सर्दियों में डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए क्या करें? अपनाएं डॉक्टर के बताए ये टिप्स

सर्दियों का मौसम कई लोगों को काफी पसंद आता है, लेकिन इस सीजन में लोगों को स्किन और बालों से जुड़ी समस्याओं का बहुत ज्यादा सामना करना पड़ता है। खासकर स्कैल्प में डैंड्रफ की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। सर्दियों में स्कैल्प ड्राई हो जाती है, जिससे पपड़ी जमने लगती है और स्कैल्प में बहुत तेज खुजली व बाल झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। Dr Himani Mavi, Consultant- Dermatology, Metro Hospital & Heart Institute, Noida का कहना है कि सर्दियों में भले ही डैंड्रफ की समस्या काफी आम होती है, लेकिन इस समस्या से राहत पाने के लिए आप कुछ आसान उपायों को अपना सकते हैं।
सर्दियों में डैंड्रफ से राहत पाने के उपाय
Dr Himani Mavi का कहना है कि सर्दियों में डैंड्रफ से राहत पाने के लिए आप इन उपायों को अपना सकते हैं-
1. स्कैल्प को मॉइस्चराइज और हाइड्रेटेड रखें
सर्दियों में गर्म पानी से बाल धोने के कारण स्कैल्प का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है, जिससे स्किन ड्राई हो जाती है। इसलिए, आप बाल धोने के लिए हमेशा गुनगुने या सादे पानी का उपयोग करें, बहुत ज्यादा गर्म पानी से बाल धोने से बचें। बाल धोने के बाद स्कैल्प की नमी बनाए रखने के लिए हल्के मॉइश्चराइजिंग या नेचुरल ऑयल जैसे नारियल का तेल या बादाम के तेल से हल्की मालिश करें।
इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ से परेशान हैं? आजमाएं नीम और आंवले का हेयर मास्क, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
2. सही एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करें
नॉर्मल शैंपू सर्दियों में होने वाले डैंड्रफ को खत्म नहीं कर पाते हैं। इसके लिए आपको मेडिकेटेड शैंपू का इस्तेमाल करने की जरूरत होती है। हफ्ते में 2 से 3 बार ऐसे एंटी-डैंड्रफ शैंपू का उपयोग करें जिनमें कीटोकोनाजोल, जिंक पाइरिथियोन और सेलेनियम सल्फाइड जैसे एक्टिव तत्व मौजूद हों। ध्यान रखें कि शैंपू को स्कैल्प पर 3 से 5 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें, ताकि वह ठीक तरह से काम कर सके, उसके बाद पानी से धो लें।
साल 2025 में Clinical, Cosmetic and Investigational Dermatology जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, डैंड्रफ से राहत पाने के लिए फर्मेंटेड पर्पल विलो बार्क एक्सट्रैक्ट से बने शैम्पू का इस्तेमाल करना बहुत प्रभावी माना जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद नेचुरल सैलिसिलेट्स, पॉलिफिनॉल्स और फ्लेवोनॉइड्स एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-डैंड्रफ गुण होते हैं।
3. नीम और टी-ट्री ऑयल का उपयोग करें
एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर नेचुरल चीजें डैंड्रफ से राहत दिलाने में फायदेमंद हो सकते हैं। टी ट्री ऑयल का नियमित इस्तेमाल स्कैल्प में 4 से 5 बूंदें शैंपू में मिलाकर बाल धोएं। इसमें नेचुरल एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ पैदा करने वाले बैक्टीरिया खत्म करते हैं। वहीं, नीम की पत्तियों का पानी उबालकर बाल धोना भी डैंड्रफ से राहत दिलाने में मददगार हो सकते हैं, क्योंकि इससे स्कैल्प इंफेक्शन से राहत पाने और खुजली कम करने में मदद करते हैं।
Dandruff-treatments-in-winter
4. हीटिंग टूल्स और हेयर प्रोडक्ट्स का कम इस्तेमाल करें
सर्दियों में हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लर का इस्तेमाल बहुत बढ़ जाता है, जो स्कैल्प को और ज्यादा सूखा बना देता है। बालों को ब्लो-ड्राई करते समय हमेशा कूल शॉट का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, बालों में बहुत ज्यादा तेल, हेयर स्प्रे या केमिकल प्रोडक्ट्स लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये हेयर पोर्स को बंद कर देते हैं।
5. खान-पान और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
शरीर के अंदर की सेहत का असर भी बालों और स्किन पर पड़ता है। सर्दियों में लोग अक्सर पानी कम पीते हैं, जिससे शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। इतना ही नहीं, अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स जैसे अखरोट, अलसी के बीज या मछली, जिंक और विटामिन बी से भरपूर फूड्स शामिल करें। ये फूड्स स्कैल्प की सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या रोज एंटी डैंड्रफ शैंपू इस्तेमाल करना सही है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें
डॉक्टर से कब मिलें?
अगर घरेलू उपाय और एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करने के बाद भी डैंड्रफ की समस्या ठीक नहीं हो पा रही है, स्कैल्प पर बहुत ज्यादा रेडनेस, सूजन, पपड़ी पड़ने के साथ खून आना या ज्यादा बाल झड़ने की समस्या हो रही है तो यह सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस या सोरायसिस का संकेत हो सकता है। इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से कंसल्ट करना चाहिए।
निष्कर्ष
सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने के लिए आप हीटिंग टूल्स का कम इस्तेमाल, खान-पान का ध्यान रखना, भरपूर मात्रा में पानी पीना, नीम और टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल और सही एंटी-डैंड्रफ शैंपू का उपयोग करें। ध्यान रहे, बहुत ज्यादा डैंड्रफ की समस्या होने पर इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik
FAQ
ठंड में डैंड्रफ क्यों होता है?
ठंड में हवा की नमी कम होने और हीटर के इस्तेमाल से स्कैल्प ड्राई पड़ जाता है, जिससे डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा मैलैसेजिया यीस्ट को लेकर सेंसिटिव, बहुत गर्म पानी से नहाने या कम बार बाल धोने से भी डैंड्रफ की समस्या हो सकती है।सिर में सफेद पपड़ी का इलाज क्या है?
हल्के डैंड्रफ के लिए एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का नियमित इस्तेमाल करें और गुनगुने पानी से बाल धोएं। अगर पपड़ी बहुत मोटी हो, खुजली या रेडनेस बढ़ जाए तो डॉक्टर से कंसल्ट करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 20, 2026 13:54 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Himani Mavi