बारिश के मौसम में लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने लगती है। ऐसे में पसीना, धूल-मिट्टी, गंदगी और नमी के कारण लोगों को बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है, जिसके कारण लोगों को स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें में शामिल है, त्वचा में खुजली होने, त्वचा में जलन और लाल दाने होने की समस्या। अक्सर लोग इसको आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। बारिश के मौसम में अक्सर लोग अपनी त्वचा को खुजाते रहते हैं, लेकिन लोग यह नहीं समझ पाते हैं कि ये परेशानी चिंता की बात कब हो सकती है? आइए इस बारे में दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट के डर्मेटोलॉजी विभाग में सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विजय सिंघल से जानें।
बारिश में क्यों होती है त्वचा में खुजली की समस्या?
डॉ. विजय सिंघल के अनुसार, बारिश के मौसम में पसीना, नमी और गंदगी की वजह से त्वचा में खुजली होना आम है। कई बार इसका कारण फंगल इंफेक्शन, एलर्जी या घमौरियां होती हैं। इसके अलावा, कुछ लोगों को बारिश के मौसम में किसी साबुन, डिटर्जेंट, गंदे कपड़ों या वातावरण में मौजूद एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों से भी त्वचा में खुजली हो सकती है। हर बार होने वाली खुजली गंभीर नहीं होती है, लेकिन कुछ स्थितियों में यह किसी इंफेक्शन या स्किन से जुड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकती है। ऐसे में खुजली की समस्या को समझना जरूरी है।
साल 2010 में Indian Journal of Dermatology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, मानसून या बारिश के मौसम में त्वचा में खुजली और इंफेक्शन के बढ़ने के बैक्टीरियल इंफेक्शन, घमौरियों और नॉर्मल इंफेक्शन जैसे कई कारण हो सकते हैं।
कब खुजली नॉर्मल मानी जाती है?
डॉ. विजय के अनुसार, अगर त्वचा में हल्की खुजली होती है और वह कुछ दिनों में अपने आप या नॉर्मल देखभाल और साफ-सफाई से ठीक हो जाती है, तो यह चिंता की बात नहीं है। मौसम में बदलाव होने, ज्यादा पसीना आने या त्वचा में थोड़ी देर तक नमी रहने के कारण ये परेशानियां होती हैं। ऐसी स्थिति में त्वचा को साफ और ड्राई रखने, रोजाना नहाने, साफ कपड़े पहनने और पसीना आने पर शरीर को अच्छी तरह सुखाना मददगार हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: कम उम्र में सफेद बालों की समस्या: क्या यह जेनेटिक होता है? जानें दोनों में कनेक्शन
खुजली की समस्या कब होती है गंभीर?
डॉ. विजय बताते हैं, कुछ लक्षण ऐसे होते हैं, जो बताते हैं यह खुजली की समस्या नॉर्मल नहीं है। ऐसे में अगर खुजली के साथ त्वचा के लाल होने, लाल चकत्ते होने, पस, सूजन आने, तेज दर्द होने, बुखार होने, दाग होने और दाग के तेजी से फैलने की समस्या होती है, तो यह इंफेक्शन बढ़ने के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में इन परेशानियों को नजरअंदान बिल्कुल न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
-1784706624030.jpg)
साल 2010 में Indian Journal of Dermatology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, मानसून और उमस के दौरान स्किन की खुजली की समस्या के साथ बैक्टीरियल इंफेक्शन के लक्षण दिखने, इम्पेटिगो (पपड़ीदार घाव), फुरुनकुलोसिस (furunculosis) (फोड़े-फुंसी), पस वाले दाने, कीड़े के काटने जैसे दाने तेजी से फैल रहे हों, तो ये इंफेक्शन के संकेत हो सकते हैं। इसमें डॉक्टर से सलाह लें।
किन लोगों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए?
डॉ. विजय आगे कहते हैं, कुछ लोगों में स्किन से जुड़ी समस्याएं गंभीर बन सकती हैं। जिन लोगों को डायबिटीज या पहले से एक्जिमा, सोरायसिस या स्किन से जुड़ी कोई स्किन से जुड़ी बीमारी है। उन लोगों को बरसात के मौसम में ज्यादा सावधान रहना चाहिए। समय से डॉक्टर से सलाह लेने से स्किन की समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है।
बारिश के मौसम में खुजली की समस्या से बचने के लिए क्या करें?
डॉ. विजय कहते हैं, बारिश के मौसम में खुजली की समस्या से बचने के लिए त्वचा की सही देखभाल करना जरूरी है। इसके लिए कुछ आसान आदतों को अपनाना फायदेमंद हो सकता है। इन आदतों को अपनाने से स्किन के इंफेक्शन को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
- रोज साफ पानी से नहाएं।
- नहाने के बाद शरीर को अच्छी तरह सुखाएं।
- पसीना आने पर गीले कपड़े जल्दी बदल लें।
- सूती और साफ कपड़ों को पहनें।
- कपड़े, तौलिया या अपनी पर्सनल चीजों को किसी के साथ बिल्कुल भी शेयर न करें।
- गीले जूते और मोजे न पहनें।
- स्किन को लंबे समय तक गीला न रहने दें।
इसे भी पढ़ें: इंफेक्शन से बचने के लिए मानसून में अपनाएं स्किन केयर की ये 10 आदतें, जानें एक्सपर्ट से
बिना सलाह के क्रीम लगाने से बचें
डॉ. विजय आगे बताते हैं कि अक्सर लोगों को त्वचा में खुजली होती है, तो वे बिना डॉक्टर से सलाह लिए मेडिकल स्टोर से क्रीम खरीदकर लगा लेते हैं, लेकिन हर खुजली का कारण अलग होता है। ऐसे में कोई भी क्रीम लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से कई बार खुजली और स्किन से जुड़ी समस्या के बढ़ने का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में स्किन इंफेक्शन से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
अगर खुजली कई दिनों तक लगातार बनी रहे, घरेलू उपायों को अपनाने के बाद भी आराम न मिले या इसके साथ लाल चकत्ते, पस, सूजन, तेज दर्द, बुखार या तेजी से फैलते दाग दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति को पहले से डायबिटीज या स्किन से जुड़ी कोई बीमारी है और खुजली बढ़ती जा रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ऐसा करने से इंफेक्शन को बढ़ने से रोका ज सकता है।
निष्कर्ष
बरसात के मौसम में त्वचा में खुजली होना एक आम समस्या हो सकती है, लेकिन हर बार इसे नॉर्मल समझना सही नहीं है। अगर खुजली हल्की हो और कुछ दिनों में ठीक हो जाए, तो यह आम परेशानी हो सकती है, लेकिन अगर इसके साथ लाल रैश, पस, सूजन, तेज दर्द, बुखार या तेजी से फैलते दाग जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, खासकर डायबिटीज या पहले से किसी स्किन की बीमारी से पीड़ित लोगों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए। स्किन को हेल्दी रखने और इन समस्याओं से बचने के लिए साफ और ड्राई रखना जरूरी है। इसके अलावा, बिना सलाह कोई भी क्रीम न लगाएं।
All Images Credit- Freepik
FAQ
बारिश में स्किन एलर्जी से बचने के लिए क्या करें?
बारिश के मौसम में स्किन एलर्जी से बचने के लिए ढीले और सूती कपड़े पहने, भीगने के तुरंत बाद नहाएं, बगल और जांघों के बीच के हिस्से को ड्राई रखें, त्वचा की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें और खानपान का भी ध्यान रखें।बरसात के मौसम में खुजली कैसे बंद करें?
बरसात के मौसम में कई लोगों को त्वचा में खुजली होने की समस्या होती है। ऐसे में इससे बचने के लिए त्वचा की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, साफ और सूती कपड़े पहनें, रोज नहाएं और हेल्दी डाइट लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 22, 2026 14:15 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Vijay Singhal