको सिर के पीछे दोनों हाथों को रखना है और शरीर को नीचे की ओर ले जाना है। अब आपको अपने बाएं पैर को उठाना है और दाएं हाथ को छूने की कोशिश करनी है। इसके बाद दाएं पैर को उठाकर बाएं हाथ को छूने की कोशिश करनी है। 

फोरहेड बेंड एक्सरसाइज 

सी-सेक्शन डिलीवरी से बढ़े बेल फैट को कम करने के लिए आप फोरहेड बेंड एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत और एक्टिव होती हैं साथ ही साथ पेट में जमा अतिरिक्त चर्बा भी आसानी से कम होती है। इसे करने के लिए आपको अपने सिर के पीछे दोनों हाथ रखनें हैं और हल्का-हल्का नीचे की ओर झुकना है। ध्यान रखें इस एक्सरसाइज को करते समय आपको जितना हो सके केवल उतना ही झुकना है। इसका अभ्यास आप नियमित तौर पर कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज के कम से कम 4 सेट्स लगाएं। 

इसे भी पढ़ें - पेट की थुलथुली चर्बी को तेजी से कम करने के लिए आजमाएं एक्सपर्ट के बताए ये 5 नेचुरल उपाय, जल्द दिखेगा असर

कितने दिन बाद करें एक्सरसाइज

  • हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सी-सेक्शन डिलीवरी होने के कुछ दिनों के भीतर एक्सरसाइज या बॉडी मूवमेंट कम करने की सलाह दी जाती है। 
  • डिलीवरी होने के एक महीने के अंदर तक आपको ज्यादा फीजिकल एक्टीविटीज करने की सलाह नहीं दी जाती है। 
  • एक्सपर्ट के मुताबिक डिलीवरी के कम से कम 3 महीने बाद आपको एक्सरसाइज करनी चाहिए। 
  • एक्सरसाइज करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें। 

Read Next

बेहद फिट दिखते हैं IPL 2024 के सबसे तेज गेंदबाज मयंक यादव, जानें उनका फिटनेस रूटीन

Disclaimer