Doctor Verified

क्या वाकई इरेक्टाइल डिसफंक्शन को ठीक करने में फायदेमंद होता है चुकंदर का जूस? जानें डॉक्टर से

Can Beet Juice Help Treat erectile dysfunction in Hindi: चुकंदर में नाइट्रिक ऑक्साइड होता है, जो शरीर में नाइट्रेट को बढ़ाने का काम करता है। नाइट्रेट ऑक्साइड ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर इरेक्शन को सुधारने में मदद कर सकता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई इरेक्टाइल डिसफंक्शन को ठीक करने में फायदेमंद होता है चुकंदर का जूस? जानें डॉक्टर से


Can Beet Juice Help Treat Erectile Dysfunction in Hindi: इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) पुरुषों में होने वाला एक यौन संबंधी रोग है, जिसमें सेक्स बनाने के लिए पर्याप्त इरेक्शन नहीं हो पाता है। यह समस्या आजकल पुरुषों में आम होती जा रही है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन पहले केवल 50 साल से ज्यादा के पुरुषों में देखा जाता था, लेकिन अब युवा भी इस बीमारी का तेजी से शिकार हो रहे हैं। खराब और असंतुलित जीवनशैली और खान-पान की खराब आदत (Lifestyle Changes for Erectile Dysfunction) को इसके पीछे का सामान्य कारण माना जाता है। कभी-कभी इरेक्शन नहीं होना हर किसी में सामान्य हो सकता है, लेकिन लंबे समय से अगर आपको यह समस्या है तो यह एक चिंताजनक विषय है। इसलिए इसका इलाज समय से कराएं।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Erectile Dysfunction-स्तंभन दोष) से छुटकारा पाने में अच्छी डाइट अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में आप अपनी रेगुलर डाइट में चुकंदर के जूस (Home Remedy of Erectile Dysfunction) को शामिल कर सकते हैं। कई मामलों में यह पीने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन को मैनेज किया जा सकता है। आइये Dr. Abhinav Jain, Consultant Urologist, Manipal Hospitals Dwarka, New Delhi से जानते हैं इसके बारे में। (Beetroot Juice for Erectile Dysfunction in Hindi) - 

क्या चुकंदर का जूस इरेक्टाइल डिसफंक्शन में फायदेमंद होता है? (Does Beetroot Improve Erectile Dysfunction in Hindi) 

चुकंदर का जूस पीना आमतौर पर भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आप इरेक्टाइल डिसफंक्शन (स्तंभन दोष) में चुकंदर का जूस पी रहे हैं तो यह आपके लिए एक हेल्दी विकल्प साबित हो सकता है। दरअसल, चुकंदर में नाइट्रिक ऑक्साइड होता है, जो शरीर में नाइट्रेट को बढ़ाने का काम करता है। वहीं, नाइट्रेट ऑक्साइड ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर इरेक्शन को सुधारने (Beetroot Juice Increases Flood Flow) में मदद कर सकते हैं। नाइट्रेट संकुचित रक्त वाहिकाओं को खोलने का का काम करता है, जिससे शरीर के अन्य अंगों के साथ ही प्रजनन अंगों तक भी ब्लड सप्लाई तेजी से होती है। 

beetroot-inside

क्या चुकंदर का जूस पीने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन ठीक होता है? (Does Beetroot Juice Cures Erectile Dysfunction in Hindi)

ऐसा कहना पूरी तरह से ठीक नहीं होगा कि चुकंदर का जूस पीने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Beetroot Juice to Treat Erectile Dysfunction) ठीक या सही होता है। ऐसी कोई स्टडी या ठोस प्रमाण नहीं है, जिससे यह साबित हो कि चुकंदर का जूस पीने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन सही हो जाता है। हालांकि, चुकंदर का जूस पीने से आपके इरेक्शन (Kya Chukandar ke Juice se Erection Badhta hai) की समस्या में मदद मिल सकती है। कुछ मामलों में आप इसे मैनेज कर सकते हैं। यह जूस आपके सेक्शुअल फंक्शन्स को बेहतर करने में मददगार हो सकता है। लेकिन, अगर आप चुकंदर के जूस का सेवन यह मानकर कर रहे हैं कि इससे ईडी पूरी तरह ठीक हो जाएगा तो ऐसे में अपने डॉक्टर की राय जरूर लें। 

इसे भी पढ़ें - इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ED) को मैनेज करने में मददगार हो सकते हैं ये 5 फूड्स, जानें डॉक्टर से 

इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज (Erectile Dysfunction Treatment in Hindi)

  1. इरेक्टाइल डिसफंक्शन को ठीक करने के लिए आजकल कई आधुनिक इलाज उपलब्ध हैं।
  2. इरेक्टाइल डिसफंक्शन में डॉक्टर आपको पहले साइकोलॉजिकल काउंसलिंग की सलाह दे सकते हैं चूंकि, कई बार यह स्थायी नहीं होता है।
  3. इसके लिए वैक्यूम इरेक्शन डिवाइस और एंड्रोजन रिप्लेसमेंट थेरेपी की सलाह भी दी जा सकती है।
  4. मामला गंभीर होने पर पेनाइल इंप्लांट कराना भी इसका एक उपचार है।
  5. इरेक्टाइल डिसफंक्शन को ठीक करने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल, डाइट और स्ट्रेस लेनी की आदत को कम करने की जरूरत है। 

Read Next

किन विटामिन की कमी से आपको हो सकती है धुंधला दिखाई देने की समस्या, डॉक्टर से जानें

Disclaimer