Thu Sep 24, 2026 | 11:45 AM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

क्या रोजाना चुकंदर का जूस पीना सुरक्षित है? जानें इसके फायदे और नुकसान

रोजना सीमित मात्रा में चुकंदर का जूस पीना सेफ माना जाता है, लेकिन ब्लड प्रेशर और किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों को इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
क्या रोजाना चुकंदर का जूस पीना सुरक्षित है? जानें इसके फायदे और नुकसानक्या रोजाना चुकंदर का जूस पीना सुरक्षित है? जानें इसके फायदे और नुकसान

चुकंदर का जूस स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत में सुधार के लिए जाने जाते हैं। यह हमारी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। यही कारण है कि कई लोग इसका सेवन रोजाना करना पसंद करते हैं। यहां यह सवाल उठता है कि क्या वाकई चुकंदर का जूस रोजाना पीना सेफ होता है? एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि इसका सेवन रोज करने में किसी तरह कई बुराई नहीं है। इस संबंध में हम जानेंगे कि तमाम अध्ययन क्या कहते हैं और रोजाना इसे पीने क्या फायदे तथा क्या नुकसान हो सकते हैं। आइए, इस बारे में Delhi स्थित Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से विस्तार से जानते हैं।

क्या रोजाना चुकंदर का जूस पीना सेफ है?

is it safe to drink beetroot juice everydayis it safe to drink beetroot juice everyday

Critical Reviews in Food Science and Nutrition के अनुसार, चुकंदर का जूस पीना काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन रोज किया जा सकता है। चुकंदर का जूस नाइट्रेट का मुख्य स्रोत है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। यह नसों को चौड़ा करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है और अंगों तक ऑक्सीजन व पोषक तत्वों की आपूर्ति बढ़ती है। हालांकि, इसके सेवन सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए। जरूरत से ज्यादा चुकंदर का जूस पीने से स्वास्थ्य को फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेगनेंसी में रोजाना चुकंदर का जूस पीना सेफ होता है? जानें एक्सपर्ट से

चुकंदर का जूस पीने के फायदे

ब्लड प्रेशर में कमी

साल 2024 में Nutrition, Metabolism and Cardiovascular Diseases में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, चुकंदर में नाइट्रेट्स नाम के प्राकृतिक तत्व होते हैं। जब आप इसका सेवन करते हैं, तो मुंह में मौजूद लार के साथ मिलकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड वेसल्स रिलैक्स होती हैं, जिससे उन्हें चौड़ा होने में मदद मिलती है। इस तरह ब्लड फ्लो बना रहता है और ब्लड प्रेशर का स्तर कम होता है।

एनीमिया से बचाव

न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी कहती हैं, "शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया हो सकता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन कम हो जाता है और पोषक तत्वों की भी कमी हो जाती है। वहीं, चुकंदर के जूस में आयरन पाया जाता है। आयरन रेड ब्लड सेल्स में पाया जाने वाल अहम कॉम्पोनेंट होता है, जो कि पूरे शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई का काम करता है। हालांकि, इसमें बहुत सिमित मात्रा में आयरन होता है, इसलिए एनीमिया के मरीज खून की कमी को पूरा करने के लिए सिर्फ इस पर आश्रित न रहें। डॉक्टर से अपना प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाएं।"

स्टेमिना में सुधार

चूंकि, बीटरूट में मौजूद नाइट्रेट्स नसों को चौड़ा कर ऑक्सीजन प्रवाह सुधारते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। इसलिए, यह हमारी एनर्जी के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है। असल में, चुकंदर का जूस पीने से शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है, जिससे स्टेमिना का स्तर बढ़ता है। रोजाना एक्सरसाइज करने वालों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।

पोषक तत्वों से भरपूर

न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के अनुसार, "चुकंदर का जूस सिर्फ नाइट्रेट का ही अच्छा स्रोत नहीं है। इसमें पोटेशियम, फोलेट और विटामिन सी जैसे जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं। निश्चित रूप से जब आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमार होने का जोखिम भी कम होता है। यह लिवर के लिए भी अच्छा माना जाता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में आई सूजन को कम करता है।"

सेल डैमेज में कमी

चुकंदर का जूस मुख्य रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे बेटालिन और विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स सेल्स को नुकसान होने से रोकते हैं और उन्हें रिपेयर भी करते हैं। दरअसल, चुकंदर का जूस में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि फ्री रेडिकल्स हमारे सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं। चुकंदर का जूस नए हेल्दी सेल्स की कार्यक्षमता को बेहतर करता है और शरीर की सूजन को भी कम करने करते हैं।

इसे भी पढ़ें: 15 दिन लगातार चुकंदर खाने से क्या होता है? खुद डाइट एक्सपर्ट ने बताया

रोज चुकंदर का जूस पीने के नुकसान

इसमें कोई दो राय नहीं है कि चुकंदर का जूस हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन रोज सीमित मात्रा में न किया जाए, तो इसकी वजह से हमारे शरीर को कुछ नुकसान हो सकता है, जैसे-

  • चुकंदर का जूस पीने से बीटूरिया नामक स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि, यह हानिरहित है। इसमें पेशाब का रंग पिंक या लाल हो जाता है।
  • चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर का स्तर कम कर देता है। इसलिए, जिन्हें पहले से ही लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें इसका जूस पीने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए।
  • चुकंदर के जूस में ऑक्सालेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर किसी को किडनी से संबंधित बीमारी है या किडनी स्टोन है, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे किडनी स्टोन होने का रिस्क रहता है।
  • चुकंदर का जूस में काफी ज्यादा मात्रा में प्राकृतिक शुगर होती है, इसलिए अगर आप इसका सेवन रोज करते हैं, तो शुगर इनटेक पर नजर रखें। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर अचानक बढ़ सकता है

इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में जरूर खाएं चुकंदर, बच्चा होगा गोल-मटोल

निष्कर्ष

चुकंदर का जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स , विटामिन और मिनरल्स हमारे शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। इसके बावजूद, इसका सेवन रोज कर रहे हैं, तो इसकी मात्रा का विशेष ध्यान रखें। आपको एक दिन में कितनी मात्रा में चुकंदर का जूस पीना चाहिए, यह कई तरह के कारकों पर निर्भर करता है। इसमें उम्र, वजन, लंबाई, स्वास्थ्य स्थिति आदि शामिल हैं। इसलिए, इसे अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • चुकंदर का जूस पीने का सही समय कौन सा है?

    चुकंदर का जूस पीने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट या नाश्ते के 30 मिनट बाद माना जाता है।
  • क्या चुकंदर के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से इसके पोषण में इजाफा होता है?

    हां, चुकंदर के रस में नींबू मिलाने से इसके पोषण बढ़ जाते हैं। चुकंदर में नॉन-हीम आयरन (Non-heme Iron) होता है, जिसे अवशोषित करने के लिए शरीर को विटामिन C की आवश्यकता होती है। नींबू में प्रचुर मात्रा में विटामिन C होता है, जो चुकंदर के आयरन को शरीर में तेजी से एब्जॉर्ब करने में मदद करता है।

Read Next

खाने के तुरंत बाद न करें ये 7 गलतियां, पेट में बढ़ सकती है गैस और एसिडिटी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 24, 2026 10:04 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content