Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chetan Sharma , Consultant - Ayurveda

डैंड्रफ और हेयर फॉल में मेथी का पानी है फायदेमंद, जानें कैसे करें इस्तेमाल

डैंड्रफ और हेयर फॉल होने पर मेथी का पानी काफी असरदार हो सकता है। मेथी को आयुर्वेद में बालों के लिए फायदेमंद माना गया है। आयुर्वेदाचार्य से जानें बालों की समस्याओं के लिए मेथी का कैसे इस्तेमाल करें।

मानसून में बहुत सारे लोग बालों में डैंड्रफ, खुजली और लगातार झड़ते बालों से लोग परेशान रहते हैं। इन समस्याओं से छुटकारे के लिए कई लोग मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर बालों पर लगाने की सलाह देते हैं। कहा जाता है कि इससे डैंड्रफ कम हो सकता है, बाल मजबूत हो सकते हैं और हेयर ग्रोथ में भी मदद मिल सकती है। लेकिन सवाल यह है कि इन दावों के पीछे कितनी सच्चाई है? यह जानने के लिए हमने Dr. Chetan Sharma, Sr. Ayurveda Consultant, Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की।

मेथी दाना कैसे फायदेमंद है?

Dr. Chetan Sharma कहते हैं, “आयुर्वेद के अनुसार, मेथी में वात और पित्त को बैलेंस कर सकता है। इससे बाल झड़ने और स्कैल्प की समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है। मेथी के बीज प्रोटीन, आयरन, निकोटिनिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी न्यूट्रिशन होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूती दे सकते हैं। इसलिए बालों को लिए मेथी दाना काफी फायदेमंद हो सकता है।”

क्या मेथी का पानी डैंड्रफ कम कर सकता है?

PubMed में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, बालों में रूसी होने का कारण बिना किसी सूजन स्किन से खुजली और छिलके निकलना है।

वहीं Food Science and Nutrition में प्रकाशित रिव्यू के मुताबिक, मेथी के दानों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते है, जो फंगल इंफेक्शन और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

Dr. Chetan Sharma मानते हैं कि मेथी का पानी स्कैल्प को हाइड्रेट रखने में भी सहायक होता है, जिससे सूखेपन के कारण बनने वाली रूसी में राहत मिल सकती है। मेथी के पानी को घरेलू इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्या मेथी का पानी बालों की ग्रोथ बढ़ाता है?

Dr. Chetan Sharma का कहना है, “मेथी में कई तरह के प्रोटीन होते हैं, जो बालों को मजबूती दे सकते हैं और बाल टूटना कम हो सकता है। आयुर्वेद में मेथी के दानों को बालों के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि अगर बाल झड़ने का कारण हार्मोनल समस्या, थायराइड, न्यूट्रिशन की कमी या कोई बीमारी है, तो सिर्फ मेथी का पानी समाधान नहीं होता। इसलिए बालों का झड़ना लंबे समय से जारी है, तो पहले इसका कारण समझना जरूरी है।”

Methi water for hair health

यह भी पढ़ें- सुबह खाली पेट मेथी दाने का पानी पीने के क्या फायदे हैं? डॉक्टर से जानें

घर पर मेथी का पानी कैसे बनाएं?

Dr. Chetan Sharma के मुताबिक, घर पर मेथी का पानी बहुत ही आसान तरीके से बनाया जा सकता है। हालांकि, शुरुआत में मेथी का पानी बालों में हफ्ते में एक बार ही लगाएं और अगर इससे सिर में किसी भी तरह की एलर्जी महसूस हो रही है, तो तुरंत बाल धो लें।

  • एक से दो चम्मच मेथी के दाने लें।
  • इन्हें एक गिलास पानी में रातभर भिगो दें।
  • सुबह पानी को अच्छी तरह छान लें।
  • इसे साफ स्कैल्प और बालों की जड़ों पर लगाया जा सकता है।
  • 20 से 30 मिनट बाद सामान्य पानी से बाल धो लें।

क्या मेथी का पानी सभी के लिए सुरक्षित है?

Dr. Chetan Sharma कहते हैं, “हालांकि, यह घरेलू तरीका है, लेकिन मेथी के दाने सभी पर सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है। कुछ लोगों को मेथी के दानों से एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए पहली बार इस्तेमाल करने से पहले थोड़ी मात्रा को त्वचा के छोटे हिस्से पर लगाकर देखना समझदारी है। अगर जलन, लालिमा, खुजली या सूजन हो, तो इसका इस्तेमाल न करें।”

आयुर्वेदाचार्य की सलाह

Dr. Chetan Sharma सलाह देते हैं कि मेथी का पानी बालों की देखभाल का आसान और प्राकृतिक उपाय है, लेकिन अगर बाल लगातार झड़ रहे हैं, समय से पहले सफेद हो रहे हैं या डैंडर्फ लंबे समय से बना हुआ है, तो सिर्फ घरेलू उपायों पर ही निर्भर न रहें। इससे जुड़ी बीमारियों की समय पर सही पहचान करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- ऑयली स्कैल्प और चिपचिपे बालों से छुटकारा कैसे पाएं? जानें 7 आसान और असरदार तरीके

निष्कर्ष
बालों की देखभाल के लिए मेथी का पानी आसान तरीका है, क्योंकि इसमें मौजूद जरूरी न्यूट्रिशन बालों को सेहतमंद रख सकते हैं। अगर किसी को मेथी के दानों से एलर्जी नहीं है, तो वह हफ्ते में दो बार भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन मेथी के पानी को बालों से जुड़ी समस्याओं का इलाज नहीं मानना चाहिए। यह ड्रैंडफ या बालों के स्कैल्प में देखभाल कर सकता है। अगर किसी को बालों से जुड़ी समस्या है, तो उसे डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या मेथी का पानी पीने से भी बालों का झड़ना रुकता है?

    हां, सुबह खाली पेट भीगा हुआ मेथी का पानी पीने से पाचन सुधरता है और शरीर को अंदर से पोषण मिलता है, जिससे बालों की ग्रोथ बेहतर होती है।
  • क्या मेथी का पानी बालों में लगाने के बाद रातभर छोड़ना सुरक्षित है?

    नहीं, मेथी की तासीर ठंडी होती है। इसे रातभर लगाकर छोड़ने से सिरदर्द, जुकाम या साइनस की समस्या हो सकती है। इसे 30 से 45 मिनट लगाना ही सबसे सही रहता है।
  • क्या मेथी के पानी को बनाकर स्टोर किया जा सकता है?

    हां, आप मेथी के पानी को बनाकर स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में 4 से 5 दिनों तक रख सकते हैं। इस्तेमाल करने से 10 मिनट पहले इसे बाहर निकालकर सामान्य तापमान पर आने दें।

Read Next

बाल झड़ रहे हैं तो ऐसे इस्तेमाल करें आंवला-शिकाकाई, आयुर्वेदाचार्य से जानें हेयर पैक बनाने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 18, 2026 13:39 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Aug 18, 2026 13:39 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Chetan Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content