Is It Safe To Use Anti Dandruff Shampoo Daily: रोज एंटी डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बगैर नहीं करना चाहिए। ऐसा करना स्कैल्प और बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डैंड्रफ होने पर इसे हफ्ते में 2 से 3 बार से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। एंटी डैंड्रफ शैंपू के इस्तेमाल से इंफेक्शन को कम करने में मदद मिलती है, लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से स्कैल्प सेंसिटिव हो सकता है, जलन और खुजली बढ़ सकती है और बाल रूखे हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि एंटी डैंड्रफ शैंपू को इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है और इसे रोज इस्तेमाल करना क्यों नुकसानदायक है? बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist, Cosmetologist And Hair Transplant Surgeon At Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।
is-it-okay-to-use-anti-dandruff-shampoo-daily
American Academy Of Dermatology Association के मुताबिक,
ऐसा एंटी डैंड्रफ शैंपू खरीदें जिसमें जिंक पाइरिथियोन (Zinc Pyrithione), सैलिसिलिक एसिड (Salicylic Acid), सल्फर (Sulfur), सेलेनियम सल्फाइड (Selenium Sulfide), केटोकोनाजोल (Ketoconazole) जैसे इंग्रीडिएंट्स मौजूद हों। डैंड्रफ दूर करने वाले शैंपू को स्कैल्प पर लगाकर अच्छी तरह झाग बनाना जरूरी है। कुछ शैंपू को धोने से पहले 5 से 10 मिनट तक स्कैल्प पर छोड़ना पड़ सकता है। बेस्ट शैंपू चुनने के लिए डॉक्टर की सलाह लें।
रोज एंटी डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करने के नुकसान
- रोज एंटी डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करने से स्कैल्प में ड्राईनेस हो सकती है।
- स्कैल्प में ड्राईनेस से खुजली और जलन हो सकती है।
- रोजाना प्रयोग से स्कैल्प का सीबम कम हो सकता है।
- एंटी डैंड्रफ शैंपू के रोजाना इस्तेमाल से सेंसिटिव स्किन में जलन या चुभन हो सकती है।
- एंटी डैंड्रफ शैंपू के अधिक इस्तेमाल से बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं।
- रूखे और उलझे बालों में हेयर फॉल की संभावना ज्यादा होती है।
- बार-बार क्लींजिंग करने से स्कैल्प का नमी संतुलन बिगड़ सकता है और स्कैल्प की त्वचा खिंची हुई महसूस हो सकती है।
यह भी पढ़ें- डैंड्रफ से हैं परेशान? इन उपायों की मदद से आप पा सकते हैं इससे छुटकारा
किस स्थिति में एंटी डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल बंद कर दें?
- शैंपू करने के बाद अगर स्कैल्प में ड्राईनेस हो, खुजली या जलन वाली महसूस हो, तो इस्तेमाल रोक दें और डॉक्टर से सलाह लें।
- अगर डैंड्रफ पहले ही कम हो चुका है और अब आप इसे दोबारा होने के बचाव के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो भी इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।
एंटी डैंड्रफ शैंपू को इस्तेमाल करने का सही तरीका
डैंड्रफ का इलाज करने के लिए लोग एंटी डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल शुरू, तो कर देते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं होता कि यह सामान्य शैंपू से अलग होता है और इसे इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे-
सही शैंपू का चुनाव
- ऐसा शैंपू चुनें जो सल्फेट फ्री या हल्का क्लींजर हो।
- शैंपू खरीदने से पहले उसमें मौजूद इंग्रीडिएंट्स की लिस्ट चेक करें।
शैंपू का सही प्रयोग
- शैंपू लगाने से पहले बालों और स्कैल्प को अच्छी तरह से गीला करें।
- शैंपू को मुख्य रूप से स्कैल्प पर लगाएं।
- उंगलियों से धीरे-धीरे मसाज करें।
- शैंपू लगाने के बाद उसे स्कैल्प पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ें।
यह भी पढ़ें- बार-बार डैंड्रफ का कारण हो सकती हैं स्कैल्प केयर से जुड़ी ये 5 गलतियां, डॉक्टर से जानें कैसे बचें
एंटी डैंड्रफ शैंपू कैसे काम करता है?
- एंटी डैंड्रफ शैंपू, स्कैल्प पर मालासेजिया (Malassezia) नाम के फंगस की ग्रोथ को कम करता है, स्कैल्प पर जमा पपड़ी को हटाने में मदद करता है, अतिरिक्त तेल को साफ करता है और डेड सेल्स हटाने में मदद करता है।
- एंटी डैंड्रफ शैंपू में केटोकोनाजोल (Ketoconazole) भी मौजूद होता है जो यीस्ट की ग्रोथ को कंट्रोल करने में मदद करता है।
- इसके अलावा, एंटी डैंड्रफ शैंपू में सेलेनियम सल्फाइड (Selenium Sulfide) और सैलिसिलिक एसिड (Salicylic Acid) भी मौजूद होते हैं जो रूसी हटाने में मदद करते हैं।
निष्कर्ष:
एंटी डैंड्रफ शैंपू को रोज इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। डैंड्रफ होने पर इसे हफ्ते में 2 से 3 बार से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। रोज एंटी डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करने से स्कैल्प में ड्राईनेस, खुजली, जलन, चुभन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। रोजाना प्रयोग से स्कैल्प का सीबम कम हो सकता है, बाल रूखे और बेजान बन सकते हैं, हेयर फॉल की संभावना बढ़ सकती है। स्कैल्प का नमी संतुलन बिगड़ सकता है। एंटी डैंड्रफ शैंपू खरीदने से पहले उसके इंग्रीडिएंट्स चेक करें, शैंपू सल्फेट फ्री होना चाहिए। एंटी डैंड्रफ शैंपू में केटोकोनाजोल, सेलेनियम सल्फाइड और सैलिसिलिक एसिड जैसे इंग्रीडिएंट्स होते हैं जिससे इंफेक्शन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर एंटी डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करने के बाद स्कैल्प में ड्राईनेस, खुजली या जलन हो, तो इस्तेमाल बंद कर दें। अगर डैंड्रफ कम हो चुका है और इसे बचाव के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो भी इस्तेमाल बंद कर दें।
image credit: magnific
FAQ
क्या ऑयली स्कैल्प के लिए एंटी डैंड्रफ शैंपू अच्छा है?
हां, ऑयली स्कैल्प में भी रूसी हो सकती है। स्कैल्प का अतिरिक्त तेल डैंड्रफ को बढ़ावा दे सकता है। ऐसे में एंटी-डैंड्रफ का इस्तेमाल मददगार हो सकता है।क्या नारियल तेल लगाने से डैंड्रफ ठीक हो जाता है?
नारियल तेल स्कैल्प और बालों के रूखेपन को कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन यह डैंड्रफ का प्रमाणित इलाज नहीं है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 15, 2026 13:11 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Oct 15, 2026 13:11 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta
