Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर रखने के लिए नहाने से पहले सिर्फ 10 मिनट करें शरीर की मालिश, मिलेंगे कई फायदे

नहाने से पहले 10 मिनट तक अपने शरीर को गुनगुने तेल से मालिश करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं ये आपके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं, आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

ब्लड सर्कुलेशन हमारे शरीर की वह प्रक्रिया है, जिसमें दिल ब्लड को पूरे शरीर में पंप करता है। ऐसे में जब हमारे शरीर में ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है तो शरीर में थकान, हाथ-पैरों का ठंडा होना, सूजन या मांसपेशियों में जकड़न की समस्या हो सकती है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहने पर शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है, मांसपेशियां मजबूत होती है, स्किन चमकदार बनती है और शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसलिए, लोगों को ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के लिए नहाने से पहले शरीर की तेल से मालिश करने की सलाह दी जाती है। आइए आज के इस लेख में हम मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि नहाने से पहले 10 मिनट शरीर की तेल से मालिश करने का ब्लड सर्कुलेशन पर क्या असर पड़ता है?

अभ्यंग करने से ब्लड सर्कुलेशन कैसे बढ़ता है?

नहाने से पहले गुनगुने तेल से शरीर की मालिश करने से न सिर्फ स्किन हेल्दी होती है और ड्राइनेस की समस्या दूर होती है बल्कि ये आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।

1. त्वचा और नसों को बढ़ावा

नहाने से पहले तेल से शरीर की मालिश करने से स्किन की ऊपरी परत और नीचे की नसों को बढ़ावा मिलता है। जब आप अपने शरीर को हल्के हाथों से मालिश करते हैं तो नसें एक्टिव होती हैं और ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे आपके पूरे शरीर को गर्माहट मिलती है और ब्लड फ्लो बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें: सोने से पहले करें नारियल तेल से शरीर की मालिश, मिलेंगे ये 5 फायदे

2. मांसपेशियों की जकड़न से आराम

लंबे समय तक ऑफिस में बैठे रहने से या तनाव लेने के कारण मांसपेशियों में जकड़न की समस्या हो जाती है, जिससे शरीर में ब्लड फ्लो पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। नहाने से पहले तेल से मालिश करने से मांसपेशियों को ढीला करने और ब्लड फ्लो को बढ़ावा देने में मदद मिलती है, जिससे शरीर में दर्द और थकान कम होती है।

3. लसीका तंत्र को एक्टिव करता है

अभ्यंग करने से न सिर्फ ब्लड फ्लो बेहतर होता है, बल्कि इसका सकारात्मक असर आपके लसीका तंत्र पर भी पड़ता है। इससे आपके शरीर में जमा टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और ब्लड को साफ करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

01 (91)

4. शरीर में गर्मी उत्पन्न करता है

नहाने से पहले गुनगुने तेल से मालिश करने पर शरीर में हल्दी गर्मी बढ़ जाती है, जो ब्लड वेसल्स को फैलाने में मदद करता है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें: नारियल या सरसों का तेल: सर्दियों में शरीर की मालिश के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?

अभ्यंग करने का सही तरीका क्या है?

अभ्यंग करना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में नहाने से पहले तेल से मालिश करने के फायदे पाने के लिए इसे सही तरीके से करना जरूरी है-

  • सबसे पहले तिल या नारियल का तेल लेकर हल्का गुनगुना कर लें।
  • इसके बाद शांत जगह पर बैठकर सिर से पैरों तक तेल लगाएं।
  • इसके बाद सर्कुलर मोशन में अपने जोड़ों और शरीर की हल्के हाथों पर मालिश करें।
  • 15 मिनट के लिए तेल को अपने शरीर पर लगाकर छोड़ दें।
  • इसके बाद गुनगुने पानी से नहाएं।

निष्कर्ष

नहाने से पहले शरीर की तेल से मालिश करने से न सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में अभ्यंग करना सुरक्षित और नेचुरल उपाय है। यह आपकी मांसपेशियों को आराम देने, नसों को एक्टिव करने और दिल की सेहत को बेहतर रखने में मदद मिलती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • नहाने से पहले या बाद में शरीर पर तेल लगाना चाहिए?

    नहाने से पहले शरीर पर तेल की मालिश करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह आपकी स्किन को गहराई से नमी देता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है और स्किन को ड्राई होने से रोकता है।
  • शरीर की मालिश के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?

    शरीर की मालिश तिल के तेल और नारियल तेल से करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह आपके शरीर को संतुलित रखने में मदद करते हैं और मांसपेशियों को भी बेहतर रखते हैं।
  • रोज मालिश करने से क्या होता है?

    आयुर्वेद में अभ्यंग करने से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है और यह आपके शरीर को गहराई से पोषण मिलता है।

Read Next

महंगे आइब्रो पेंसिल को कहें बाय-बाय! एलोवेरा और कोको पाउडर से घर पर तैयार करें ये नेचुरल जेल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 14, 2026 18:03 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 14, 2026 18:03 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content