Doctor Verified

सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद कब करना चाहिए सेक्स? जानें डॉक्टर की राय

When to do Sex After C Section Delivery in Hindi: सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद सेक्स करने के लिए कितने समय रुकना पड़ता है, इसे लेकर कोई सटीक दिन नहीं है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद कब करना चाहिए सेक्स? जानें डॉक्टर की राय


When to do Sex After C Section Delivery in Hindi: सेक्स करना इंसान की जरूरत है। सेक्स करना न केवल शारीरिक बल्कि, मानसिक स्वास्थ्य को भी अच्छा बनाने में मदद करता है। सेक्स करने के भी अपने कई फायदे हो सकते हैं। सेक्स करने से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन रिलीज होता है, जिससे आपको खुशी मिलती है। सेक्स करना किसी उम्र पर निर्भर नहीं करता है, बल्कि यौन क्रियाओं को उम्र बढ़ने के बाद तक भी किया जा सकता है। अगर आपके प्रजनन अंग सुचारू रूप से काम कर रहे हैं तो आप लंबे समय तक सेक्शुअल एक्टिविटीज को कर सकते हैं।

कुछ स्थितियों में सेक्स को एक शॉर्ट टर्म पीरियड के लिए नजरअंदाज किया जाना चाहिए। ऐसे ही कुछ महिलाओं के मन में सी-सेक्शन डिलीवरी को लेकर सवाल रहता है कि क्या सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद सेक्स कब करना चाहिए? अगर आप भी ऐसा सोचती हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए हमने नई दिल्ली स्थित शांता फर्टिलिटी सेंटर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभा सिंह से बातचीत की। आइये जानते हैं आखिर सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद कब करना चाहिए सेक्स? (Sex After C Section Delivery in Hindi) - 

सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद कब करना चाहिए सेक्स? (When to do Sex After C Section in Hindi)

डॉ. दहिफले के मुताबिक सी-सेक्शन डिलीवरी महिलाओं के लिए थोड़ी सी असहज और जोखिमभरी हो सकती है। कुछ मामलों में तो सी-सेक्शन से जन्में शिशु की सेहत पर भी खतरा रह सकता है। हालांकि, सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद सेक्स करने के लिए कितने समय रुकना पड़ता है, इसे लेकर कोई सटीक दिन नहीं है। लेकिन, डॉक्टर्स द्वारा कम से कम 6 हफ्तों तक सेक्स या यौन क्रियाओं से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि, अगर आप शारीरिक रूप से असहज नहीं महसूस कर रही हैं या इसे लेकर पूरी तरह तैयार हैं तो सेक्स को पहले भी किया जा सकता है। लेकिन, डिलीवरी के बाद तेजी से रिकवर होने के लिए 6 हफ्तों तक सेक्स करने से बचें। 

couple-inside

सी-सेक्शन के बाद क्यों नहीं करना चाहिए सेक्स? (Why not do Sex After C Section in Hindi)

  1. सी-सेक्शन डिलीवरी के तुरंत बाद सेक्स करने के कई जोखिम हो (Risks of Sex After C section Delivery) सकते हैं।
  2. सी-सेक्शन के बाद सेक्स करने से आंतरिक अंगोंं में से खून निकलने की समस्या हो सकती है।
  3. ऐसे में महिलाओं को दर्द होे के साथ ही कई बार इंफेक्शन होने का भी जोखिम रहता है।
  4. ऐसी स्थिति में सेक्स करने से पेल्विक एरिया के आस-पास के हिस्से पर दबाव पड़ता है।
  5. ऐसे में कई बार वेजाइनल ड्राइनेस की भी समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को हो सकती हैं ये 5 शारीरिक समस्याएं, बरतें जरूरी सावधानी 

क्या सी-सेक्शन के बाद सेक्स करने में दर्द होता है? (Is Sex Painful after C Section in Hindi)

आमतौर पर सी-सेक्शन या सिजेरियन डिलीवरी के बाद सेक्स करना सामान्य से थोड़ा ज्यादा दर्ददेह (Causes of Painful Sex After C Section) हो सकता है। सेक्स करने या पेनिट्रेशन के दौरान पेट के उस हिस्से पर दबाव पड़ता है, जहां डिलीवरी के समय पर टांके लगे थे। हालांकि, ऐसा लंबे समय तक नहीं होता है, बल्कि कुछ डिलीवरी के कुछ दिनों या महीनों तक ही ऐसा हो सकता है। इसलिए सी-सेक्शन के तुरंत बाद सेक्स करने से पहले आपको अपने डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए। 

Read Next

क्या वाकई इरेक्टाइल डिसफंक्शन को ठीक करने में फायदेमंद होता है चुकंदर का जूस? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version