Wed Oct 7, 2026 | 06:39 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

डैंड्रफ से हैं परेशान? अपनाएं ये 3 असरदार घरेलू नुस्खे

डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने के लिए नारियल तेल के साथ सुहागा, गंधक और त्रिफला के इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। ये उपाय स्कैल्प को मॉइश्चराइज कर और माइक्रोबायोम को संतुलित करके डैंड्रफ को कम करने में मदद कर सकते हैं।
डैंड्रफ से हैं परेशान? अपनाएं ये 3 असरदार घरेलू नुस्खेडैंड्रफ से हैं परेशान? अपनाएं ये 3 असरदार घरेलू नुस्खे

डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या बालों और स्कैल्प से जुड़ी एक आम परेशानी है। इसमें स्कैल्प पर सफेद या पीले रंग की परत दिखाई दे सकती है। कई बार इसके कारण लोगों को स्कैल्प में खुजली, ड्राइनेस और स्कैल्प में जलन की समस्या भी महसूस होती है। दरअसल, मौसम में बदलाव, ज्यादा ड्राइनेस, ऑयली स्कैल्प और कुछ तरह के इंफेक्शन के कारण डैंड्रफ हो सकता है। ऐसे में बालों की देखभाल और डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, बालों की देखभाल में नारियल तेल के साथ कुछ चीजों को मिलाकर बालों में लगाने से डैंड्रफ की समस्या से राहत मिल सकती है।

डैंड्रफ से राहत पाने के घरेलू उपाय

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने के लिए आप नारियल तेल के साथ इन जड़ी बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल का तेल स्कैल्प को मॉइश्चारइज करके माइक्रोब्स को बैलेंस करके हल्की पपड़ी और ड्राइनेस को कम करने में मदद करता है।

साल 2021 में Scientific Reports में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, स्कैल्प की स्किन पर नारियल तेल का नियमित इस्तेमालकरने से डैंड्रफ और सिर की खुजली को कम करने में मदद मिल सकती है। यह तेल स्कैल्प के माइक्रोबायोम को संतुलित करता है, जिससे डैंड्रफ बढ़ाने वाले कवक की संख्या कम हो जाती है।

1. डैंड्रफ के लिए नारियल तेल और सुहागा

सुहागा यानी बोरेक्स का इस्तेमाल डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने के घरेलू नुस्खे के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ लोग इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर स्कैल्प पर लगाने की सलाह देते हैं। नारियल तेल स्कैल्प और बालों को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल बालों के रूखेपन के कारण होने वाली परत को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। नारियल तेल के साथ इसे स्कैल्प पर लगाना सुरक्षित नहीं है, इसलिए पहले पैच टेस्ट कर लें।

इसे भी पढ़ें: नारियल तेल में कपूर मिलाकर बालों में लगाएं, एक्सपर्ट से जानें इसके 4 फायदे और सही तरीका

नारियल तेल और सुहागा का इस्तेमाल कैसे करें?

आधा चम्मच बारीक पिसा हुआ सुहागा लें और इसे 2 से 3 चम्मच गुनगुने नारियल तेल में अच्छी तरह मिला लें, ताकि पेस्ट जैसा बन जाए। इस मिश्रण को उंगलियों की मदद से सिर्फ सैक्लप पर लगाएं और हल्के हाथों से 3 से 4 मिनट तक मसाज करें। करीब आधे घंटे लगाकर रखने के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। ध्यान रहे सुहागा तेज होता है, इसलिए सीमित मात्रा में इसका इस्तेमाल करें।

2. डैंड्रफ के लिए नारियल तेल और गंधक

नारियल तेल के साथ गंधक का मिलाकर स्कैल्प पर लगाने से डैंड्रफ और बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। गंधक यानी सल्फर का इस्तेमाल कुछ स्किन प्रोडक्ट्स में किया जाता है। गंधक को स्किन और स्कैल्प की समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। ध्यान रहे बाजार में मिलने वाले कच्चे गंधक को घर पर घी में उबालकर या गर्म करके इस्तेमाल करें।

Home-Remedy-For-DandruffHome-Remedy-For-Dandruff

नारियल तेल और गंधक का इस्तेमाल कैसे करें?

गंधक पाउडर को बहुत थोड़ी मात्रा में 2-3 चम्मच नारियल तेल में अच्छी तरह मिलाकर लगाएं। इसे कॉटन या उंगलियों की मदद से डैंड्रफ वाले स्कैल्प पर लगाएं। इसे लगाने के बाद हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें और 1 घंटे के बाद अच्छी तरह शैंपू से बाल धो लें।

3. डैंड्रफ के लिए त्रिफला और नारियल तेल

त्रिफला का इस्तेमाल सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें हरड़, बहेड़ा और आंवला शामिल होते हैं। बालों की देखभाल में भी त्रिफला का इस्तेमाल कई घरेलू नुस्खे के रूप में किया जाता है। त्रिफला पाउडर को नरियल तेल में मिलाकर स्कैल्प पर लगाना फायदेमंद होता है। नारियल तेल बालों को कंडीशन करने में मदद कर सकता है, जबकि त्रिफला का उपयोग स्कैल्प की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

त्रिफला और नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें?

त्रिफला और नारियल का तेल स्कैल्प में लगाने के लिए 1 बड़े चम्मच त्रिफला पाउडर में 3 से 4 चम्मच नारियल तेल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे स्कैल्प और बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं। 30 से 40 मिनट के बाद ताजे पानी और माइल्ड शैंपू से धो बालों को धो लें।

इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ दूर करने के लिए त्रिफला पानी से सिर धोना कितना सही है? जानें एक्सपर्ट की राय

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

अगर डैंड्रफ की समस्या लगातार बनी रहती है, बहुत ज्यादा खुजली होती है, स्कैल्प लाल हो जाता है, घाव या पपड़ी बनने लगती है या बाल तेजी से झड़ने लगते हैं तो डर्मेटोलॉजिस्ट से कंसल्ट करना जरूरी है। डैंड्रफ की समस्या हर बार नॉर्मल नहीं होती है, बल्कि यह सेबोरिक डर्मेटाइटिस, सोरायसिस या किसी अन्य स्कैल्प कंडीशन से जुड़ी हो सकती है।

निष्कर्ष
डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने के लिए आप नारियल तेल के साथ गंधक, सुहागा और त्रिफला का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे इन चीजों का इस्तेमाल सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। अगर आप पहली बार डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने के लिए इन उपायों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले पैच टेस्ट कर लें, ताकि इनके कारण स्कैल्प में होने वाली असुविधाओं से बचा जा सके।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • बालों में डैंड्रफ किसकी कमी से होता है?

    डैंड्रफ मुख्य रूप से स्कैल्प पर मलासेजिा नाम के फंगस के बढ़ने और स्किन के ज्यादा ऑयली या ड्राई होने के कारण होती है। यह सीधेतौर पर किसी एक चीज की कमी से नहीं, बल्कि पोषण से जुड़ी कई समस्याओं से जुड़ी होती है।
  • डैंड्रफ को दूर करने के लिए क्या करें?

    डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने के लिए आप एंटी-डैंड्रफ शैंपू, सही हेयर केयर रूटीन और कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read Next

→ क्‍या बालों के झड़ने का कारण है DHT हार्मोन? एक्‍सपर्ट से समझें दोनों का संबंध

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 07, 2026 17:11 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma