चेहरे पर अनचाहे बाल आना एक आम समस्या है, जिनको लेकर महिलाएं ज्यादा परेशान रहती हैं। इनके कारण कई महिलाएं बाहर जाने से भी बचने लगती हैं। कई महिलाएं इनको हटाने के लिए अलग-अलग तरीकों को अपनाती हैं। जिसमें ज्यादातर महिलाएं किसी और उपाय से पहले घरेलू उपायों को अपनाना पसंद करती हैं। हालांकि, घरेलू उपाय चेहरे के बालों को हटाने में कुछ हद तक ही मदद कर सकते हैं। आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए घरेलू उपाय के बारे में।
चेहरे पर अनचाहे बाल क्यों आते हैं?
फेशियल हेयर की समस्या जेनेटिक्स, हार्मोन्स में बदलाव होने और कई मेडिकल कंडीशन के कारण महिलाओं को ये समस्याएं हो सकती हैं। कई बार ये बाल काफी मोटे और घने दिखते हैं। इनको हटाने के लिए कई बार महिलाएं वैक्सिंग, थ्रेडिंग और शेविंग जैसे उपायों को भी अपनाती हैं, लेकिन इनके लिए घरेलू उपायों को भी अपनाया जा सकता है। इसके लिए गेहूं का आटा, बेसन और चीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
साल 2023 में StatPearls मेडिकल रिसोर्स के अनुसार, चेहरे पर अनचाहे बाल PCOS, एंड्रोजन-सीक्रेटिंग ट्यूमर, नॉन-क्लासिकल कंजेनिटल एड्रिनल हाइपरप्लासिया,नॉन-हाइपरएंड्रोजेनिक हिर्सुटिज्म, दवाओं का साइड इफेक्ट आदि कारण शामिल हैं।
गेहूं के आटे, बेसन और चीनी से चेहरे के बाल कैसे हटाएं?
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, गेहूं के आटे, बेसन और शहद की मदद से फेशियल हेयर को कुछ हद तक कम किया जा सकता है, साथ ही इनसे स्किन की सफाई करने और एक्सफोलिएट करने में भी मदद मिलती है।
Cleveland Clinic के अनुसार, शुगरिंग चेहरे के अनचाहे बालों को नेचुरल रूप से हटाने का एक पुराना तरीका है। इस तकनीक में उपयोग किया जाने वाला पेस्ट पूरी तरह से नेचुरल चीजों जैसे पानी और चीनी को मिलाकर बनाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: बिना सैलून जाए बालों को शाइनी बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
-1784205091830.jpg)
फेशियल हेयर के लिए कैसे बनाएं मास्क?
इसके लिए 1 पैन में 3-4 चम्मच चीनी में हल्दी और पानी को डालकर धीमी आंच पर उबाल लें और इसको गाढ़ा होने तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और फिर बेसन और आटे को धीरे-धीरे मिलाएं।
कैसे लगाएं ये मास्क?
- इसके लिए सबसे पहले फेसवॉश की मदद से चेहरे को साफ करें और सुखाएं।
- अब इस पेस्ट को चेहरे पर उन हिस्सों पर लगाएं, जहां अनचाहे बाल हैं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद हाथों को गीलाकर करके हल्के हाथ से बालों की उल्टी दिशा में रगड़ते हुए पेस्ट को हटाएं।
- फिर चेहरे को पानी से धो लें।
- इसके बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं, ताकि स्किन हाइड्रेट रहे।
इसे भी पढ़ें: क्या आप चेहरे को जरूरत से ज्यादा स्क्रब कर रहे हैं? जानें स्किन बैरियर डैमेज के संकेत
आटे, बेसन और शहद के मास्क के फायदे
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल बताती हैं, आटे, बेसन और शहद के मास्क का इस्तेमाल करने से चेहरे के बालों को कुछ हद तक हटाने के साथ-साथ स्किन को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। जैसे -
- स्किन के डेड सेल्स को हटाए
- गंदगी को दूर करे
- स्किन को साफ करे
- हल्के बालों को हटाने में मदद मिलती है
- इसमें मौजूद शहद स्किन को मॉइस्चराइज रखता है
- स्किन सॉफ्ट बनाए
सावधानियां
इस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर स्किन पर जलन, खुजली या रेडनेस महसूस होती है, तो इसकी इस्तेमाल करने से बचें। इसको हटाने के लिए बहुत तेज या ज्यादा न रगड़ें। इसके इस्तेमाल सीमित करें और स्किन पर अगर को कट, इंफेक्शन, घाव या गंभीर मुंहासे हैं, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें। ध्यान रहे, घरेलू उपाय हमेशा सभी के लिए फायदेमंद हो ऐसा जरूरी भी नहीं है। सभी लोगों की स्किन अलग होती है। हालांकि, यह उपाय बालों की जड़ों को खत्म नहीं करता और न ही परमानेंट तरीके से बाल हटाने का तरीका है।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
अगर चेहरे पर अनचाहे बाल तेजी से बढ़ रहे हैं, बाल पहले से ज्यादा मोटे हैं, वजन बढ़ने, पीरियड्स के अनियमित होने या हार्मोन्स से जुड़ी परेशानियों के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि समय रहते परेशानी का पता लगाया जा सके और इसका इलाज किया जा सके।
निष्कर्ष
आटा, बेसन, चीनी और गुनगुने पानी बने पेस्ट को फेशियल हेयर को हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्किन को एक्सफोलिएट करने, स्किन को साफ करने, सॉफ्ट बनाने, मॉइस्चराइज करने और हल्के बालों को हटाने में मदद मिल सकती है, लेकिन ये चेहरे के अनचाहे बालों को परमानेंट तरीके से नहीं हटाता है और यह जरूरी नहीं की ये घने फेशियल हेयर को भी हटा पाए। ऐसे में घने बाल दिखने या कोई परेशानी महसूस होने की समस्या होती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
महिलाओं को फेशियल हेयर क्यों होते हैं?
महिलाओं को शरीर में हार्मोन्स के असंतुलित होने, जेनेटिक्स, दवाइयों, मेनोपॉज, थायराइड और पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) जैसी मेडिकल कंडीशन्स के कारण फेशियल हेयर की समस्या हो सकती है।फेशियल हेयर कैसे हटाएं?
फेशियल हेयर को हटाने के लिए महिलाएं शेविंग, वैक्सिंग या थ्रेडिंग जैसे उपायों को अपनाया जा सकता है। इसके अलावा, लेजर हेयर रिमूवल प्रक्रिया या कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 16, 2026 18:03 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma