कई लोगों को ड्राई स्किन की समस्या होती है। कई लोगों की स्किन नॉर्मल से ज्यादा ड्राई रहती है और कुछ लोगों को एक्जिमा, सोरायसिस या ब्लड शुगर जैसी मेडिकल कंडीशन्स या बार-बार हाथ धोने, धूल-मिट्टी में रहने और धूप में रहने के कारण स्किन के ड्राई होने की समस्या होती है। इससे राहत के लिए लोग तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिन में एक नारियल तेल है, लेकिन क्या ड्राई स्किन से राहत के लिए नारियल तेल के इस्तेमाल किया जा सकता है? आइए इस बारे में Dr. Shireen Furtado, Sr. Consultant - Medical & Cosmetic Dermatology, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।
इस सवाल का जवाब हर व्यक्ति की स्किन टाइप और इससे जुड़ी समस्याओं पर निर्भर करता है। कुछ लोगों को इससे अच्छा फायदा मिल सकता है, लेकिन कुछ लोगों को ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है। इसलिए यह समझना जरूरी है कि नारियल का तेल कैसे काम करता है?
क्या सिर्फ नारियल तेल ड्राई स्किन के लिए काफी है?
डॉ. शिरीन के अनुसार, अगर आपकी स्किन हल्की ड्राई है, तो कई मामलों में नारियल का तेल काफी हो सकता है। लेकिन अगर स्किन बहुत ज्यादा सूखी, फटी हुई, खुजली वाली या बार-बार खराब होने वाली है, तो सिर्फ नारियल का तेल का इस्तेमाल करना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए सही स्किन केयर जरूरी है।
ऐसा इसलिए होता क्योंकि नारियल के तेल में कुछ ऐसे जरूरी मॉइस्चराइजिंग तत्व नहीं होते, जो त्वचा की डैमेज स्किन बैरियर को ठीक करने में मदद करते हैं। इसमें सेरामाइड्स, ग्लिसरीन, हायल्यूरोनिक एसिड और यूरिया जैसे जरूरी तत्व नहीं होते, जो साइटिंफिक तरीके से तैयार किए गए डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा सुझाए गए मॉइस्चराइजर में पाए जाते हैं। ये तत्व त्वचा को गहराई से नमी देने और स्किन बैरियर को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
साल 2004 में Dermatitis में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, मॉइस्चराइजर के तौर पर नारियल तेल को इस्तेमाल करना असरदार और सेफ माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या बारिश का पानी स्किन इंफेक्शन का कारण बन सकता है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें
-1784966016913.jpg)
नारियल का तेल स्किन के लिए कैसे काम करता है?
डॉ. शिरीन बताती हैं, नारियल तेल को कई सालों से ड्राई स्किन के लिए नेचुरल उपाय के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें अच्छी मात्रा में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो स्किन को सॉफ्ट बनाने और नमी को बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा, नारियल तेल को नहाने के बाद लगाने पर, यह स्किन के ऊपर एक पतली प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है, जो स्किन से पानी को निकलने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है, जिससे स्किन लंबे समय तक हाइड्रेट और सॉफ्ट रहती है।
डॉ. शिरीन के अनुसार, हल्की ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए नारियल तेल अच्छे मॉइस्चराइजिंग फायदा दे सकता है और स्किन को आराम पहुंचा सकता है। बता दें, नारियल तेल में हल्के एंटी बैक्टीरियल गुणों वाले नेचुरल तत्व भी होते हैं, जो स्किन की सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।
किन लोगों को नारियल तेल के भरोसे नहीं रहना चाहिए?
डॉ. शिरीन के अनुसार, एक्जिमा, डायबिटीज, बहुत ज्यादा ड्राई स्किन, स्किन के फटने या स्किन बैरियर को गंभीर नुकसान होने जैसी कुछ समस्याओं में लोगों को स्किन का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए सिर्फ नारियल तेल काफी नहीं होता है।
डॉ. शिरीन आगे कहती हैं, स्किन से जुड़ी इन स्थितियों के लिए में डॉक्टर द्वारा बताए गए मेडिकल मॉइस्चराइजर अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं, क्योंकि वे स्किन को गहराई से नमी देने के साथ उसको रिपेयर करने में भी मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: बारिश के मौसम में स्किन में होती है खुजली? जानें कब है या चिंता की बात
सही मॉइस्चराइजर चुनना है जरूरी
डॉ. शिरीन का कहना है, कुछ लोगों में नारियल का तेल स्किन के पोर्स को बंद कर सकता है, खासकर चेहरे पर लगाने पर। ऐसे में यह ऑयली स्किन या मुंहासों वाली स्किन वाले लोगों के लिए यह सही नहीं है। ऐसे में सही मॉइस्चराइजर चुनना व्यक्ति की स्किन टाइप और रूखेपन के कारण पर निर्भर करता है। हाथों-पैरों या शरीर पर हल्के रूखेपन के लिए नारियल तेल काफी हो सकता है, लेकिन लंबे समय से या गंभीर रूप से ड्राई स्किन के लिए काफी नहीं हो सकता है।
अगर नारियल का तेल इस्तेमाल करने के बावजूद त्वचा खुरदरी, खुजली वाली, फटी हुई या सूजन वाली रहती है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा बताए गए मेडिकल मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
ड्राई स्किन की देखभाल के उपाय
डॉ. शिरीन बताती हैं, सिर्फ मॉइस्चराइजर या नारियल का तेल लगाना ही पर्याप्त नहीं होता है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए कुछ अच्छी आदतों को अपनाना भी जरूरी होता है।
- नहाने के तुरंत बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं, जब त्वचा हल्की गीली हो।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
- बहुत गर्म पानी की बजाय हल्के गुनगुने पानी से कम समय के लिए नहाएं।
- हार्ड साबुन के अधिक इस्तेमाल से बचें।
- हेल्दी डाइट लें।
- त्वचा को तेज धूप से बचाएं। ऐसा करने से स्किन को हाइड्रेट करने में मदद मिलती है।
डॉ. शिरीन आगे कहती हैं, अच्छी स्किनकेयर आदतों और सही मॉइस्चराइजिंग प्रोडक्ट्स का एक साथ इस्तेमाल करने से स्किन बैरियर को सबसे अच्छी सुरक्षित रखा जा सकता है।
कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?
अगर नारियल का तेल लगाने के बाद भी स्किन लगातार ड्राई बनी रहती है, बार-बार खुजली होती है, स्किन फटने लगती है और सूजन हो, तो घरेलू उपायों को अपनाने के बजाए, तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
इसके अलावा, अगर ड्राई स्किन का कारण एक्जिमा, सोरायसिस, डायबिटीज, थायरायड या कोई अन्य मेडिकल समस्या है, तो सिर्फ स्किन पर तेल लगाने से यह परेशानी पूरी तरह ठीक नहीं होगी। ऐसी स्थिति में अलस बीमारी को समझना और इसका इलाज भी जरूरी होता है।
निष्कर्ष
नारियल तेल सिर्फ हल्की ड्राई स्किन की समस्या से परेशान लोगों के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम कर सकता है, लेकिन यह मीडियम या गंभीर रूप से ड्राई स्किन के लिए पर्याप्त नहीं है, खासकर फटी, ड्राई या किसी बीमारी के कारण स्किन के ड्राई होने पर। इन स्थितियों में डॉक्टर द्वारा बताए गए साइंटिफिक तौर पर तैयार किए गए मॉइस्चराइजर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा, स्किन को हेल्दी रखने के लिए स्किन से जुड़ी अच्छी और स्वस्थ आदतों को अपनाना फायदेमंद होता है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
नारियल का तेल लगाने से क्या होता है?
नारियल तेल लगाने से स्किन को हाइड्रेट रखने, सॉफ्ट बनाने और स्किन बैरियर को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।ड्राई स्किन पर क्या नहीं लगाना चाहिए?
ड्राई स्किन की समस्या में व्यक्ति को हार्ड साबुन, खुशबू वाले प्रोडक्ट्स, एक्सफोलिएटर और अल्कोहल बेस्ड टोनर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 25, 2026 13:26 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Shireen Furtado