शैंपू के बाद कंडीशनर लगाना कुछ लोगों के लिए हेयर केयर रूटीन का हिस्सा होता है पर इसका नुकसान हो सकता है क्योंकि हर प्रकार के बालों के लिए यह तरीका सही नहीं है। दरअसल, शैंपू के बाद कंडीशर करने से ऑयली स्कैल्प वाले लोगों को डैंड्रफ की दिक्कत हो सकती है तो कुछ लोगों के बाल अजीब चिपचिपे नजर आ सकते है। ऐसे में सवाल आता है कि क्या हर बार शैंपू के बाद बालों में कंडीशनर लगाना जरूरी है? जानते हैं इस बारे में Dr. Shireen Furtado, Sr. Consultant - Medical & Cosmetic Dermatology, Aster CMI Hospital, Bangalore से।
क्या हर शैंपू के बाद कंडीशनर लगाना जरूरी है?
Dr. Shireen Furtado कहती हैं कि शैम्पू और कंडीशनर के काम अलग-अलग होते हैं, इसलिए आपको कंडीशनर की जरूरत है या नहीं, यह मुख्य रूप से आपके बालों के प्रकार और उनकी हालत पर निर्भर करता है। इस स्थिति में समझने वाली बात यह कि शैम्पू का मुख्य काम स्कैल्प और बालों से अतिरिक्त तेल, पसीना, गंदगी और जमा हुए प्रोडक्ट्स को हटाकर उन्हें साफ करना है। हालांकि, बार-बार शैम्पू करने से कुछ ऐसे प्राकृतिक तेल भी निकल सकते हैं जो बालों को मुलायम और आसानी से संभालने लायक बनाए रखते हैं।
ऐसे में कंडीशनर बालों की सतह पर एक परत बनाकर, घर्षण कम करके और बालों को आसानी से कंघी करने लायक बनाकर उनके अहसास और दिखावट को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसलिए, यह रूखे, खुरदरे, घुंघराले, रंगीन या केमिकल से ट्रीट किए गए बालों वाले लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद हो सकता है, लेकिन हर प्रकार के बालों के लिए नहीं।
इसे भी पढ़ें: बालों के झड़ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड्स
ज्यादातर लोगों नहीं पता होता कंडीशनर का सही इस्तेमाल
Dr. Shireen कहती हैं कि ज्यादातर लोगों के लिए, शैम्पू के बाद कंडीशनर लगाना बालों की देखभाल के रूटीन का एक फायदेमंद हिस्सा है, लेकिन ज्यादातर लोग इसके सही इस्तेमाल के बारे में नहीं जानते। जबकि, सही तरीका यह है कि शैम्पू से बाल धोने के बाद, कंडीशनर को सीधे स्कैल्प पर लगाने के बजाय बालों की लंबाई के बीच वाले हिस्से और सिरों पर लगाना चाहिए। इसे प्रोडक्ट पर बताए गए समय तक लगा रहने दें और अच्छी तरह धो लें।
क्या ऑयली बाल वाले लोगों को भी है कंडीशनर की जरूरत?
डॉ. शिरीन फर्टाडो कहती हैं कि ऑयली या बहुत पतले बालों वाले लोगों को शायद कम कंडीशनर की जरूरत हो और वह हल्के फॉर्मूले वाला कंडीशनर पसंद कर सकते हैं। दरअसल, ज्यादा कंडीशनर लगाने से स्कैल्प और ऑयली हो जाता है जिससे डैंड्रफ की समस्या हो सकती है या स्कैल्प इंफेक्शन हो सकता है।
01 (80)
रूखे और घुंघराले बाल वाले लोगों के लिए कितना फायदेमंद है कंडीशनर?
रूखे या घुंघराले बालों वाले लोगों को ज्यादा असरदार यानी रिचर कंडीशनर से फायदा हो सकता है। इसे कितनी बार इस्तेमाल करना है, यह भी अलग-अलग हो सकता है। कुछ लोग हर बार शैम्पू करने के बाद कंडीशनर लगा सकते हैं, जबकि दूसरों को बालों के टेक्सचर और स्कैल्प के आधार पर इसकी कम जरूरत हो सकती है।
कंडीशनर लगाने के बाद बालों को कंघी करना क्यों आसान हो जाता है?
Polymers रिसर्च जर्नल में प्रकाशित यह स्टडी बताती हैं कि कंडीशनर पॉजिटिव चार्ज वाले होते हैं जो खराब बालों के नेगेटिव चार्ज को न्यूट्रलाइज करके फ्रिज (Frizz) कम करते हैं। इसलिए कंडीशनर लगाने के बाद लोगों को कंघी करना आसान हो जाता है। इसके अलावा फिल्म-फॉर्मिंग कंडीशनर, सिलिकॉन या तेल जैसे पॉलीमर बालों की सतह पर एक पतली परत बनाते हैं जो क्यूटिकल के गैप को भरकर चमक लाते हैं तो कुछ लोग प्रोटीन-आधारित कंडीशनर लगाते हैं जो छोटे पेप्टाइड्स और अमीनो एसिड बालों के अंदर जाकर अस्थायी रूप से प्रोटीन की कमी को पूरा करते हैं और बालों को मजबूती प्रदान करते हैं।
इसे भी पढ़ें: फ्रिजी बालों में लगाएं दही एलोवेरा हेयर मास्क, जानें रेसिपी और 4 फायदे
निष्कर्ष:
हालांकि, कंडीशनर स्कैल्प या बालों की हर समस्या का इलाज नहीं है। अगर किसी को लगातार डैंड्रफ, बहुत ज्यादा बाल झड़ने, स्कैल्प में खुजली, लालिमा या दूसरे लक्षण हैं, तो सिर्फ कंडीशनर बदलने से असल समस्या ठीक नहीं हो सकती। यह भी याद रखना जरूरी है कि कंडीशनर हमेशा के लिए खराब हो चुके बालों को उस तरह ठीक नहीं कर सकता जैसे जीवित ऊतक (living tissue) ठीक होते हैं।
यह मुख्य रूप से बालों को संभालने में आसानी देता है और रगड़ व रूखेपन के असर को कम करता है। अपने बालों के प्रकार के हिसाब से प्रोडक्ट चुनना, ज्यादा गर्मी और तेज केमिकल वाले ट्रीटमेंट से बचना, और गीले बालों को धीरे-धीरे संभालना - ये सभी चीजें बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकती हैं। इसलिए, भले ही कंडीशनर हर किसी के लिए मेडिकल तौर पर जरूरी न हो, लेकिन शैम्पू करने के बाद कई लोगों के लिए यह एक फायदेमंद कदम है।
FAQ
बिना केमिकल वाला शैंपू कौन सा होता है?
बिना केमिकल वाला शैंपू यानी आपको ब्राह्मी आंवला शिकाकाई का इस्तेमाल करना चाहिए जो कि स्कैल्प को साफ करने के साथ बालों की ग्रोथ बढ़ाने में भी मददगार है।आंवला रीठा शिकाकाई हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए?
आंवला रीठा शिकाकाई हफ्ते में आपको 2 बार इस्तेमाल करना चाहिए। इससे बालों की रंगत सही रहती है और बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 09, 2026 12:21 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shireen Furtado
-1791527835773.webp)