Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में चुकंदर का जूस कब पीना चाहिए? जानें सही समय और तरीका

प्रेग्नेंसी में चुकंदर का जूस पीने से खून की कमी दूर होती है। लेकिन चुकंदर का जूस पीने का सही समय और तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें-

Best Time to Drink Beetroot Juice in Pregnancy: चुकंदर सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, चुकंदर में विटामिन ए, सी, बी1 और बी2 भी पाए जाते हैं। इतना ही नहीं, चुकंदर को आयरन का एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसलिए शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर चुकंदर का जूस पीने की सलाह देते हैं। खासकर, जब महिलाएं प्रेग्नेंट होती हैं, तो उनके शरीर में खून की कमी हो जाती है। साथ ही, कई तरह की शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए चुकंदर का जूस पीना काफी फायदेमंद होता है। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं प्रेग्नेंसी में चुकंदर का जूस पीने का सही समय क्या है? या चुकंदर का जूस पीने का सही तरीका क्या है?

beetroot juice

प्रेग्नेंसी में चुकंदर का जूस पीने का सही समय क्या है?- Right Time to Drink Beetroot Juice in Pregnancy in Hindi

डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, 'प्रेग्नेंसी में चुकंदर का जूस पीना काफी फायदेमंद होता है। प्रेग्नेंसी में चुकंदर का जूस पीने का सही समय सुबह होता है। अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो सुबह खाली पेट चुकंदर का जूस पी सकती हैं। इसके अलावा, ब्रेकफास्ट और लंच के बीच में भी चुकंदर का जूस पिया जा सकता है। आप चाहें तो सुबह खाली पेट या मिड मॉर्निंग में चुकंदर का जूस पी सकती हैं। चुकंदर का जूस पीने से खून की कमी दूर होती है। आप ऊर्जावान महसूस करेंगी। इसलिए प्रेग्नेंसी में अपनी डाइट में चुकंदर का जूस जरूर शामिल करें।' 

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में शरीर के कौन-से हिस्सों में दर्द होता है? डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी में चुकंदर का जूस पीने का सही तरीका क्या है?- Right Way to Drink Beetroot Juice in Pregnancy in Hindi

डॉ. सुगीता बताती हैं, 'वैसे तो आप चुकंदर का जूस सीधे तौर पर पी सकती हैं। लेकिन अगर आप चुकंदर और अनार का जूस एक साथ पिएंगी, तो इससे सेहत को ज्यादा लाभ मिलेंगे। यानी आप चुकंदर में अनार का जूस मिलाकर पी सकती हैं।' वह आगे बताती हैं, 'प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए चुकंदर के जूस की तुलना में, चुकंदर का सूप ज्यादा फायदेमंद होता है।'

इसे भी पढ़ें- Body Pain In Pregnancy: प्रेगनेंसी में शरीर के दर्द को दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 उपाय

pregnancy

प्रेग्नेंसी में चुकंदर का जूस कितना पीना चाहिए?

प्रेग्नेंसी में चुकंदर का जूस लाभकारी होता है। लेकिन आपको इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। आप एक दिन में 100ml चुकंदर का जूस पी सकती हैं। चुकंदर का जूस पीने से खून साफ होता है। 

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी में सौंफ का पानी पीना सुरक्षित है? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 20, 2024 11:27 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content