Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

इंफेक्शन से बचने के लिए मानसून में अपनाएं स्किन केयर की ये 10 आदतें, जानें एक्सपर्ट से

मानसून में नमी बढ़ने से स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इन समस्याओं से बचने के लिए स्किन को साफ, सूखा और हाइड्रेटेड रखने जैसी 10 जरूरी स्किनकेयर की आदतों का अपनाना फायदेमंद होता है।

इस पेज पर:-


मानसून आते ही लोगों को स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने लगती है, जिससे बैक्टीरिया और फंगस के तेजी से पनपने का खतरा बढ़ने लगता है। इस समय व्यक्ति को त्वचा में खुजली होने, फंगल इंफेक्शन होने, रैशेज होने, एलर्जी और रैशेज होने जैसी कई परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में अगर त्वचा की सही देखभाल न की जाएं, तो ये परेशानियां और बढ़ जाती हैं, इसलिए त्वचा की सही देखभाल करना जरूरी हो जाता है। ऐसे में आइए Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से जानें स्किन केयर की अच्छी आदतों के बारे में।

मानसून में स्किन केयर की अच्छी आदतें

डॉ. चांदनी जैन बताते हैं, बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है। इसके कारण कई बार ज्यादा पसीना आने लगता है और स्किन के लंबे समय तक गीला रहने से बैक्टीरिया और फंगस का खतरा बढ़ने लगता है, जिससे त्वचा के मोड़, पैरों की उंगलियों के बीज और बगल जैसे हिस्सों में इंफेक्शन जल्दी हो सकता है। इसके अलावा, ब्रेकआउट और स्किन एलर्जी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में स्किन को साफ और हेल्दी रखने के लिए अच्छी आदतों को अपनाना जरूरी है।

1. त्वचा को रोजाना साफ रखें

मानसून में दिन में कम से कम दो बार चेहरे और शरीर की सफाई करना अच्छी आदत है। स्किन टाइप के अनुसार हल्के और माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। बाहर से घर जाने के बाद चेहरे और हाथ-पैरों को अच्छी तरह धोना चाहिए ताकि धूल-मिट्टी, गंदगी और पसीने को स्किन से हटाया जा सके। ध्यान रहे, बहुत ज्यादा हार्ड साबुन का इस्तेमाल करने से त्वचा में मौजूद नेचुरल नमी कम हो सकती है, इसलिए ऐसे प्रोडक्ट चुनें जो स्किन को साफ रखने के साथ स्किन को सेफ रख सके। इसके अलावा, स्किन को अच्छे से साफ करने के लिए हफ्ते में 2 बार एक्सफोलिएट किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे के अनचाहे बालों को नेचुरल तरीके से कैसे हटाएं? एक्सपर्ट से जानें

2. स्किन को ड्राई रखें

बारिश के मौसम में स्किन को हेल्दी रखने और किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचने के लिए स्किन को ड्राई और साफ रखने की कोशिश करें, खासकर बगल, जांघों के बीच के हिस्से, पैरों, पैरों की उंगलियों के बीच और ब्रेस्ट के नीचे। ध्यान रहे, बारिश में भीगने के बाद अपनी स्किन को अच्छे से सुखा लें, साथ ही साफ और सूखे कपड़े पहनें।

3. नियमित रूप से स्किन को मॉइस्चराइज करें

कई लोगों को मानसून में स्किन पर माइस्चराइज लगाने की जरूरत महसूस नहीं होती है, जबकि ऐसा नहीं है। इस दौरान भी स्किन को मॉइस्चराइज रखना जरूरी होता है। ऐसे में हल्के, नॉन ग्रीसी और स्किन टाइप के अनुसार सही मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे स्किन को नेचुरल रूप से सेफ और हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

monsoon skincare habits to prevent infections 01 (6)

4. सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

लोगों का मानना है कि बरसात के मौसम में धूप नहीं होती है, तो सनस्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन बादल होने के बाद भी यूवी रेज स्किन तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में बरसात में भी नियमित रूप से सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे, ऐसी सनस्क्रीन चुनें जो एजिंग, पिग्मेंटेशन और सनबर्न से बचा सके।

5. ज्यादा मेकअप के इस्तेमाल से बचें

बारिश के मौसम में ज्यादा हैवी मेकअप का इस्तेमाल करने से बचें। मेकअप पसीने के साथ मिलकर स्किन के पोर्स को बंद कर देता है, जिसके कारण एक्ने और पिंपल्स की समस्या हो सकती है। ऐसे में इस दौरान हल्के मेकअप का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, सोने से पहले मेकअप हटाएं और मेकअप ब्रश की साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखें।

6. पर्याप्त पानी पिएं

बारिश के मौसम में अक्सर प्यास कम लगती है, जिसके कारण लोग पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं। इस दौरान स्किन को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। शरीर को हाइड्रेट रखने से स्किन की इलास्टिसिटी को बनाए रखने, स्किन बैरियर को स्वस्थ बनाए रखने, स्किन को रिपेयर करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: मानसून के दौरान लोग ज्यादा बीमार क्यों पड़ते हैं? जानें डॉक्टर से

7. साफ और सूती कपड़े पहनें

बरसात में साफ, सूती और आरामदायक कपड़े पहनें। सूती कपड़े पसीने को आसानी से सोख लेते हैं, जिससे त्वचा का सांस लेने में मदद मिलती है और स्किन का फंगल इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, स्किन पर कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

8. पैरों की सफाई का खास ध्यान रखें

मानसून में पैरों सबसे ज्यादा कीचड़ और गंदे पानी के संपर्क में आते हैं। ऐसे में बाहर से आने के बाद पैरों को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर सुखाएं। अगर जूते गीले हो जाएं, तो उन्हें पूरी तरह सूखने के बाद ही दोबारा पहनें। रोजाना साफ और सूखे मोजे पहननें। इनसे इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।

9. अपनी पर्सनल चीजों को दूसरों से शेयर न करें

फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचने के लिए अपनी पर्सनल चीजें जैसे तौलिया, रूमाल, कपड़े, कंघी या अन्य पर्सनल चीजें किसी के साथ शेयर न करें। अपने तौलिए को नियमित रूप से धोकर अच्छी तरह सुखाना भी जरूरी है। बता दें, इंफेक्शन एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक भी फैल सकते हैं।

10. हेल्दी डाइट लें

हेल्दी स्किन के लिए बाहरी देखभाल के साथ हेल्दी डाइट लेना भी जरूरी होता है। ऐसे में स्वस्थ स्किन के लिए डाइट में प्रोटीन, विटामिन ए, सी और ई जैसे पोषक तत्वों से युक्त हरी सब्जियों, मौसमी फलों, नट्स, सीड्स और लीन प्रोटीन को शामिल करें। इनसे स्किन को रिपेयर करने, स्वस्थ रखने और इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, अनहेल्दी, प्रोसेस्ड फूड्स और शुगरी फूड्स या ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें।

किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

अगर किसी व्यक्ति को स्किन पर लगातार खुजली, लाल रैश, दर्द, सूजन, पस, बदबू या लंबे समय तक रहने वाले दाने दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। समय पर जांच और सही इलाज से इंफेक्शन को बढ़ने से रोका जा सकता है। इसके अलावा, बच्चों और बुजुर्गों की स्किन भी ज्यादा सेंसिटिव होती है। ऐसे में उनको लंबे समय तक गीले कपड़ों में न रहने दें और स्किन की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें

निष्कर्ष

मानसून लोगों को अच्छा तो बहुत लगता है, लेकिन इस दौरान लोगों को स्किन इंफेक्शन या इससे जुड़ी अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इन समस्याओं से बचने के लिए स्किन का साफ-सफाई का ध्यान रखें, स्किन को ड्राई रखें, मॉइस्चराइज करें, सनस्क्रीन लगाएं, ज्यादा मेकअप का इस्तेमाल न करें, शरीर को हाइड्रेट रखें, साफ और सूती कपड़े पहनें, पैरों की सफाई का खास ध्यान रखें, हेल्दी डाइट लें और पर्सनल चीजों को किसी से भी शेयर न करें। ध्यान रहे, त्वचा में रैशेज, दर्द, सूजन, जलन, ज्यादा खुजली होने और लंबे समय तक दाने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • चेहरे को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

    चेहरे को हेल्दी रखने के लिए स्किन को नियमित रूप से क्लींज करें, चेहरे को मॉइस्चराइज करें, टोनर का इस्तेमाल करें, पर्याप्त पानी पिएं, हेल्दी डाइट लें और नियमित रूप से सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
  • हेल्दी स्किन के लिए बारिश में क्या खाएं?

    बारिश के मौसम में स्किन को हेल्दी रखने के लिए हरी सब्जियां, अखरोट, बादाम, कद्दू के बीज और विटामिन सी से भरपूर अमरूद, पपीता और नींबू जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। 

Read Next

Ringworm और Eczema में फर्क कैसे पहचानें? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 19, 2026 13:03 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content