जिस तरह बीमारियों से बचकर सेहत को बेहतर बना सकते हैं, ठीक वैसे ही अच्छी सेहत के लिए ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर रखना भी जरूरी है। ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहेगा, तो हार्ट डिजीज और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है। जब ब्लड सर्कुलेशन अच्छा नहीं रहता है, तो शरीर की कोशिकाओं तक इम्यून सेल्स और जरूरी पोषक तत्व आसानी से पहुंचते नहीं हैं और घाव भी जल्दी नहीं भर पाते हैं। अगर शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा नहीं होगा, तो शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को हटाने में मुश्किल होगी और सेहत बिगड़ सकती है। खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से शरीर के कुछ हिस्सों में ऑक्सीजन की कमी भी हो सकती है। जानें ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने के लिए कौन सी एक्सरसाइज कर सकते हैं? बेहतर जानकारी के लिए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।
1. वॉक करें

वॉक करना एक लो इंपेक्ट एक्सरसाइज है जिसकी मदद से हार्ट को ज्यादा ब्लड पंप करने में मदद मिलती है। 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, एनर्जी लेवल इंप्रूव होता है और कार्डियोवैस्कुलर सेहत को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 45 से 60 मिनट वॉक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- अनकंफर्टेबल कुर्सी पर दिनभर बैठकर काम करने से क्या नुकसान हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से
2. साइकिल चलाएं

साइकिल चलाने से हार्ट रेट बढ़ता है और पैर और लोअर बॉडी में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। साइकिलिंग की मदद से कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साल 2023 में Frontiers In Sports And Active Living नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, साइकिल चलाने वाले लोगों में हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें- लंबे समय तक ड्राइविंग करने से कमर दर्द और पैर सुन्न क्यों हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें
3. स्विमिंग करें

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के लिए स्विमिंग जैसे फन वर्कआउट को चुनें। इससे हाथ और पैरों में ब्लड फ्लो बेहतर होता है और वॉटर रेजिस्टेंस की मदद से ब्लड सर्कुलेशन और मसल फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। जब ब्लड फ्लो बेहतर होता है, तो शरीर के टिशूज तक ऑक्सीजन ठीक ढंग से पहुंचती है जिससे थकान कम होती है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
निष्कर्ष:
स्विमिंग, वॉकिंग और साइकिलिंग जैसी एक्सरसाइज करके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और लंबे समय तक सेहत को बेहतर बना सकते हैं। इन एक्सरसाइज की मदद से खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण हाथ-पैरों में होने वाली झुनझुनी से भी राहत मिलती है।
FAQ
खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण क्या हैं?
अगर ब्लड सर्कुलेशन खराब रहता है, तो इसके पीछे धूम्रपान, शारीरिक गतिविधि की कमी, मोटापा जैसे कारण हो सकते हैं।ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के लिए क्या करें?
ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के लिए संतुलित आहार लें, धूम्रपान से दूरी बनाएं, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, वजन को कंट्रोल में रखने का प्रयास करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 16, 2026 16:56 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 16, 2026 16:56 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Payal Asthana