Fri Sep 11, 2026 | 09:00 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

क्या सर्दियों में नहाने से पहले नारियल तेल लगा सकते हैं? जानें कब है इसे लगाने के सही समय

Is It Good To Apply Coconut Oil Before A Bath: सर्दियों में नहाने से पहले नारियल तेल लगाना अच्छा होता है। इससे स्किन को कई तरह के लाभ मिलते हैं, जैसे स्किन हाइड्रेट होती है, मॉइस्चराइज रहती है और स्किन के फटने और इचिंग होने का रिस्क कम हो जाता है।

Coconut Oil Before Bath: सर्दियों में हम अपनी स्किन पर वही तेल लगाना पसंद करते हैं, जिससे स्किन मॉइस्चर होती है। इसके लिए नारियल तेल अच्छा विकल्प माना जाता है। वैसे भी सर्दियों में स्किन आसानी से ड्राई हो जाती है, जिसकी वजह से त्वचा में खुजली, इरिटेशन और त्वचा से संबंधी कई परेशानियां होने लगती है। आपने देखा होगा कि कुछ लोग नहाने से पहले अपनी त्वचा पर नारियल तेल का उपयोग करते हैं, तो कुछ लोग नहाने के बाद इस तेल को लगाते हैं। वैसे तो सर्दियों में सीमित मात्रा में नारियल स्किन पर लगाया जा सकता है। मगर सवाल ये है कि इसे नहाने से पहले शरीर पर लगाएं या नहाने के बाद। आइए, जानते हैं कि नारियल तेल को शरीर पर लगाने का सही समय क्या है? इस बारे में जानने के लिए हमने सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की।

नहाने से पहले या बाद मेंः कब लगाएं नारियल तेल- When To Apply Coconut Oil Before Bath Or After Bath

should coconut oil be applied before a bath  01 (11)

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की मानें, तो नहाने से पहले त्वचा पर नारियल तेल लगाना ज्यादा अच्छा होता है। इस प्रक्रिया को आयुर्वेद में अभ्यंग कहा जाता है। इस प्रक्रिया के तेल पूरे शरीर की यानी सिर से लेकर पांव तक मालिश की जाती है। आमतौर पर इसके लिए हर्बल तेल का इस्तेमाला किया जाता है। आप नारियल तेल भी लगा सकते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि नहाने से पहले नारियल तेल लगाने पर स्किन ड्राई नहीं होती है, मॉइस्चराइजर लॉक हो जाता है और बॉडी के टॉक्सिंस भी नारियल तेल लगाने के बाद नहाने से बह जाते हैं। इस तरह, नारियल तेल लगाने से लंबे समय तक स्किन सॉफ्ट मॉइस्चराइज रहती है। साथ ही, स्किन हाइड्रेटेड भी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में नहाने से पहले या बाद में लगाएं सरसों का तेल, एक्सपर्ट से जानें क्या है ज्यादा फायदेमंद

नहाने से पहले नारियल तेल लगाने के फायदे

बॉडी डिटॉक्स होती हैः नहाने से पहले जब आप अपनी त्वचा की नारियल तेल से अच्छी तरह मालिश करते हैं, तो इससे स्किन एक्सफोलिएट हो जाती है और नहाने की वजह से सभी टॉक्सिंस बॉडी के बॉडी निकल जाते हैं। इससे बॉडी को डिटॉक्स होने में मदद मिलती है।

मसल्स रिलैक्स होती हैः वैसे तो सर्दियों में हर कोई गुनगुना या हल्का गर्म पानी से नहाना पसंद करता है। गुनगुने पानी का शॉवर लेने से बॉडी अपने आप रिलैक्स फील करती है। वहीं, अगर आप नहाने से पहले नारियल तेल से अपने शरीर की मसाज करते हैं, तो मांसपेशियों को आराम मिलता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मसल्स में आया तनाव भी कम होता है।

स्किन नॉरिश होती हैः सर्दियों में स्किन का ड्राई होना कोई हैरानी की बात नहीं है। यही कारण है कि इन दिनों अपनी स्किन की प्रॉपर केयर करनी चाहिए। इसके लिए नहाने से पहले अपनी त्वचा को नारियल तेल से जरूर मालिश करें। इससे स्किन को डीप नॉरिशमेंट मिलता है, स्किन सॉफ्ट होती है और हाइड्रेटेड भी रहती है।

इसे भी पढ़ें: रात में चेहरे पर नारियल तेल में मिक्स करके लगाएं कैस्टर ऑयल, दूर होंगी कई समस्याएं

मॉइस्चर लॉक होता हैः सर्दियों के दिनों में आप कितनी ही बार क्यों न मॉइस्चराइजर अपनी स्किन पर लगा लें। आपकी त्वचा कुछ समय बाद ज्यों की त्यों हो जाती है यानी स्किन फिर से ड्राई और रूखी नजर आने लगती है। वहीं, अगर नहाने से पहले नारियल तेल लगाया जाता है, तो इससे लंबे समय तक बॉडी मॉइस्चर रहती है। असल में, नहाने से पहले नारियल तेल से अच्छी तरह बॉडी की मालिश करने की त्वा ऑयल को अच्छी तरह एब्जॉर्ब कर लेती है, जो मॉइस्चर को लॉक करने में मदद करती है।

निष्कर्ष

सर्दियों के दिनों में नहाने से पहले अपने शरीर की नारियल तेल से मसाज करना काफी अच्छा होता है। हालांकि, तेल को हल्का गुनगुना कर लेना अच्छा विकल्प है। इससे स्किन मॉइस्चराइज होती है, हाइड्रेट रहती है और मसल्स का तनाव भी कम होता है। वैसे तो नारियल तेल की मदद से कोई भी अभ्यंग कर सकता है, लेकिन अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम है, तो बेहतर है कि आप इसका उपयोग न करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • नारियल का लगाने से क्या होता है?

    नारियल का तेल लगाने से स्किन मॉइस्चराइज होती है, स्किन के फटने का रिस्क कम होता है और बॉडी हाइड्रेटेड भी रहती है। सर्दियों के दिनों में नारियल तेल से मसाज करना काफी स्किन के लिए फायदेमंद होता है।
  • नारियल तेल का इस्तेमाल नहाने पहले करें या नहीं?

    नारियल तेल का इस्तेमाल नहाने से पहले या बाद में, दोनों स्थितियों में किया जा सकता है। हालांकि, नहाने से पहले नारियल तेल से बॉडी की मसाज करना अच्छा होता है।
  • नारियल तेल कब नहीं लगाना चाहिए?

    नारियल का तेल तैलीय और चिपचिपा होता है। इसलिए, अगर किसी को मुंहासे और एक्जिमा की समस्या है, तो उन्हें इसका उपयोग करने से बचना चाहिए।
  • नारियल तेल गर्म है या ठंडा?

    नारियल तेल की तासीर ठंडी मानी जाती है। इसलिए, गर्मियों का इसका उपयोग किया जाना अधिक फायदेमंद होता है। यह शरीर के ठंडक पहुंचाता है और पित्त दोष को शांत करता है।

Read Next

घर पर मल्टीविटामिन पाउडर कैसे बनाएं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 08, 2025 17:52 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 08, 2025 17:52 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content