वर्तमान में बालों का झड़ना और ड्राईनेस की समस्या काफी आम हो गई है, जिनसे निपटने के लिए लोग महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई लोग अपने बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए कई तरह के घरेलू उपायों को इस्तेमाल करते हैं। इनमें चावल और मेथी दाना भी शामिल है। ये दोनों ही चीजें आपके बालों के लिए वरदान से कम नहीं है। मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि चावल का पानी बालों को मजबूती और चमक देता है, जबकि मेथी दाना स्कैल्प को पोषण देने और बालों का झड़ना कम करने में मदद करता है। इन दोनों के नेचुरल गुणों से बना होममेड हेयर सीरम आपके बालों के लिए फायदेमंद होता है।
बालों के लिए चावल और मेथी हेयर सीरम के फायदे
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, चावल और मेथी का मिश्रण बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। बालों में इसके सीरम लगाने के कई फायदे हैं, जैसे-
- बालों को मुलायम बनाए- चावल के पानी में स्टार्च होता है, जो बालों की सतह पर एक परत बनाकर उन्हें मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकता है। इससे बालों में कंघी करना भी आसान हो सकता है।
- ड्राईनेस से राहत- मेथी के बीजों में म्यूसिलेज नाम के जेल जैसा पदार्थ होता है। इसे पानी में भिगोने पर यह एक चिकना मिश्रण बनाता है, जो बालों को कुछ हद तक मुलायम महसूस करा सकता है, जिससे ड्राईनेस से राहत मिल सकती है।
- बालों की चमक बढ़ाए- चावल और मेथी दाने का मिश्रण बालों को ज्यादा चिकना महसूस कराता है, जिससे उनमें कुछ समय के लिए चमक आ सकती है।
- उलझे बालों को संभालना आसान- अगर आपके बाल रूखे और उलझने वाले हैं, तो इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से बालों को सुलझाने में मदद मिल सकती है।
साल 2022 में Journal of Drugs in Dermatology में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, स्किन या स्कैल्प में राइस लगाने से बालों के बढ़ने की प्रक्रिया को बढ़ावा मिल सकता है। इसके अलावा, यह बालों के झड़ने की समस्या को भी रोकने में कारगर है।
इसे भी पढ़ें: किन लोगों को नहीं करना चाहिए हेयर सीरम का इस्तेमाल? जान लें इसके भारी नुकसान
घर पर नेचुरल हेयर सीरम बनाने का तरीका
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, चावल और मेथी का सीरम घर पर बनाना काफी आसान है। इसे तैयार करने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी-
सामग्री
- चावल- 2 बड़े चम्मच
- मेथी दाना- 1 छोटा चम्मच
- पानी- 1 से 1.5 कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले चावल को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि उसमें मौजूद धूल और गंदगी निकल जाए।
- एक कटोरी में चावल और मेथी दाना डालकर उसमें पानी मिलाएं।
- इस मिश्रण को लगभग 6 से 8 घंटे या रात भर ढककर भिगो दें।
- अगली सुबह मिश्रण को हल्का मसल लें, ताकि मेथी का जेल जैसा पदार्थ पानी में मिल जाए।
- अब इसे साप कपड़े या महीन छलनी में छान लें।
- तैयार मिश्रण को एक साफ कंटेनर में डालें। जरूरत हो तो इसे थोड़ा पानी मिलाकर पतला कर सकते हैं।
Rice-And-Fenugreek-Hair-Serum-Recipe
सीरम लगाने का सही तरीका
डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि इस सीरम का सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है, ताकि बालों को नुकसान पहुंचाए बिना इसका फायदा पा सकें। इसका सही तरह से इस्तेमाल करने के लिए-
- बालों को अच्छी तरह साफ करें और हल्के गीले बालों पर इसका इस्तेमाल करें।
- थोड़ी मात्रा में सीरम लेकर हथेलियों पर लेकर बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं।
- अगर आपका स्कैल्प सेंसिटिव, खुजली वाला या पहले से प्रभावित है, तो इसे सीधे जड़ों पर लगाने से बचें।
- पहली बार इस सीरम का इस्तेमाल करते समय इसे 10 से 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर सादे पानी से धो लें। अगर कोई परेशानी न हो तो आप आगे भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इस सीरम का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करना काफी होता है।
- ध्यान रहे इस सीरम को रातभर बालों में लगाकर रखने की जरूरत नहीं है। अगर बालों में चिपचिपापन, खुजली या रूखापन बढ़े तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें।
इसे भी पढ़ें: क्या रोजाना बालों में हेयर सीरम लगाना सही है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें
किन बातों का रखें ध्यान?
डॉ. किरण गुप्ता के मुताबिक, नेचुरल चीजें होने का मतलब यह नहीं है कि वह हर व्यक्ति के लिए यह चावल और मेथी का सीरम पूरी तरह सुरक्षित होगा। इसलिए, इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
- सीरम का इस्तेमाल करने से पहले थोड़ी मात्रा में हाथ के अंदरूनी हिस्से पर लगाकर देखें। जलन, रेडनेस या खुजली होने पर इसे बालों में न लगाएं।
- चावल और मेथी का पानी जल्दी खराब हो सकता है। इससे बेहतर है कि आप हर बार ताजा सीरम तैयार करें। बचा हुआ मिश्रण सही तरीके से तुरंत इस्तेमाल न हो सके, तो फेंक दें। कमरे के तापमान पर लंबे समय तक न रखें।
- मिश्रण तैयार करने के लिए साफ कटोरी, छलनी और कंटेनर का इस्तेमाल करें। गंदे बर्तन या अन्य चीजों का इस्तेमाल करने से आपका सीरम भी दूषित हो सकता है।
- अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, स्कैल्प पर घाव हैं या लगातार खुजली हो रही है तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय स्किन एक्सपर्ट से कंसल्ट करें।
निष्कर्ष
चावल और मेथी से बना नेचुरल हेयर सीरम बालों को मुलायम बनाने, उलझन कम करने और कुछ समय के लिए चमक देने के लिए एक आसान घरेलू विकल्प हो सकता है। इसे बनाने के लिए महंगी सामग्री की जरूरत नहीं होती है और सही सावधानियों के साथ इसे घर पर तैयार किया जा सकता है। हालांकि, इस सीरम को बालों की ग्रोथ बढ़ाने या हेयर फॉल रोकने का पूरी तरह उपाय नहीं समझना चाहिए।
Image Credt: Freepik
FAQ
चावल का पानी बालों में कब लगाना चाहिए?
चावल का पानी शैंपू करने के बाद बालों की जड़ों और लंबाई में लगाना चाहिए। इसे 15 से 20 मिनट तक बालों में लगाकर रखने के बाद सादे पानी से धो लें।बालों में मेथी कितने दिन लगानी चाहिए?
बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए मेथी के पेस्ट को हफ्ते में 1 से 2 बार लगाना काफी होता है। इसे बालों में लगातार 30 से 45 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सादे पानी या माइल्ड शैंपू से धो लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 18, 2026 13:47 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta
